Author: eDesk3 - India News Viral Bihar Jharkhand

सरायकेला/ Pramod Singh कोल्हान प्रमंडल के सरायकेला विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को भाजपा की परिवर्तन यात्रा कार्यक्रम आयोजित की गई. जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और भाजपा नेता चंपाई सोरेन जमकर हेमंत सरकार पर निशाना साधा. पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि वर्तमान झारखंड सरकार आदिवासी विरोधी है. सत्ता की लालच में संघर्ष करने वाले नेता चंपाई सोरेन का अपमान किया है. उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान सरकार आदिवासी की बात करती है, लेकिन आदिवासी को ही बर्दाश्त नहीं कर रही है. उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि चंपाई सोरेन ऊपर से टपके थे क्या…

Read More

तिरुलडीह: पुलिस ने वाहन जांच के क्रम में तिरुलडीह- चौड़ा मार्ग से पश्चिम बंगाल के बाघमुंडी थाना क्षेत्र के हुडूमदा निवासी हासिम मोमिन उर्फ़ नेड़ा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है. पुलिस ने हासिम के पास से एक चोरी का मोटरसाइकिल बरामद किया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए तिरोड़ी थाना प्रभारी आलम चंद महतो ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तिरुलडीह- चौड़ा मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान पुलिस को देखकर एक युवक भागने लगा. जिसे खदेड़कर कर सशस्त्र बलों के सहयोग से पकड़ा गया. पूछताछ करने पर उसने अपना…

Read More

गया/ Pradeep Ranjan भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह राज्य सभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी गया पहुंचे. जहां उन्होंने अपने पूर्वजों की मोक्ष कामना के लिये पिंडदान किया. उन्होंने एक दिवसीय पिंडदान के तहत मोक्षदायिनी फल्गु नदी, विष्णुपद और अक्षयवट पिंड वेदी पर पिंडदान किया. सुधांशु त्रिवेदी ने विष्णुपद मन्दिर परिसर के हनुमान मन्दिर में पितरों के निमित पूजा की. इससे पूर्व उन्होंने फल्गु नदी के जल से तर्पण किया. इसके बाद विष्णुपद मन्दिर के गर्भगृह में भगवान विष्णु के चरण पर माथा टेका और उनसे मंगल कामना की. उनका पिंडदान स्थानीय पंडा दामोदर पांडे ने कराया. वहीं विष्णुपद मंदिर प्रबन्धकारिणी समिति…

Read More

जमशेदपुर: जमशेदपुर पूर्वी के विधायक और झारखंड की राजनीति के भीष्म पितामह सरयू राय पर उम्र का असर चढ़ने लगा है. संघ और सनातन की उपज सरयू राय भारतीय संस्कृति की गरिमा भूलने लगे हैं. ऐसा हम नहीं बल्कि उनकी एक तस्वीर बयां कर रही है, जो खूब वायरल हो रहा है. दरअसल बुधवार को जमशेदपुर के बाराद्वारी स्थित पीपुल्स अकादमी के 11 कमरों के भवन का शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न हुआ. इसमें शिक्षा विभाग की ओर से विधायक सरयू राय को आमंत्रित किया गया. सरयू राय यहां पहुंचे और सनातन परंपरा के अनुरूप पूजा- पाठ कर विद्यालय के नए भवन…

