चाईबासा/ Jayant Pramanik जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के बराईबीर (टिपुसाई) गांव की निवासी गौरी कायम पिछले नौ दिनों से लापता है. वह हिंदू कायम की पत्नी हैं. परिजनों के अनुसार उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और उनका इलाज चल रहा था.

जानकारी के मुताबिक 19 जनवरी को गौरी कायम चक्रधरपुर में डॉक्टर को दिखाकर बस से घर लौट रही थीं. इसी दौरान रंगामटी सोमवार बाजार के पास वह बस से उतर गईं और इसके बाद घर नहीं पहुंचीं. देर तक घर नहीं लौटने पर परिवार वालों ने उनकी तलाश शुरू की.
परिजनों ने बताया कि दो दिन पहले सूचना मिली थी कि महिला को कराईकेला थाना क्षेत्र के जार्की और राजापारोम गांव के आसपास देखा गया है. सूचना मिलते ही परिजन वहां पहुंचे, लेकिन काफी खोजबीन के बावजूद कोई सुराग नहीं मिल सका. बताया जा रहा है कि वह पहले भी एक बार घर से निकल चुकी हैं.
परिजनों ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को भी गौरी कायम के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल संपर्क नंबर 8936819510, 7484944984 पर जानकारी दें.

