Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

आदित्यपुर: आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या एक से पार्षद पद के प्रत्याशी आनंदपुर निवासी बनमाली दास के घर पर विपक्षी प्रत्याशी के समर्थकों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है. घटना के दौरान मारपीट और तोड़फोड़ की गई. पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. मिली जानकारी के अनुसार, करीब 20-25 की संख्या में पहुंचे हमलावरों ने बनमाली दास, उनके प्रस्तावक गुरूपद दास और प्रस्तावक के पुत्र के साथ मारपीट की. इस दौरान तीनों को चोटें आई हैं. आरोप है कि हमलावरों ने घर में घुसकर सामानों में तोड़फोड़ भी की. पीड़ित…

Read More

गम्हरिया: प्रखंड अंतर्गत ईटागढ़ पंचायत के कुलूडीह गांव में आयोजित सात दिवसीय मेला का भव्य समापन उत्साह और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ. अंतिम दिन कार्यक्रम में जेएलकेएम के केंद्रीय संगठन मंत्री नेता रवींद्र सरदार टाइगर एवं मुखिया संध्या रानी सरदार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए. सभी ने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की. मेले के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसका ग्रामीणों ने भरपूर आनंद उठाया. बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में खासा उत्साह देखा गया. आयोजन समिति द्वारा निर्मित भव्य पूजा पंडाल श्रद्धालुओं के…

Read More

जमशेदपुर: नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के तहत जिले के मानगो नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद एवं चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्रों में शांतिपूर्ण, छिटपुट हिंसा के बीच निष्पक्ष मतदान संपन्न हुआ. समाहरणालय में आयोजित प्रेस वार्ता में जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) कर्ण सत्यार्थी ने बताया कि कुल 70 वार्डों के 249 मतदान केंद्रों पर मतदान कराया गया. जिले में कुल 2,53,711 मतदाताओं में से 1,35,536 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. इस प्रकार कुल मतदान प्रतिशत 53.40 दर्ज किया गया. निकायवार मतदान प्रतिशत इस प्रकार रहा मानगो नगर निगम में 50.8 प्रतिशत, जुगसलाई नगर परिषद में 59.6…

Read More

गम्हरिया: प्रखंड के दुग्धा, मुड़कुम, पिंड्राबेड़ा, लुपुंगडीह, आनंदपुर व सालडीह सहित आसपास के गांवों में सोमवार को सेंदरा जुलूस और पानी की होली के साथ तीन दिवसीय प्रकृति पर्व बाहा का समापन हो गया. मुड़कुम गांव में ग्रामीणों ने एक-दूसरे पर पानी डालकर हर्षोल्लास के साथ पर्व मनाया. पारंपरिक रीति-रिवाजों के तहत गांवों में उत्सवी माहौल बना रहा. वहीं पिंड्राबेड़ा समेत अन्य गांवों में पारंपरिक गाजे-बाजे के साथ सेंदरा जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए. इससे पूर्व सभी गांवों के जाहेरथान में विधिवत पूजा-अर्चना की गई. ग्रामीणों ने सुख-समृद्धि, अच्छी फसल और क्षेत्र की खुशहाली की…

Read More

चाईबासा/ Jayant Pramanik नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के तहत चाईबासा और चक्रधरपुर नगरपरिषद क्षेत्रों में शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से मतदान संपन्न हुआ. प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार चाईबासा नगरपरिषद में कुल 61.05 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि चक्रधरपुर नगरपरिषद में 57.95 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. दिनभर दोनों क्षेत्रों के विभिन्न मतदान केंद्रों पर महिला, पुरुष और बुजुर्ग मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी देखी गई. मतदान समाप्ति के बाद चाईबासा महिला कॉलेज स्थित वज्रगृह में मतपेटियों का पहुंचना शुरू हो गया है. यहां बनाए गए रिसीविंग सेंटर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए…

