चाईबासा/ Jayant Pramanik पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर से कोलबोंगा की ओर जानेवाली मुख्य सड़क में नक्सलियों ने दो बड़े- बड़े पेड़ो को काटकर गिरा दिया है, जिससे सड़क पूरी तरह जाम हो गया है. सड़क पर गिराए गए पेड़ों में नक्सलियों ने बैनर भी लगाए है. फिलहाल इस सड़क पर आवागमन ठप हो गया है.

विज्ञापन
इससे पूर्व बुधवार को नक्सलियों ने सारंडा के छोटानागरा थाना क्षेत्र के कुदलीबाद गांव में स्थित बीएसएनएल टॉवर को जला दिया गया था. साथ ही इसी क्षेत्र के कुदलीबाद से करिया जाने वाली सड़क को भी नक्सलियों ने विस्फोट कर उड़ा दिया है. बता दें कि ऑपरेशन कगार के विरुद्ध भाकपा माओवादी नक्सली प्रतिशोध पखवाड़ा मना रहे हैं यह हिंसा उसी के तहत किया जा रहा है. घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गया है. फिलहाल सुरक्षाबल इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं.

विज्ञापन
