चाईबासा/ Jayant Pramanik पश्चिमी सिंहभूम जिले के जराईकेला थाना क्षेत्र में शुक्रवार को बड़ा नक्सली हादसा सामने आया है. कोलंबोंगा गांव के पास भाकपा माओवादी नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में आने से एक ग्रामीण महिला की मौत हो गई, जबकि दो अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई हैं. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है.

सूत्रों के अनुसार ग्रामीण किसी कार्य से जंगल की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में लगे आईईडी में धमाका हो गया. विस्फोट इतनी तीव्रता का था कि मौके पर ही एक महिला की मौत हो गई और दो महिलाएं घायल होकर जमीन पर गिर पड़ीं. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है.
घटना की पुष्टि पश्चिमी सिंहभूम के एसपी अमित रेणु ने की है. उन्होंने बताया कि क्षेत्र में माओवादियों की गतिविधि पहले से सक्रिय थी, जिसके मद्देनज़र सुरक्षा बल लगातार अभियान चला रहे हैं. घटना के बाद पुलिस और सीआरपीएफ की टीम मौके पर पहुंचकर इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही है.
एसपी ने कहा कि आईईडी नक्सलियों की आम रणनीति का हिस्सा है, जो अक्सर ग्रामीणों और सुरक्षा बलों को निशाना बनाते हैं. पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध वस्तु या क्षेत्र की सूचना तुरंत प्रशासन को दें.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
