- Lohardaga Football Tournament लोहरदगा: SRK मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता पर फ्रेंडशिप क्लब किस्को का कब्जा, बारा बाबा बरनाग रही उपविजेता
- Jamtara Police Commemoration Day जामताड़ा: पुलिस संस्मरण दिवस पर शहीद जवानों को नमन, दो मिनट का मौन रख दी श्रद्धांजलि
- Police Commemoration Day जमशेदपुर: पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को नमन, परिजनों को शॉल देकर किया सम्मानित
- Kharsawan Chhau Proud सरायकेला: तिरुपति बालाजी के दरबार में गूंजा खरसावां छऊ का डंका, 3700 कलाकारों के बीच झारखंड की कला ने छोड़ी अमिट छाप
- Jamshedpur Mango Theft Case जमशेदपुर: दुर्गा पूजा घूमने गया था परिवार, लौटते ही उड़े होश, बंद घर से 12 लाख के गहने और डेढ़ लाख नकद चोरी
- Jamtara Police Commemoration Day जामताड़ा: पुलिस संस्मरण दिवस पर शहीद जवानों को नमन, जीआरपी- आरपीएफ ने दी श्रद्धांजलि
- Jamshedpur Durga Visarjan 2026 जमशेदपुर: ‘अगले बरस फिर आना मां’ के जयकारों के साथ विदाई, स्वर्णरेखा घाट पर प्रतिमा विसर्जन शुरू
- Jamshedpur Kadma Stone Pelting जमशेदपुर: कदमा में हुड़दंगियों का तांडव, पेट्रोल पंप पर मारपीट-पथराव, कर्मचारी घायल, CCTV भी तोड़ गए उपद्रवी
Author: Digital Desk
भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में भाजपा सरकार द्वारा लाए गए काले श्रम कानून के खिलाफ शुक्रवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया. इस अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी और श्रम मंत्री मनसुख मानडविया का पुतला दहन किया गया और श्रमिकों के अधिकारों के हनन के खिलाफ आवाज उठाई गई. जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह और वरिष्ठ मजदूर नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान सरकार लगातार श्रमिकों के अधिकारों का हनन कर रही है. नए कानूनों के तहत श्रमिक अब अपने अधिकारों की रक्षा के लिए युनियन का गठन भी नहीं कर सकते हैं. प्रदर्शनकारियों ने फैक्ट्री…
सरायकेला: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार आयोजित किया गया. जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए लाभुकों ने अपने आवेदन प्रस्तुत किए. लाभुकों ने पालना डैम के सौंदर्यीकरण, मंगलम सिटी में बिल्डर द्वारा बरती जा रही लापरवाही, भूमि संबंधी मुद्दों सहित वृद्धा पेंशन और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं में लंबित लाभांकन से संबंधित समस्याओं पर चर्चा की. उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने सभी आवेदन से संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित, पारदर्शी और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए.
देवघर: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह शुक्रवार को देवघर पहुंचे और बाबा बैद्यनाथ का विधि विधान से पूजा- अर्चना की. पूजा के बाद उन्होंने कहा कि वे सनातन धर्म की रक्षा के लिए बाबा बैद्यनाथ से प्रार्थना करने आए हैं. गिरिराज सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में देश के अंदर कुछ समूह, विशेषकर रोहिंग्या और बांग्लादेशी, सांस्कृतिक और व्यावहारिक रूप से आक्रमण कर रहे हैं. उन्होंने हेमंत सरकार और बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि वे इन समूहों को संरक्षण दे रही हैं, जिससे हिंदुओं को दबाया और बर्बाद किया जा रहा है. केंद्रीय…
चांडिल/ Vikash Thakur चौका थाना परिसर में थाना क्षेत्र के सभी आठ पंचायतों के ग्राम प्रधान, मुखिया, शांति समिति के सदस्य और क्षेत्र के गणमान्य लोगों के साथ शुक्रवार को विस्तृत बैठक आयोजित की गई. बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और नागरिकों को विभिन्न सुरक्षा मामलों के प्रति जागरूक करना था. बैठक में महिला सुरक्षा, सड़क सुरक्षा, डायन प्रथा, साइबर अपराध और Good Samaritan नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई. उपस्थित लोगों को कानून का पालन करने, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने और समाज में सहयोग और जागरूकता बढ़ाने का आग्रह…
