Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

तिरुलडीह/चांडिल: सरायकेला-खरसावां जिला में अवैध बालू उत्खनन के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है. इसी क्रम में तिरुलडीह थाना क्षेत्र के सपादा और तिरुलडीह घाट में विशेष अभियान चलाया गया. जिला प्रशासन के निर्देश पर तिरुलडीह पुलिस ने थाना प्रभारी कौशल कुमार के नेतृत्व में संभावित अवैध उत्खनन स्थलों का निरीक्षण किया. अभियान के दौरान सपादा और तिरुलडीह घाट क्षेत्र में कई स्थानों पर ट्रेंच (खाई) बनाकर अवैध परिवहन मार्गों को पूरी तरह अवरुद्ध कर दिया गया. इससे बालू माफियाओं की आवाजाही पर रोक लगाने की कोशिश की गई. प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह अभियान नियमित रूप…

Read More

चाईबासा/ Jyotish Mahali पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर प्रखंड अंतर्गत जराईकेला थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित ग्राम तिरिलपोसी में 134वीं बटालियन द्वारा सिविक एक्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व बटालियन के कमांडेंट त्रिलोक नाथ सिंह ने किया. कार्यक्रम की शुरुआत 10 फरवरी 2026 को आईईडी विस्फोट में शहीद हुए जय सिंह चेरोवा और सेलाय चेरोवा को श्रद्धांजलि देकर की गई. शहीदों के परिजनों को 5000 रुपये की आर्थिक सहायता और घरेलू उपयोग की सामग्री प्रदान की गई. मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुंदन कुमार सिंह ने ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की और निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया.…

Read More

चाईबासा/ Jayant Pramanik जिले के सोनुआ प्रखंड के गोलमुंडा पंचायत भवन के पास एक सरकारी भवन का निर्माण कार्य जारी है, जिस पर अब गुणवत्ता और पारदर्शिता को लेकर सवाल उठने लगे हैं. स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण स्थल पर योजना संबंधी सूचना बोर्ड तक नहीं लगाया गया है और कार्य में घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग किया जा रहा है. पिछले दिनों ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर इसका विरोध जताया था. शिकायत मिलने पर जिला परिषद सदस्य जगदीश नायक भी स्थल निरीक्षण के लिए पहुंचे थे. उन्होंने संवेदक के कर्मियों को निर्माण की गुणवत्ता सुधारने और योजना…

Read More

जामताड़ा/ Manish Baranwal  इंडिया न्यूज़ वायरल बिहार झारखंड ने “बढ़ते अपराध के बीच जामताड़ा पुलिस का टोटो चालक का वीडियो वायरल” शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था. खबर के प्रकाशन के बाद मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है. एसपी राजकुमार मेहता ने दोषी पुलिस पदाधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. बताया जाता है कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें जामताड़ा जिले के सअनि. सुधीर कुमार सिंह वर्दी में बिना हेलमेट पहने दोपहिया वाहन से बाजार की ओर जाते दिख रहे थे. आरोप है कि थाना रोड पर उन्होंने बिना…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh खरसावां थाना क्षेत्र के गांगुडीह गांव के पुरानपानी टोला से सटे जंगल में बुधवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव आम के पेड़ से लटका मिला. घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए. जानकारी के अनुसार सुबह कुछ ग्रामीण जंगल की ओर गए थे, तभी सुरु नाला के किनारे आम के पेड़ से लटका शव देखा गया. ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पर थाना प्रभारी गौरव कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh  नशे के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रामाशंकर सिंह की अदालत ने एनडीपीएस एक्ट के एक महत्वपूर्ण मामले में आरोपी मो. शमीम को दोषी करार देते हुए 7 वर्ष की सश्रम कारावास की सजा सुनाई है. अदालत ने 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है. जुर्माना अदा नहीं करने की स्थिति में 4 माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा. मामला 9 जुलाई 2021 का है. उस समय आदित्यपुर थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर सागरलाल महथा ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी. गश्ती के दौरान इमली चौक स्थित…

Read More

चांडिल/ Bikash Thakur अनुमंडल क्षेत्र के दलमा की पहचान, संस्कृति और अस्तित्व की रक्षा के मुद्दे पर बुधवार को माकुलाकोचा फुटबॉल मैदान में विशाल महा जन सम्मेलन का आयोजन किया गया. सम्मेलन में दलमा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा, महिलाएं और ग्राम सभा प्रतिनिधि शामिल हुए. वक्ताओं ने कहा कि दलमा की पहाड़ियां केवल प्राकृतिक धरोहर नहीं, बल्कि आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा, आजीविका और सामूहिक अस्मिता की जीवंत पहचान हैं. जल, जंगल और जमीन पर स्थानीय ग्राम सभाओं का पहला अधिकार है, जिसे किसी भी परिस्थिति में छीना नहीं जा सकता. सभा में…

Read More

जामताड़ा/ Manish Baranwal खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा मिहिजाम रोड एवं मिहिजाम क्षेत्र में विभिन्न मिठाई दुकानों और मीट/ मुर्गा प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया. इस दौरान मंडल स्वीट्स, वर्द्धमान स्वीट्स, अमित स्वीट्स और आमंत्रण रेस्टोरेंट सहित कुल 8 मीट प्रतिष्ठानों की जांच की गई. निरीक्षण में केवल वर्द्धमान स्वीट्स की साफ- सफाई संतोषजनक पाई गई, जबकि अन्य प्रतिष्ठानों में मानकों के अनुरूप स्वच्छता नहीं मिली.  खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने सभी संचालकों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के प्रावधानों से अवगत कराया और नगर परिषद मिहिजाम से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेकर शीघ्र निबंधन कराने का निर्देश दिया.…

Read More

चांडिल/ Bikash Thakur अनुमंडल के कुकड़ू प्रखंड कार्यालय में नीति आयोग के आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत बुधवार को 40 सूचकों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी राजश्री ललिता बाखला ने की. बैठक का उद्देश्य विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर तय लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करना सुनिश्चित करना था. बीडीओ ने सभी विभागों को आपसी समन्वय और अभिसरण के साथ कार्य करने का निर्देश दिया. उन्होंने ‘सम्पूर्णता अभियान’ के छह प्रमुख प्रदर्शन सूचकों (KPIs) पर विशेष ध्यान देते हुए नियमित मॉनिटरिंग और समय पर प्रतिवेदन…

Read More

जामताड़ा/ Manish Baranwal नगर निकाय चुनाव के परिणाम से पूर्व राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. 27 फरवरी को प्रस्तावित मतगणना को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने जामताड़ा उपायुक्त से मुलाकात कर निष्पक्ष और पारदर्शी मतगणना सुनिश्चित करने की मांग की. भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित शरण के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को एक लिखित आवेदन सौंपा.  उन्होंने कहा कि जामताड़ा नगर पंचायत से भाजपा समर्थित प्रत्याशी रीना कुमारी चुनाव मैदान में हैं और पार्टी को जनता का व्यापक समर्थन मिला है. ऐसे में मतगणना के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या मतों से छेड़छाड़…

Read More