चाईबासा/ Jayant Pramanik पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ में स्कूली बच्चों के प्रारम्भिक नेत्र जांच के लिए सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापक व शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण शिविर का आयोजन सोनुआ के एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय भवन में किया गया. प्रशिक्षण शिविर में जिला प्रशिक्षक समीर शाह व विषय विशेषज्ञ रत्ना राहा के अलावा बीआरपी हिमांशु महतो ने शिक्षकों को बच्चे विभिन्न नेत्र समस्याओं को लेकर जानकारी देते हुए उसकी पहचान करने के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी.

प्रशिक्षण के दौरान नेत्र समस्याओं से ग्रसित बच्चों की पहचान कर आगामी 12 अगस्त को सोनुआ बीआरसी में आयोजित होने वाली नेत्र जांच शिविर में जांच कराने के लिए लाने का निर्देश दिया. यह राष्ट्रीय अंधापन नियंत्रण कार्यक्रम एवं राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत किया जा रहा है. जिससे बच्चों के नेत्र समस्या की पहचान सही समय में करते हुए जल्द समाधान किया जा सके. मौके पर काफी संख्या में शिक्षक उपस्थित थे.