हज़ारीबाग: जिले के बड़कागांव पुलिस ने अवैध और नकली शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पकरी बरवाडीह गांव निवासी सुनील कुमार (उम्र करीब 30 वर्ष, पिता अंतू साव) को 32 बोतल नकली शराब के साथ गिरफ्तार किया. आरोपी को संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई. छापेमारी के दौरान आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा गया. जब्त शराब ‘आईकौनीक वाईट’ ब्रांड की थी, जिसमें 180 एमएल की 20 बोतल और 375 एमएल की 12 बोतल शामिल हैं.…
चाईबासा/ Jayant Pramanik शहर में बीती रात चोरों ने अंग्रेजी शराब की एक दुकान में सेंधमारी कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया. चोर दुकान के पीछे लगे वेंटिलेटर को तोड़कर अंदर घुसे और करीब 15 हजार रुपए मूल्य की शराब सहित लगभग 40 हजार रुपए नकद चुरा ले गए. घटना की जानकारी मिलते ही शुक्रवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और दुकान के अंदर व आसपास के क्षेत्र की बारीकी से जांच शुरू की. दुकान संचालक गोविंद कुमार ने बताया कि वह हर दिन की तरह सुबह दुकान पहुंचे तो देखा कि पीछे का वेंटिलेटर टूटा हुआ था और…
सरायकेला/ Rasbihari Mandal जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के टांगरानी गांव में गुरुवार को एक दुखद हादसा हुआ, जिसने पूरे गांव को शोक में डूबा दिया. गांव के तालाब में नहाने गए 51 वर्षीय सोमाय मार्डी की डूबने से मौत हो गई. परिजनों के अनुसार, दोपहर करीब दो बजे सोमाय मार्डी नहाने के लिए तालाब पर गए थे. इसी दौरान उनका पैर फिसलने से वे गहरे पानी में चले गए और बाहर नहीं निकल सके. कुछ देर बाद एक ग्रामीण नहाने के लिए तालाब पहुंचा तो उसने सोमाय मार्डी को पानी में डूबा पाया. उसने तुरंत उन्हें बाहर निकाला और…
जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना पुलिस ने शुक्रवार दोपहर गुप्त सूचना के आधार पर साउथ पार्क चिन्मया स्कूल के पास से एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया. पुलिस की टीम ने मौके से आदित्य झा उर्फ सन्नी उम्र 24 वर्ष को संदिग्ध अवस्था में पकड़ लिया. तलाशी के दौरान उसकी जींस के कमर में एक देशी पिस्टल और पेकेट से तीन जिंदा गोली बरामद हुई. सिटी एसपी नगर के मार्गदर्शन में और पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में बिष्टुपुर थाना प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने छापेमारी दल का गठन कर कार्रवाई की. गिरफ्तार आरोपी पूर्वी सिंहभूम जिला के बागबेड़ा थाना…
आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai सरायकेला- खरसावां जिले की आदित्यपुर थाना पुलिस ने चेन छीनने की एक सनसनीखेज घटना का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मामला 9 नवंबर का है, जब जमशेदपुर से आदित्यपुर बाइक से आ रही एक महिला से नया पुल पार करने के बाद दो बाइक सवार युवकों ने सोने की चेन छीन ली थी. पीड़िता के लिखित आवेदन पर आदित्यपुर थाना कांड संख्या 344/25, दिनांक 09/11/2025, धारा 304(2) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया गया था. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारी बिनोद तिर्की के नेतृत्व में…
धनबाद: भारत सरकार के कोयला सचिव विक्रम देव दत्त शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर धनबाद पहुंचे. यहां उन्होंने झरिया पुनर्वास एवं विकास प्राधिकार (जेआरडीए) के अधिकारियों के साथ पुनर्वास और विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत बैठक की. बैठक में झरिया क्षेत्र से विस्थापित परिवारों के पुनर्वास कार्य, बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता और लंबित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की. सचिव ने स्पष्ट कहा कि विस्थापित परिवारों के लिए पुनर्वास योजनाएं अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, इसलिए इन्हें पारदर्शी, प्रभावी और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए. बैठक के बाद कोयला सचिव ने बेलगड़िया क्षेत्र का दौरा किया. उन्होंने पुनर्वास…