चाईबासा/ Jayant Pramanik पोड़ाहाट वन प्रमंडल द्वारा मंगलवार को चक्रधरपुर के इंदकाटा स्कूल मैदान में 76वा वन महोत्सव कार्यक्रम 2025 का आयोजन किया गया. इस अवसर पर चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव, डीसी चंदन कुमार, डीएफओ नीतीश कुमार समेत अन्य अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि, ग्रामीण और स्कूली बच्चे उपस्थित रहे.



कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने स्कूल मैदान परिसर में पौधारोपण कर वन और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. मौके पर ग्रामीणों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण भी किया गया. स्कूली बच्चों ने गीत और नृत्य के माध्यम से वनों की रक्षा करने और पर्यावरण को बचाने का प्रेरणादायी संदेश दिया.
विधायक सुखराम उरांव और डीसी चंदन कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्रामीणों से अपने क्षेत्र में मौजूद जंगल और पेड़ों की रक्षा करने की अपील की. उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण और वन सुरक्षा जरूरी है.





