- Saraikela DC Action सरायकेला: टॉर्च की रोशनी में प्रसव, जच्चा-बच्चा की मौत मामले की जांच करने राजनगर CHC पहुंचे डीसी, कहा दोषी बख्शे नहीं जाएंगे, दिए सख्त जांच के आदेश
- Saraikela Traffic Police Allegation सरायकेला: आदित्यपुर में मजदूरी मांगना पड़ा भारी ! कांस्टेबल पर कारपेंटर को पिटवाने और धमकी देने का आरोप
- Jamshedpur Bistupur Police Success जमशेदपुर: धातकीडीह फायरिंग का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; हथियार और बाइक बरामद
- Rajnagar BJP Protest सरायकेला: राजनगर CHC में जच्चा- बच्चा मौत पर बवाल, भाजपा के समर्थन से धरना; 50 लाख मुआवजा और कार्रवाई की मांग
- Saraikela Crime Review Meeting सरायकेला: सर्किल इंस्पेक्टर ने की अपराध गोष्ठी, लंबिल कांडो का समीक्षा कर दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
- Jamtara Drinking Water Crisis जामताड़ा: निरीक्षण के दावे फेल, मेझिया पंचायत में प्यासे लोग; खराब चापाकलों ने खोली हकीकत
- Jamshedpur Labour’s Protest जमशेदपुर: टिनप्लेट कंपनी गेट पर मजदूरों का प्रदर्शन, बकाया भुगतान और बहाली की मांग तेज
- Chaibasa Elephant Injured चाईबासा: सारंडा में IED ब्लास्ट से जंगली हाथी घायल, हालत नाजुक; रेस्क्यू में जुटा वन विभाग
Author: eDesk3 - India News Viral Bihar Jharkhand
चांडिल: ईचागढ़ विधायक सविता महतो को झारखंड विधानसभा के कल्याण संस्कृति और पर्यटन विभाग का सभापति बनाए पर झामुमो नेताओं व कार्यकर्ताओ ने उन्हें बधाई दी. इस दौरान विधायक सविता महतो नें कहा जो दायित्व उन्हें विधानसभा अध्यक्ष द्वारा सौंपा गया है उसे बखूबी निभाने का प्रयास करूंगी. मालूम हो कि विधायक सविता महतो ईचागढ़ विस से झामुमो के टिकट पर दूसरी वार विधायक निर्वाचित हुए है.
सरायकेला: प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रामाशंकर सिंह के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव तौसीफ मेराज शनिवार को मंडल कारा सरायकेला का निरीक्षण कर बन्दियों से मिले. इस दौरान जिनके पास वकील नही है, जिनका बेल हुआ है फिर भी बेलबॉण्ड नही दे पा रहे उन्हें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से निःशुल्क सहायता दिए जाने की बात कही. डीएलएसए सचिव ने चीफ लीगल एड कॉउन्सिल दिलीप कुमार साह की उपस्थिति में कुछ बन्दियों को निःशुल्क सरकारी सहायता दिया और चीफ लीगल एड कॉउन्सिल से उनके उचित पैरवी करने का निर्देश दिया. उपायुक्त रविशंकर शुक्ला के…
सरायकेला: खरकई नदी के तट पर मिर्गी चिगड़ा मेला में महिलाओं का हुजूम उमड़ पड़ा. मकर संक्रांति के बाद शनिवार को लगने वाले मेले में सरायकेला, खरसावां, जमशेदपुर के साथ ही पड़ोसी राज्य ओड़िशा से भी महिलाएं पहुंचीं. सरायकेला का प्रसिद्ध मिरगी चिगड़ा मेला सह वनभोज उत्सव शनिवार को पारंपारिक रीति- रिवाज के साथ मनाया गया. जिसमें महिलाओं ने मनपसंद व्यंजन का जायका लेते हुए वनभोज का आनंद लिया. मेले में क्रेता से लेकर विक्रेता सभी महिलाएं होती है. जानकारी हो कि प्रत्येक वर्ष मकर संक्रांति के बाद पहले शनिवार को खरकई नदी में अवस्थित मिरगी चिगड़ा में महिलाओं के…
JAMTADA झारखंड के जामताड़ा पुलिस ने एक वर्दी वाले गुंडे को गिरफ्तार किया है. चौंकिए मत दरअसल शुक्रवार को जामताड़ा थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए एसडीपीओ विकास आनंद लागुरी ने इसका खुलासा किया है. क्या है पूरा मामला एसडीपीओ कहा कि बीते 12 जनवरी को नारायणपुर थाना क्षेत्र के रूपडीह गांव में पुलिस वर्दी में आए अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था. इसके बाद पुलिस ने लगातार छापेमारी की और शहाबुद्दीन अंसारी नामक एक अपराधी को पकड़ा है. उसका एक अन्य साथी देवघर जिले में पकड़ा गया है. video एसडीपीओ ने कहा कि यह लोग पुलिस…
