दुमका/ Mohit Kumar शनिवार को पेट्रोल पंप से डीजल भरवा कर पैसे नहीं देने और पैसे मांगने पर पेट्रोल पंप के स्टाफ बीरबल सोरेन को जान से मारने की धमकी एवं पैसों से भरा बैग एवं फोन छीनने का प्रयास करने के आरोप में अभियुक्त मुकेश पासवान उर्फ बउआ को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.


विज्ञापन
पुलिस ने उसकी निशानदेही पर कांड में प्रयुक्त स्कॉर्पियो को कुम्हारपारा से बरामद किया है. वहीं कांड में शामिल अन्य अभियुक्तों के विरुद्ध छापेमारी की जा रही है. छापेमारी में आकृष्ट अमन विश्वविद्यालय ओपी प्रभारी दिग्धी, सअनि रंजय कुमार, सअनि मधुसूदन प्रसाद राय, हवलदार सीताराम हेम्ब्रम, हवलदार रौशन हांसदा का विशेष सहयोग रहा.
विज्ञापन

