गम्हरिया: बीते मंगलवार को गम्हरिया प्रखंड परिसर स्थित सरकारी अनाज गोदाम में हुए अग्निकांड में झुलसे AGM अभिषेक हाजरा भी जिंदगी से जंग हार गए. मंगलवार को टीएमएच में इलाज़रत अभिषेक हाजरा को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया है.

विज्ञापन
मालूम हो कि बीते मंगलवार को गम्हरिया जेएफसी गोदाम में आग लगने की सूचना पर पहुंचे गोदाम प्रबंधक अभिषेक हाजरा और राजू सेनापति बुरी तरह झुलस गए थे. दोनों को टाटा मुख्य अस्पताल के बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया था. जहां सोमवार को राजू सेनापति की मौत हो गई थी वहीं मंगलवार को अभिषेक हाजरा की भी मौत हो गई. इस घटना के बाद विभाग में हड़कंप मचा हुआ है. सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार विभाग के अधिकारी घटना के सूचक कंप्यूटर ऑपरेटर अशोक शर्मा को फंसाने की साजिश रच रहे हैं.

विज्ञापन