खूंटपानी/ Ajay Kumar प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बासाहातु में शनिवार को आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर का उद्घाटन सीएचसी प्रभारी डॉ आलोक रंजन महतो ने दीप प्रज्वलित कर किया. जिसमें एएनसी जांच, एनसीडी, टीबी, हीमोग्लोबिन, नेत्र जांच, लेप्रोसी, मलेरिया आदि जांच की गई. इस शिविर में पहुंचे 107 मरीजों ने स्वास्थ्य जांच कराया. साथ ही जरूरतमंदों के बीच दवा का भी वितरण किया गया. शिविर में आयुष्मान कार्ड से मिलने वाले लाभ की भी जानकारी लोगों को दी गई. इस दौरान प्रभारी डॉ आलोक रंजन महतो ने कहा कि ठंड का मौसम शुरू हो गया…
सरायकेला/ Pramod Singh झालसा रांची के निर्देशानुसार और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष रामाशंकर सिंह के मार्गदर्शन में सरायकेला प्रखंड मुख्यालय में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सरायकेला और अनुमंडलीय विधिक सेवा समिति चांडिल के तत्वाधान में नीमडीह ब्लॉक के सभागार में महिलाओं से सम्बंधित “विधान से समाधान” कार्यक्रम के तहत एक विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसके तहत महिलाओं की सुरक्षा के लिये बनाये गए कानून प्रावधानों और योजनाओं से जुड़ी जानकारियां प्रदान की गई. जिला विधिक सेवा प्राधिकार से जुड़े पैनल अधिवक्ता अशोक कुमार झा, अधिवक्ता महेंद्र महतो, चांडिल बार…
गया/ Pradeep Ranjan भारत सरकार द्वारा गया की धरती पर टेक्नोलॉजी सेंटर खोले जाने के निर्णय का भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया है. नेताओं ने कहा कि भारत सरकार द्वारा गयाजी के धार्मिक एवं पर्यटन के दृष्टिकोण को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर का गया रेल जंक्शन बनाया जा रहा है. अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाया गया है. अब अंतरराष्ट्रीय स्तर का बस स्टैंड बनाया जा रहा है. अमृतसर- कोलकाता एक्सप्रेस, बक्सर- वैशाली एक्सप्रेस, बाराचट्टी इंडस्ट्रियल हब सहित व्यापक स्तर पर सड़कों का निर्माण कराने की घोषणा की गई है. उक्त सड़कों के बन जाने से गया शहर से बिहार के किसी…
आदित्यपुर: राजद के प्रदेश महासचिव सह प्रभारी पूर्वी सिंहभूम पुरेंद्र नारायण सिंह ने शुक्रवार को रांची स्थित राजद प्रदेश कार्यालय में गोड्डा के नवनिर्वाचित विधायक संजय प्रसाद यादव से मुलाकात कर फूलों का गुलदस्ता देकर एवं शाल ओड़ाकर कर पूरे प्रदेश में राजद के शानदार जीत की बधाई दी. इस दौरान पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि 6 सीटों पर चुनाव लड़ने और जीत का बेहतरीन स्ट्राइक रेट होने पर पूरे प्रदेश के राजद कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं. उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में राजद कार्यकर्ताओं के मेहनत के बल पर महागठबंधन के कई प्रत्याशी जीत कर आए हैं.…
गया/ Pradeep Kumar Singh शहर के मगध कॉलोनी मोहल्ला स्थित एसबीआई की नई शाखा का ई उद्घाटन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा किया गया. गया जिले में एसबीआई की यह 40वीं शाखा है. गौरतलब है कि वित्त मंत्री दरभंगा में आयोजित क्रेडिट आउटरीच प्रोग्राम में हिस्सा लेने आई हुईं थीं. एसबीआई की पांच विभिन्न शाखाओं का उद्घाटन उनके द्वारा किया गया. उसमें से एक शाखा मगध कॉलोनी गया है. इस अवसर पर नवोद्घाटित शाखा में एसबीआई गया अंचल के उप महाप्रबंधक बिश्व रंजन आचार्य, गया रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक रवि चंद्र, मुख्य प्रबंधक डॉली सिंहा, शाखा प्रबंधक नीलकमल सिंह…
गया/ Pradeep Ranjan शहर के प्रयास संगठन कार्यालय में एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया. जिसमें बाल विवाह मुक्त भारत राष्ट्रव्यापी अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई. इस दौरान प्रयास संगठन के जिला समन्वयक देवेन्द्र कुमार मिश्रा ने कहा कि यह अभियान विकसित भारत के सपने को पूरा करने की दिशा में एक निर्णायक कदम है. केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी द्वारा शुरू किए गए बाल विवाह मुक्त भारत अभियान का हमलोग पुरजोर समर्थन करते है. देश की बच्चियों को शिक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाए बिना हम इस सपने को पूरा नहीं कर सकते और…