सोनुआ/Jayant Pramanik चक्रधरपुर रेल मंडल के गोइलकेरा महादेवशाल धाम रेलवे स्टेशन के समीप रविवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई. फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई है. जानकारी के मुताबिक मृतका के पास पूजा सामग्री, लोटा और कुछ फूल बिखरे मिले हैं.



विज्ञापन
आशंका जताई जा रही है कि महिला रेल की पटरियों से होते हुए पूजा करने मंदिर की ओर जा रही थी और वह किसी ट्रेन की चपेट में आ गई होगी. गोइलकेरा स्टेशन महादेवशाल के बीच पोल संख्या 348/3-5 के पास महिला का शव पड़ा हुआ है. पेट्रोलिंग के दौरान रेलकर्मियों ने शव को देखा जिसके बाद स्टेशन पर इसकी सूचना दी गई. इधर पुलिस महिला की पहचान करने में जुट गई है.





विज्ञापन