Read More

जामताड़ा/ Manish Baranwal नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के तहत जिले के दोनों शहरी निकायों में सोमवार को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में मतदान संपन्न हुआ. जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त रवि आनंद ने मतदान उपरांत प्रेस वार्ता कर यह जानकारी दी. इस दौरान पुलिस अधीक्षक राज कुमार मेहता, परियोजना निदेशक आईटीडीए जुगनू मिंज तथा जिला पंचायत राज पदाधिकारी पंकज कुमार रवि मौजूद रहे. उपायुक्त ने बताया कि 23 फरवरी 2026 को जामताड़ा जिला अंतर्गत 10 मिहिजाम नगर परिषद (वर्ग ख) और 15 जामताड़ा नगर पंचायत के सभी 67 मतदान केंद्रों पर निर्धारित समय से मतदान प्रक्रिया प्रारंभ…

Read More

चांडिल/ Vikash Thakur सरायकेला- खरसावां जिले के तिरुलडीह स्थित स्वर्णरेखा घाट पर खनन विभाग ने अवैध बालू उत्खनन और भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की. खान निरीक्षक समीर ओझा के नेतृत्व में व्यापक जांच एवं छापेमारी अभियान चलाया गया. जानकारी के अनुसार जिले के विभिन्न स्थानों पर अवैध रूप से बालू भंडारण की शिकायतें मिल रही थीं. इसी क्रम में खनन विभाग की टीम तथा तिरुलडीह थाना प्रभारी ने स्वर्णरेखा घाट के अलग- अलग स्थलों पर पहुंचकर जांच की. जांच के दौरान स्वर्णरेखा नदी के दोनों किनारों पर जेसीबी मशीन से खुदाई कर अवैध रूप से उठाए जा रहे…

Read More

भागलपुर: विश्व मातृभाषा दिवस के अवसर पर अंग प्रदेश की सांस्कृतिक धरती भागलपुर स्थित गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र में रविवार को अंगिका साहित्य महोत्सव सह दानवीर कर्ण राष्ट्रीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का संयुक्त आयोजन युग चेतना फाउंडेशन, अंग-जन-गण, अंग मदद फाउंडेशन तथा अंगिका महासभा फाउंडेशन के तत्वावधान में हुआ. समारोह में आधुनिक समकालीन कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में देशहित में उत्कृष्ट योगदान के लिए बिहार के विश्वविख्यात अंतरराष्ट्रीय रेत कलाकार मधुरेंद्र कुमार को अंगवस्त्र व स्मृति- चिन्ह प्रदान कर ‘दानवीर कर्ण राष्ट्रीय सम्मान’ से सम्मानित किया गया. आयोजकों ने कहा कि जिस प्रकार अंग…

Read More

सरायकेला: नगरपालिका आम निर्वाचन- 2026 के तहत सोमवार को जिले के तीनों शहरी निकायों- आदित्यपुर नगर निगम, कपाली नगर परिषद और सरायकेला नगर पंचायत में छिटपुट घटनाओं के बीच मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. शाम 5:00 बजे तक जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार सरायकेला नगर पंचायत को छोड़ आदित्यपुर और कपाली में मतदाताओं का रुझान अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा. सरायकेला नगर पंचायत में सबसे अधिक 74.86 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. कपाली नगर परिषद में 57.38 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. वहीं आदित्यपुर नगर निगम में शाम 5 बजे तक 56.06 प्रतिशत मतदान हुआ.…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh नगर निकाय चुनाव में जिले के मतदाताओं ने लोकतंत्र के प्रति गहरी आस्था और जिम्मेदारी का परिचय दिया है. तीनों शहरी निकायों में उत्साहपूर्ण मतदान दर्ज किया गया. सबसे अधिक मतदान सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र में हुआ. जिले के शहरी निकायों में दर्ज मतदान प्रतिशत इस प्रकार है आदित्यपुर नगर निगम- 46.84%. सरायकेला नगर पंचायत- 63.07%. कपाली नगर परिषद- 48.22%. सबसे अधिक 63.07% मतदान के साथ सरायकेला नगर पंचायत ने जिले में बाजी मार ली है. सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं. महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों में विशेष उत्साह…

Read More