चाईबासा/ Jayant Pramanik झारखंड के दूसरे बाबाधाम के नाम से प्रसिद्ध पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा स्थित महादेवशाल धाम में सावन की पहली सोमवारी के अवसर पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. रविवार रात से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था. सोमवार सुबह पुजारी द्वारा विशेष पूजा-पाठ के बाद मंदिर का द्वार खोला गया.

विज्ञापन
इसके बाद महिला और पुरुष भक्तों ने कतार लगाकर भगवान भोलेनाथ को जल, दूध, बेलपत्र और भांग अर्पित कर जलाभिषेक किया. चक्रधरपुर, चाईबासा, मनोहरपुर और सोनुआ के बेगुना शिव मंदिर, निश्चिंतपुर शिव मंदिर और जोडापोखर रामेश्वर मंदिर में भी पूजा-अर्चना और जलाभिषेक हुआ. महादेवशाल धाम में झारखंड के अलावा ओडिशा, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और बिहार से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे.

विज्ञापन
