चांडिल/ Vikash Thakur अनुमंडल के स्वर्णरेखा नदी के शहरबेड़ा छठ घाट पर एक ही परिवार के तीन लोग नदी में डूब गए हैं. इनमें 14 वर्षीय आर्यन यादव की मौत हो गई है, जबकि 45 वर्षीय संजय सिंह और 19 वर्षीय प्रतीक कुमार की तलाश जारी है.

घटना के वक्त घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी. संध्या अर्घ्य के दौरान कई बच्चे नदी में नहा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ. देखते ही देखते घाट पर अफरा- तफरी मच गई. स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से तत्काल खोजबीन शुरू की गई. परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है. लापता लोगों में संजय यादव और प्रतीक यादव आदित्यपुर के रहनेवाले बताये जा रहे हैं. जबकि मृत बालक डिमना का रहनेवाला है.
सूचना मिलते ही सूचना मिलते ही उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली. डीसी नीतीश कुमार सिंह ने घटना पर गहरी संवेदना जताई. उन्होंने कहा कि प्रशासनिक टीम गोताखोरों की मदद से लापता हुए लोगों की तलाश कर रही है. उपायुक्त ने बताया कि जिस जगह घटना हुई है वहां पूर्व से ही डेंजर जोन घोषित किया गया था फिर भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में यहां पहुंचे जिस कारण यह हादसा हुआ है. फिलहाल हमारी प्राथमिकता लापता लोगों को ढूंढना है.
बाईट
नीतीश कुमार सिंह (डीसी)
video

