चाईबासा/Jayant Pramanik झारखंड राज्य अपने 25वें स्थापना दिवस की तैयारी में जुटा है. इसी बीच पश्चिम सिंहभूम जिले के मंझगांव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मंझारी प्रखंड के नारंगा बासा गांव में लंबे समय से जली हुई ट्रांसफार्मर की समस्या का समाधान हो गया. बीते कई महीनों से 25 केवी का ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण पूरा गांव अंधेरे में डूबा हुआ था. लगातार हो रही बारिश और अंधेरे के कारण ग्रामीणों को कीड़े-मकोड़ों, सांप-बिच्छू के डर में रहना पड़ रहा था.

ग्रामीणों ने कई बार इस समस्या को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, मुखिया, विधायक और सांसद तक गुहार लगाई, लेकिन समाधान नहीं हुआ. अंततः जब यह जानकारी भाजपा झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्वी सिंहभूम जिला प्रभारी बड़कुंवर गागराई को मिली, तो उन्होंने तत्परता दिखाते हुए विभागीय अधिकारियों से बातचीत की और नया ट्रांसफार्मर गांव में लगवाने की व्यवस्था की.
आज गांव में नया ट्रांसफार्मर लगने के बाद ग्रामीणों के चेहरे खुशी से खिल उठे.लोगों ने कहा कि अब वे भी झारखंड स्थापना दिवस की खुशियों में रोशनी के साथ शामिल होंगे. ग्रामीणों ने बड़कुंवर गागराई के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके प्रयास से गांव फिर से जगमगा उठा है.
गांव के भाजपा कार्यकर्ता बिरजू पुरती, सोनाराम पुरती, रामदास हांसदा, सुरेश हांसदा, मुकुन हांसदा, सागेन हांसदा, संग्राम हांसदा, गुमदी हांसदा, सुशील कुमार पान, अमन पुरती, बुधु हांसदा समेत कई ग्रामीणों ने बताया कि महीनों बाद अब उन्हें राहत मिली है. झारखंड स्थापना दिवस से ठीक पहले गांव में बिजली बहाल होने से ग्रामीणों में उत्साह और उमंग का माहौल है. अब नारंगा बासा गांव भी राज्य की रजत जयंती समारोह में जगमग रोशनी के साथ शामिल होने को तैयार है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
