Author: eDesk3 - India News Viral Bihar Jharkhand

गया/ Pradeep Ranjan नवादा विधि महाविद्यालय के प्रांगण में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ आगत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. इस सेमिनार में मगध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ. एलपी शाही, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह एमएलसी डॉ. नीरज कुमार, जबलपुर के कुलपति सहित देश के कई शिक्षाविद शामिल हुए. इस दौरान विद्यालय के छात्र- छात्राओं द्वारा स्वागत गान की प्रस्तुति की गई. वही विद्यालय के प्राचार्य डॉ. डीएन मिश्रा द्वारा आगत अथितियों को बुके व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. video इस मौके पर प्राचार्य डॉ. डीएन मिश्रा ने…

Read More

चांडिल: आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो के निर्देश पर पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी से मुलाकात की तथा ज्ञापन सौंपा. मंगलवार को नीमडीह जिला परिषद सह आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य असित सिंह पात्र के नेतृत्व में लोगों ने अनुमंडल पदाधिकारी को दो ज्ञापन सौंपा. इस दौरान जिला परिषद असित सिंह पात्र ने अनुमंडल पदाधिकारी को बताया कि नीमडीह प्रखंड अंतर्गत चांडिल- पुरुलिया मार्ग पर तेंतलो में टोल प्लाजा का निर्माण किया गया है. जहां स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासन, मीडिया को जानकारी दिए बिना 23 सितंबर से टोल टैक्स वसूली शुरू…

Read More

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र के गुदड़ी प्रखण्ड के बुरूगुलकेरा पंचायत के लोड़ाई बिरहोर कॉलोनी में कई महीनों से तीन जल मीनार खराब है. जनप्रतिनिधि एवं सरकारी अधिकारी भी ध्यान नहीं दे रहे हैं. जबकि इसी रास्ते से प्रखंड कार्यालय आना- जाना करते हैं. जहां केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार बिरहोर जनजातियों को संरक्षित करने पर लगी हुई है. उन्हें सारी सुविधाएं उपलब्ध करा रही है. वहीं पर उन लोगों के साथ भेदभाव किया जा रहा है. यह बातें झारखंड पार्टी के केंद्रीय सचिव सह अधिवक्ता महेंद्र जामुदा ने कहा. उन्होंने कहा कि इसकी लिखित सूचना पश्चिमी…

Read More

जमशेदपुर: आगामी 22 सितम्बर रविवार को प्रस्तावित बिहार- यूपी स्वाभिमान एकता यात्रा पर रोक लगाने की मांग जेबीकेएसएस तथा जेएलकेएम ने उठाई है. इनके द्वारा जिले के उपायुक्त को एक मांग पत्र सौंपा गया है. जिसमें इन्होने कहा कि इस यात्रा मे कई बड़े नेतागण शामिल होंगे और इसका आयोजन जमशेदपुर की धरती पर हो रहा है, जबकि इसका नाम बिहार- यूपी स्वाभिमान यात्रा रखा गया है, जो गलत है. जेबीकेएसएस नेताओं ने बताया कि झारखण्ड की धरती मे झारखंड स्वाभिमान यात्रा होनी चाहिए लेकिन राजनितिक षड्यंत्र के तहत इसका आयोजन किया जा रहा है. इस कारण इन्होने इसको रोके…

Read More

जमशेदपुर: परसुडीह थाना अंतर्गत झारखंड बस्ती स्थित हनुमान एवं शिव मंदिर में चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपियों में कृष्णा पात्रो और शिबू दास उर्फ शकरू उर्फ कृष्णा शामिल है. दोनों परसुडीह के ग्वालापट्टी के रहने वाले है. पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किए गए दो दान पेटी, 1368 रुपया नगद और एक चोरी की बाइक बरामद किए हैं. जानकारी देते हुए डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर तौकीर आलम ने बताया कि 16- 17 सितंबर की रात झारखंड बस्ती के हनुमान एवं शिव मंदिर का ताला…

