Author: Digital Desk

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।

यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।

जमशेदपुर: बिरसा नगर थाना क्षेत्र में बीते 10 नवंबर को विश्वकर्मा इंजीनियरिंग में दस लाख रूपये और मोबाईल लूट मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है. पुलिस की गिरफ्त में आए अपराधियों में अजीत बेहरा और बाबू सरदार उर्फ़ नेपु शामिल हैं. पुलिस ने उनके पास से लूट के 1.23 लाख रुपए नगद, एक देसी कट्टा, जिंदा कारतूस, एक स्कूटी, हेलमेट और लूट के पैसों से खरीदा गया एक मोबाइल बरामद किया है. मंगलवार को इसकी जानकारी सिटी एसपी कुमार शिव आशीष ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी. उन्होंने बताया…

Read More

सरायकेला: समाहरणालय सभागार में सोमवार को झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन समाज (JSLPS) एवं District Livelihood Coordination Committee की समीक्षा बैठक उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक में उप विकास आयुक्त रीना हांसदा, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, DPM JSLPS सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे. बैठक में जिला एवं प्रखंड स्तर पर संचालित विभिन्न आजीविका संवर्धन योजनाओं, कार्यक्रमों तथा क्रेडिट लिंकेज से जुड़ी प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई. उपायुक्त ने सभी योजनाओं के शत- प्रतिशत क्रियान्वयन एवं समयबद्ध प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. उपायुक्त ने कहा कि प्रत्येक गाँव में “दिदी…

Read More

सरायकेला: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के नए परिसर का सोमवार को उद्घाटन किया गया. नए परिसर का उद्घाटन नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, मारवाड़ी युवा मंच के पूर्व अध्यक्ष आकाश अग्रवाल, मारवाड़ी समिति की सचिव रेखा सेक्सरिया, अमलेश सिन्हा, विकास अग्रवाल और जीवन मोदक ने संयुक्त रूप से किया. उद्घाटन के दौरान प्रजापिता ब्रह्माकुमारी संगठन की ओर से उपस्थित बीके. पूनम दीदी ने सभी लोगों को राजयोग मेडिटेशन सीखने का निमंत्रण दिया. इस अवसर पर उपस्थित लोगों के बीच ईश्वरीय साहित्य और प्रभु प्रसाद भी वितरित किया गया. समारोह में…

Read More

सरायकेला: सोमवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में सिविल सर्जन डॉ. सरयू प्रसाद सिंह, एसीएमओ डॉ. जुझार मांझी, डीआरसीएचओ, सभी एमओआईसी, डीपीएम, बीपीएम एवं विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे. बैठक में उपायुक्त ने सदर अस्पताल सहित सभी अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तृत समीक्षा की. उन्होंने कहा कि उपलब्ध उपकरणों और मानवबल का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित हो, ताकि आमजन को बेहतर और समय पर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें. उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने टीकाकरण…

Read More

जमशेदपुर: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में सोमवार को पीसी- पीएनडीटी एक्ट की महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई. बैठक में सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल, एसीएमओ डॉ. जोगेश्वर प्रसाद, डीआरसीएचओ डॉ. रंजीत पांडा सहित संबंधित पदाधिकारी और समिति सदस्य उपस्थित रहे. बैठक में जिले में संचालित सभी अल्ट्रासाउंड केंद्रों द्वारा एक्ट के अनुपालन की विस्तृत समीक्षा की गई तथा नवीकरण के लिए प्राप्त आवेदनों पर निर्णय लिया गया. बैठक के दौरान समिति ने नए अल्ट्रासाउंड मशीन से जुड़े 5 मामलों, निबंधन नवीनीकरण के 3, नए रजिस्ट्रेशन के 2, चिकित्सक सम्मिलन के 6, स्थान परिवर्तन के 1…

Read More

पाकुड़: सीपीआईएम की वरिष्ठ नेत्री और पोलित ब्यूरो सदस्य वृंदा करात ने पाकुड़ पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान बिहार विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि भाजपा कई राज्यों में खुलकर राजनीतिक हस्तक्षेप कर रही है, लेकिन इसके बावजूद झारखंड में विभाजनकारी नारों की राजनीति के सहारे सरकार बनाने में असफल रही है. उन्होंने दावा किया कि झारखंड में भाजपा की सीटें और भी कम हुई हैं. वृंदा करात ने बिहार चुनाव को लेकर चुनाव आयोग पर भी सवाल खड़े किए. उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान आचार…

Read More

हजारीबाग: जिले के मुफसिल थाना क्षेत्र में पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है. 16 नवंबर 2025 की सुबह पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली कि दो संदिग्ध व्यक्ति बिहार नम्बर की काले रंग की हुंडई ALCAZAR कार से ग्रामीणों के बैंक खाते और एटीएम कार्ड ले रहे हैं. सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ अमित आनंद के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम गठित की गई. छापामारी के दौरान सरौनी खुर्द जंगल के पास पुलिस ने हुंडई ALCAZAR और एक ब्रेजा कार को रोका. जांच में ALCAZAR में बैठे राजू वर्मा और…

Read More

बाढ़: एनटीपीसी पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि रैली दियारा क्षेत्र में तीन संदिग्ध व्यक्ति घूम रहे हैं. सूचना के आधार पर थाना अध्यक्ष ओंकारनाथ राय दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. इसी दौरान तीन युवक पुलिस की गाड़ी देखकर भागने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने पीछा कर तीनों को पकड़ लिया. पूछताछ में गिरफ्तार युवकों ने अपनी पहचान अमीर यादव, दिनेश यादव और संजीव कुमार के रूप में बताई. इनमें अमीर और दिनेश एनटीपीसी थाना क्षेत्र के महाराजगंज के रहने वाले हैं, जबकि संजीव कुमार पंडारक थाना क्षेत्र के दरगाहही टोला का निवासी है. तलाशी के दौरान तीनों के…

Read More

रोहतास: जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के कुड गोपालपुर गांव में सोमवार को एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. मृतक की पहचान दिनारा निवासी सुधीर कुमार यादव के रूप में हुई है. उसका शव चौसा नहर के किनारे संदिग्ध स्थिति में मिला है. मौके से पुलिस को तीन खाली कारतूस और शराब की खाली बोतलें बरामद हुई हैं. परिजनों ने बताया कि सुधीर कल शाम अपने दोस्तों से मिलने निकला था, लेकिन रातभर घर नहीं लौटा. सुबह ग्रामीणों ने नहर किनारे शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पर दिनारा थाना पुलिस के साथ…

Read More

जमशेदपुर: समाहरणालय सभागार में सोमवार को जिला समन्वय समिति की बैठक उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक में आधारभूत संरचना निर्माण, बुनियादी सुविधाएं, विकास परियोजनाओं और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के ससमय क्रियान्वयन हेतु अंतर्विभागीय समन्वय पर विस्तृत चर्चा की गई. उपायुक्त ने कहा कि विभागीय समन्वय के अभाव में किसी भी योजना में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए और सभी पदाधिकारी समयबद्ध ढंग से कार्य सुनिश्चित करें. बैठक में कल्याण विभाग द्वारा वन क्षेत्र में निवास करने वाले लोगों को सामुदायिक वन पट्टा का अधिकार दिलाने के लिए अंचलाधिकारियों को विशेष पहल करने का निर्देश दिया…

Read More