गिरिडीह: हटिया से सब्जी लेकर टुंडी हाट बाजार जा रहे दो युवकों का ऑटो ताराटांड के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे में कोलडीहा नया मोहल्ला निवासी अरमान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पड़ोसी मोहम्मद राजा गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया है.

मृतक की पहचान मो. रफीक के 22 वर्षीय एकलौते पुत्र मो. अरमान के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार दोनों युवक प्रतिदिन की तरह गिरिडीह हटिया से सब्जी खरीदकर टुंडी बाजार जा रहे थे. इसी दौरान अचानक ऑटो के सामने एक कुत्ता आ जाने से चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और वाहन सड़क किनारे पलट गया.
स्थानीय लोगों और ताराटांड थाना पुलिस की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने अरमान को मृत घोषित कर दिया. हादसे में घायल मो. राजा की हालत गंभीर बताई जा रही है. मृतक अरमान अपने परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था. वह पीछे बुजुर्ग माता-पिता और तीन बहनों को छोड़ गया है. घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है और सभी का रो-रोकर बुरा हाल है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
