गिरिडीह: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के झगरी अंबाटांड में मंगलवार को एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. घायल की पहचान मो. खुर्शीद अंसारी के रूप में हुई है, जो मजदूरी का काम करता है.

घायल की पत्नी रबीना खातून ने बताया कि उसका पति घर के बाहर खड़ा था, तभी कुछ युवक वहां पहुंचे और बिना कुछ कहे उस पर गोली चला दी. गोली लगते ही खुर्शीद अंसारी जमीन पर गिर पड़ा. परिजनों और ग्रामीणों की मदद से उसे तत्काल सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए धनबाद रेफर कर दिया. डॉक्टरों के अनुसार एक गोली अब भी उसके पेट में फंसी हुई है, जिससे उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है.
घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना और मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर आरोपियों की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू की. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके के लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है. लोगों का कहना है कि क्षेत्र में पुलिस गश्ती की कमी के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई की मांग की है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
