DUMKA जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र से बड़ी खबर आ रही है, जहां सरसडंगाल जामरूपानी में चल रहे क्रेशर प्लांट में सो रहे दो मजदूर की डस्ट लोड हाईवा पलटने से दब कर दर्दनाक मौत हो गई है. इधर घटना की सूचना मिलते ही शिकारीपाड़ा थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया है.




बताया जा रहा है कि क्रशर अरविंद भगत का है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ट्रक में डस्ट लोड लाल जी भगत और लक्ष्मण शाह के क्रशर से किया गया है, यह भी बताया जा हैं कि क्रशर मालिक और ड्राइवर की लापरवाही से यह हादसा हुआ है. ट्रक में डस्ट लोड था और क्रशर मालिक द्वारा रोड भी सही नहीं बनाया गया है. अपको बता दें कि दुमका ज़िले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में अवैध खनन को लेकर लगातार सवाल उठाते रहे हैं.

यहां मज़दूरों की मौत कोई नई बात नहीं है. आए दिन इस तरह की घटनाएं होती रहती है. फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.