Read More

कपाली/ Afroz Mallik जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के टिनप्लेट नामदा बस्ती निवासी जसबीर सिंह (उम्र 39 वर्ष), पिता रावेल सिंह, संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं. बताया जा रहा है कि जसबीर सिंह ने डोबो ब्रिज से आखिरी बार अपनी बहन जसविंदर कौर से फोन पर बात की थी और कहा था कि वह पुल से कूद कर आत्म्यहत्या करने जा रहे हैं. इसके बाद से उनका कोई अता-पता नहीं चल पाया है. वही परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, जसबीर सिंह रात को घर में घूमने बोल कर निकले थे और उनकी स्कूटी (होंडा डुओ ब्लैक…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh झारखंड विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा ने पूरे प्रदेश में परिवर्तन यात्रा शंखनाद कर दिया है. बुधवार को सरायकेला में भाजपा द्वारा निकाला गया परिवर्तन यात्रा में सरायकेला नगर से भाजपा नगर कमेटी द्वारा हजारों की संख्या में महिलाएं शामिल हुई. सर्वप्रथम सरायकेला दुर्गा मैदान में हजारों महिला समर्थक जमा हुई. तत्पश्चाप भाजपा नगर कमेटी के नेतृत्व में पैदल जुलूस की शक्ल में सभी समर्थक करीब ढाई किलोमीटर चलकर आयोजन स्थल पर पहुंचे. यात्रा में शामिल महिलाओं का बदलाव को लेकर जोश एवं जुनून परवान पर था. परिवर्तन के संकल्प को मजबूत करने के लिए भाजपा…

Read More

खरसावां/ Ajay Kumar चांदनी चौक में खरसावां विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के टिकट के दावेदार सरायकेला- खरसावां जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने भाजपाइयों व प्रबुद्धजनों के साथ बैठकर चाय पर चर्चा किया. इस दौरान व्यापारी वर्ग, उद्योगपति, विकास समितियां, सामाजिक संगठन, आम जनता सहित विभिन्न समुदाय सहित सभी वर्गों ने भाग लिया. मौके पर श्री बोदरा ने कहा कि वर्तमान परीपेक्ष्य में विकास के साथ राजनीतिक दलों के विचार व मानसिकता आदि मूल तत्वों पर भी विचार करना आवश्यक है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का कद ऊंचा हुआ है. इस दौरान मुख्य रूप…

Read More

गम्हरिया: जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक मंगलवार को सचिव राजू रजक की अध्यक्षता में हुई. इसमें आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी पर चर्चा कर सरायकेला विस सीट से प्रत्याशियों के नामों पर विचार- विमर्श किया गया. इस दौरान वरीय जिला उपाध्यक्ष सह झारखंड आंदोलनकारी खिरोद सरदार, रमेश बालमुचु और महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बैजयंती बारी ने अपने- अपने समर्थकों के साथ आदित्यपुर नगर पर्यवेक्षक राजू रजक और नगर अध्यक्ष राहुल यादव के पास अपनी दावेदारी प्रस्तुत करते हुए आवेदन दिया है. इन आवेदनों को प्रदेश कमेटी के पास शीघ्र ही भेज दिया जाएगा. इस दौरान चुनाव की तैयारी में अभी…

Read More

कुचाई/ Ajay Kumar मंगलवार को कुचाई प्रखंड कार्यालय में बीडीओ साधु चरण देवगम की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक हुई. बैठक में बैंक से जुड़े विभिन्न मामलों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा- निर्देश जारी किया गया. साथ ही आम लोगों से जुड़े मामलों का निर्धारित समय पर ही निष्पादन करने को कहा गया, ताकि लोगों का काम सही समय पर हो सके. समीक्षा के दौरान पाया गया कि बैंक शाखाओं के केसीसी के आवेदन लंबित पड़े हुए है. सभी बैंक प्रबंधको को केसीसी के सभी लंबित आवेदनों का 30 सितंबर तक निष्पादन करने का निर्देश दिया…

Read More

गया/ Pradeep Ranjan गयाजी में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला 2024 चल रहा है. बागेश्वर बाबा अपने करीब दो सौ शिष्यों के साथ 26 सितंबर को गयाजी आयेंगे. उनके साथ आ रहे सभी शिष्य बाबा के निर्देशन में पिंडदान का कर्मकांड करेंगे. पितृपक्ष मेला के बीच ही बागेश्वर बाबा गया पधार रहे हैं. पितृपक्ष मेले को लेकर उनका आवासन गया धाम से 15 किलोमीटर दूर बोधगया में होगा. बताया जा रहा है कि पिछले साल की भांति इस वर्ष भी वे अपने भक्तों के लिए भागवत गीता का पाठ करेंगे लेकिन ऑनलाइन माध्यम से. गयाजी में आगमन को लेकर उन्होने सोशल…

Read More