- Police Commemoration Day जमशेदपुर: पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को नमन, परिजनों को शॉल देकर किया सम्मानित
- Kharsawan Chhau Proud सरायकेला: तिरुपति बालाजी के दरबार में गूंजा खरसावां छऊ का डंका, 3700 कलाकारों के बीच झारखंड की कला ने छोड़ी अमिट छाप
- Jamshedpur Mango Theft Case जमशेदपुर: दुर्गा पूजा घूमने गया था परिवार, लौटते ही उड़े होश, बंद घर से 12 लाख के गहने और डेढ़ लाख नकद चोरी
- Jamtara Police Commemoration Day जामताड़ा: पुलिस संस्मरण दिवस पर शहीद जवानों को नमन, जीआरपी- आरपीएफ ने दी श्रद्धांजलि
- Jamshedpur Durga Visarjan 2026 जमशेदपुर: ‘अगले बरस फिर आना मां’ के जयकारों के साथ विदाई, स्वर्णरेखा घाट पर प्रतिमा विसर्जन शुरू
- Jamshedpur Kadma Stone Pelting जमशेदपुर: कदमा में हुड़दंगियों का तांडव, पेट्रोल पंप पर मारपीट-पथराव, कर्मचारी घायल, CCTV भी तोड़ गए उपद्रवी
- Adityapur Late Night Murder आदित्यपुर: ‘खाऊ गली’ का खूनी अंजाम, अवैध कब्जे पर आंखें मूंदे रहे जिम्मेदार, अब युवक की हत्या के बाद जागा सिस्टम
- Lohardaga Ravan Dahan लोहरदगा: कैरो में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ दशहरा पर्व, रावण दहन और मूर्ति विसर्जन के साथ हुआ समापन
Author: Digital Desk
भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
चाईबासा/ Jayant Pramanik सोनुआ प्रखंड के लोंजो पंचायत भवन में शुक्रवार को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक ‘सरकार आपके द्वार–सेवा का अधिकार सप्ताह’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त किया. शिविर में अबुआ स्वास्थ्य कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड से संबंधित सेवाएँ उपलब्ध कराई गईं, जिससे कई लाभुकों ने तत्काल लाभ लिया. इसके अलावा अबुआ आवास योजना, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, मइंया सम्मान योजना, सर्वजन पेंशन योजना सहित कई जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए ग्रामीणों द्वारा आवेदन जमा किए गए. शिविर का उद्देश्य पंचायत स्तर पर लोगों…
चांडिल/ Vikash Thakur प्रखंड के उरमाल पंचायत में शुक्रवार को “आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सविता महतो शामिल हुईं. कार्यक्रम में पहुंचकर विधायक ने ग्रामीणों से संवाद किया और कहा कि राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोग प्राप्त करें. उन्होंने कहा कि यह पंचायत स्तरीय शिविर ग्रामीणों तक सरकारी सेवाओं को सीधे पहुंचाने, आवेदन एवं शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने तथा लोगों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है. विधायक सविता महतो ने ग्रामीणों…
जमशेदपुर: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों से मुलाकात की. उपायुक्त ने एक- एक कर लोगों की समस्याएं, सुझाव और शिकायतें सुनीं तथा संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित समाधान के लिए आवश्यक दिशा- निर्देश दिए. जन शिकायत निवारण दिवस में पेंशन, आर्थिक सहयोग, दुकान आवंटन, लंबित वेतन भुगतान, घरेलू विवाद, जमीन विवाद, चिकित्सा सहयोग, अवैध जमाबंदी को रद्द करने, आधार सीडिंग, अनुकंपा पर नियुक्ति, स्थानांतरण, नाली निर्माण, म्यूटेशन, ऋण माफी, रास्ता निर्माण सहित जनहित से जुड़े अनेक मुद्दों पर आवेदन…
जमशेदपुर: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों से मुलाकात की. उपायुक्त ने एक- एक कर लोगों की समस्याएं, सुझाव और शिकायतें सुनीं तथा संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित समाधान के लिए आवश्यक दिशा- निर्देश दिए. जन शिकायत निवारण दिवस में पेंशन, आर्थिक सहयोग, दुकान आवंटन, लंबित वेतन भुगतान, घरेलू विवाद, जमीन विवाद, चिकित्सा सहयोग, अवैध जमाबंदी को रद्द करने, आधार सीडिंग, अनुकंपा पर नियुक्ति, स्थानांतरण, नाली निर्माण, म्यूटेशन, ऋण माफी, रास्ता निर्माण सहित जनहित से जुड़े अनेक मुद्दों पर आवेदन…
