चांडिल: ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच देने और युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने में स्थानीय प्रतियोगिताओं की अहम भूमिका है. ऐसे आयोजनों को लगातार प्रोत्साहित किए जाने की जरूरत है. उक्त बातें ईचागढ़ विधायक सविता महतो ने फुटबॉल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहीं.


रविवार को चांडिल प्रखंड क्षेत्र के चाकूलिया फुटबॉल क्लब एवं नीमडीह प्रखंड के बाबा तिलका मांझी क्लब मुरुकडीह की ओर से आयोजित एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिताओं में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं. उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं.

विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है. जरूरत उन्हें उचित अवसर और मंच उपलब्ध कराने की है. फुटबॉल सहित अन्य खेल प्रतियोगिताओं के नियमित आयोजन से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और आगे बढ़ने का अवसर मिलता है.
इस अवसर पर सुखी टुडू, झामुमो केंद्रीय सदस्य चारु चांद किस्कू, ओम प्रकाश लायेक, काबलु महतो, साधु महतो, दराई बुरु हांसदा और अरुण टुडू सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे.
रिपोर्ट: विपिन वार्ष्णेय