Read More

जमशेदपुर: सिंहभूम चैम्बर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके जमशेदपुर आगमन के दौरान जमशेदपुर में एयरपोर्ट की अनुपलब्धता से होने वाली परेशानी को पत्र के माध्यम से ध्यानाकृष्ट कराते हुये जमशेदपुर में एयरपोर्ट के जल्द निर्माण हेतु व्यक्तिगत स्तर से संबंधित मंत्रालय और अधिकारियों को निर्देशित करने का आग्रह किया है. यह जानकारी मानद महासचिव मानव केडिया ने दी. अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने कहा कि जमशेदपुर के अस्तित्व आए 100 वर्ष से अधिक हो चुके हैं. जिसे देश के प्रतिष्ठित शहर स्टील सिटी के नाम से भी जाना जाता है और यह झारखण्ड राज्य की आर्थिक राजधानी के साथ…

Read More

सोनुआ: प्रखण्ड के बोयकेड़ा पंचायत के सकोड़ा और डाउ वनग्रामों के ग्रामीण जाति, आवासीय और आय प्रमाण पत्र नहीं बनने से परेशान हैं. इन वनग्रामों में निवास करने वाले ग्रामीणों के बच्चे जो स्कूल में पढ़ाई करते हैं, वे भी परेशान हैं क्योंकि उनका जाति, आवासीय और आय प्रमाण पत्र नहीं बनने से स्कूल- कॉलेजों में दाखिले की समस्या हो रही है. इन गावों के कई छात्र इस समस्या को लेकर पढ़ाई छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं. इस समस्या को लेकर गुरुवार को दोनों गांवों के ग्रामीण और बच्चों ने सोनुआ प्रखण्ड कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया. स्कूली बच्चे अपनी…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh वारंग क्षिति लिपि के जनक ओत गुरु लको बोदरा के 106 वीं जयंती के मौके पर सरायकेला के बड़बिल स्थित आदिवासी कला केंद्र परिसर में गुरुवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन शामिल हुए. सबसे पहले पूर्व मुख्यमंत्री ने ओत गुरु लाको बोदरा के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की. अपने संबोधन में पूर्व मुख्यमंत्री ने देश के गृह मंत्री अमित शाह की जमकर सराहना की. उन्होंने बताया कि भारत सरकार आदिवासियों को लेकर गंभीर है. आदिवासियों के कला- संस्कृति और भाषा को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

Read More

आदित्यपुर: नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सह राजद प्रदेश महासचिव अपने समर्थको सहित राजद के सक्रिय कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ 22 सितंबर को प्रातः 11:30 बजे आदित्यपुर-2 स्थित कल्याण कुंज सभागार में बैठक करेंगे. बैठक में चुनाव से पूर्व संगठन को सुदृढ़ करने पर विचार विमर्श किया जाएगा. पुरेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि बैठक में सरायकेला विधानसभा सीट से महागठबंधन के प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लक्ष्य को लेकर नीति निर्धारित की जाएगी. उन्होंने कहा कि अपने समर्थको से विचार विमर्श कर राजद के प्रदेश महासचिव पद से इस्तीफा भी दे सकते हैं, लेकिन राजद और राजद…

Read More

खूंटपानी/Ajay Kumar वारंग क्षिति के खोजकर्ता ओत गुरु कोल लाको बोदरा के 106 वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार को झामुमो प्रखंड कमेटी खूंटपानी की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन खरसावां विधायक दशरथ गागराई की पत्नी सह समाजसेवी बासंती गागराई ने दीप प्रज्वलित कर व ओत गुरु कोल लाको बोदरा के तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया. इस शिविर में 40 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया. इस दौरान विधायक की पत्नी सह समाजसेवी बासंती गागराई ने कहा कि रक्तदान महादान है. आपके रक्त से आपातकाल में किसी की जिंदगी बचाई जा सकती है. उन्होंने कहा कि…

Read More