चाईबासा/ Jayant Pramanik पश्चिमी सिंहभूम जिले के जराईकेला थाना क्षेत्र में शुक्रवार को बड़ा नक्सली हादसा सामने आया है. कोलंबोंगा गांव के पास भाकपा माओवादी नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में आने से एक ग्रामीण महिला की मौत हो गई, जबकि दो अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई हैं. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है. सूत्रों के अनुसार ग्रामीण किसी कार्य से जंगल की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में लगे आईईडी में धमाका हो गया. विस्फोट इतनी तीव्रता का था कि मौके…
सरायकेला- खरसावा: जिले में “सेवा का अधिकार सप्ताह” के तहत 21 नवम्बर से 29 नवम्बर 2025 तक बड़े पैमाने पर जन- जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं. सरकारी सेवाओं और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा विभिन्न पंचायतों में विशेष कार्यक्रम चलाए गए. नुक्कड़- नाटक, गीत- संगीत, संवाद आधारित प्रस्तुति और जन- संदेश कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीणों को उनके अधिकारों और उपलब्ध सेवाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया. कलाकारों ने सरल भाषा में बताया कि पंचायत स्तरीय शिविर में जाति, आय, स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र,…
सरायकेला: राज्य सरकार के निर्देश पर चलाये गए “सेवा का अधिकार सप्ताह” के सातवें दिन जिले के विभिन्न प्रखंडों और नगर निकाय क्षेत्रों में विशेष शिविरों का आयोजन किया गया. शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं से संबंधित अपने आवेदन जमा किए. प्रशासन के अनुसार करीब 35,000 से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं. शुक्रवार को आयोजित शिविरों में राजनगर प्रखंड के केंडमूड़ी, बुरुड और पटेल पंचायत, सरायकेला प्रखंड के पठानमारा तथा गोविंदपुर पंचायत, खरसावां प्रखंड के खरसावां एवं बिटापुर पंचायत, गम्हरिया प्रखंड के नारायणपुर, बांधडीह एवं चामरु पंचायत, चांडिल प्रखंड के…
रोहतास: जिले के करगहर थाना क्षेत्र के गरभे गांव निवासी प्रमोद कुमार के बेटे कृष्णा कुमार दिल्ली से घर लौटते समय नशाखुरानी गिरोह के चंगुल में फंस गए. रेलवे यात्रा के दौरान किसी ने उन्हें नशीला पदार्थ खिलाया, जिससे उनकी हालत बिगड़ने लगी. आरा रेलवे स्टेशन पहुंचने पर जीआरपी की टीम ने कृष्णा कुमार को संदिग्ध अवस्था में पाया और तुरंत आरा सदर अस्पताल में इलाज के लिए भेजा. डॉक्टरों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है और फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और पुलिस पूरे मामले…
खगड़िया: जिले के गंगोर थाना क्षेत्र में भाजपा नेता दिलीप कुमार सिंह पर दिनदहाड़े अपराधियों ने गोली मार दी. गोली सीने में लगी और उन्हें तत्काल खगड़िया सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बेगुसराय रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार, दिलीप कुमार सिंह लाभगांव शोभनी निवासी अपने घर से कहीं जा रहे थे कि विशुनपुर मोड़ के पास त्रिभुवन पुलिया के पास अपराधियों ने घात लगाकर फायरिंग की. गोली लगते ही दिलीप जमीन पर गिर गए और आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे, जबकि अपराधी फायरिंग करते हुए भाग गए. दिलीप ने…
जमशेदपुर: कदमा थाना पुलिस ने चोरी की दो स्कूटी के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार, 26 नवंबर 2025 को अभिषेक प्रसाद के लिखित आवेदन के आधार पर उनकी Honda Dio स्कूटी (रजि सं0-JH05CB9662) चोरी होने का मामला दर्ज किया गया था. अनुसंधान के क्रम में 27 नवंबर 2025 को रात करीब 11 बजे कदमा- सोनारी लिंक रोड पर औचक चेकिंग के दौरान पुलिस ने चोरी की पहली स्कूटी के साथ हनि ठाकुर और सन्नी राम को गिरफ्तार किया. पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की और बताया कि उन्होंने…