चांडिल: तस्वीर देखकर पहली नजर में भले ही यह किसी तालाब का नजारा लगे, लेकिन हकीकत में यह सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली नगर परिषद क्षेत्र से अली नगर जाने वाली मुख्य सड़क है. सड़क पर जमा पानी और बदहाल स्थिति स्थानीय लोगों के लिए रोज की परेशानी बन चुकी है.


विज्ञापन
स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क की यह स्थिति लंबे समय से बनी हुई है. जलजमाव के कारण स्कूली छात्र-छात्राओं, दोपहिया वाहन चालकों और आम राहगीरों को आवाजाही में परेशानी झेलनी पड़ रही है. बारिश के दौरान समस्या और गंभीर हो जाती है.
सड़क की बदहाली अब जिम्मेदार विभाग और कपाली नगर परिषद की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है. लोगों का सवाल है कि आखिर इस महत्वपूर्ण सड़क की मरम्मत और जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था कब होगी ?
रिपोर्ट: अफ़रोज़ मल्लिक

विज्ञापन
