चांडिल/ Vikash Thakur गुरुवार को निमडीह थाना क्षेत्र के हाईतिरुल गांव के समीप एक तेज रफ्तार खाली हाईवा ट्रक संख्या JH05P8801ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी थी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया और पश्चिम बंगाल की ओर भाग निकला.

मृतक की पहचान बोड़ाम प्रखंड के बेलडीह निवासी धनंजय दास के रूप में हुई थी. जानकारी के अनुसार, धनंजय दास अपने रिश्तेदार के घर बाघमुंडी थाना क्षेत्र के जिलिंग गांव गया हुआ था और लौटते समय यह दुर्घटना घटी.
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दुर्घटनाग्रस्त हाईवा को बरामद कर लिया है. हालांकि, चालक अब तक फरार बताया जा रहा है. बताया जाता है कि यह हाईवा एचएलएम कंपनी का वाहन है, जो रूद्र प्रताप महतो के नाम से निबंधित है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
