गम्हरिया/ Bipin Varshney राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस पर देश की जनता को मतदाता सूची के मामले में गुमराह करने का आरोप लगाया. उन्होंने कांग्रेस पर साजिश के तहत सदन नहीं चलने देने का आरोप लगाया.

विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि वोटर लिस्ट फर्जी है तो कांग्रेस ने क्या किया. क्यों नहीं लोकसभा चुनाव से पहले इसकी आवाज बुलंद की. आज जब बिहार में चुनाव होने वाला है ऐसे में भ्रम फैला कर बिहार की जनता को गुमराह करना चाहती है. वहीं उन्होंने कांग्रेस पर झारखंड के साथ भेदभाव करने का भी आरोप लगाया. श्री सोरेन ने उक्त बातें शनिवार को सरायकेला के गम्हरिया रामचंद्रपुर फुटबॉल मैदान में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर कहीं.

विज्ञापन
