- Adityapur Moti Nagar Theft आदित्यपुर: मोती नगर में चोरों का ‘राज’ ! पुलिस की गश्ती पर पार्षद ने उठाए सवाल video
- Khunti Ashok Singhal Birth Centenary खूंटी: अशोक सिंघल जन्म शताब्दी समारोह में खूंटी से उमड़ा बजरंग दल का जत्था, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा
- Bokaro Jitiya Tragedy 2026 बोकारो: मां ने बेटे की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत, पारण के दिन 17 वर्षीय बेटे की चौथी मंजिल से गिरकर मौत
- Jamtara Cyber Crime जामताड़ा: साइबर गिरोह पर पुलिस की दबिश, चार ठग चढ़े पुलिस के हत्थे
- Adityapur Cleanliness Drive आदित्यपुर: सिंहभूम बंगीय एसोसिएशन ने आदित्यपुर में चलाया स्वच्छता अभियान, कई इलाकों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव
- Jamtara Beat Policing जामताड़ा: मोहल्ले-मोहल्ले पुलिस की सीधी नजर, अपराधियों पर कसेगा शिकंजा
- Asansol Burnpur Scrap Business आसनसोल: बंद कारखानों के लोहे पर ‘गिद्ध’ जैसी नजर ! आसनसोल में स्क्रैप के धंधे पर फिर उठे सवाल
- Asansol Illegal Coal Mining आसनसोल: 20 टन कोयला पकड़ा, फिर भी सवाल जिंदा: बदला सत्ता का चेहरा या सिस्टम ?
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
जामताड़ा/ Manish Baranwal प्रखंड अंतर्गत गोशाला रोड पर मंगलवार शाम एक सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसा उस वक्त हुआ जब तीलाबाद निवासी प्रकाश मंडल अपने घर के पास टहल रहे थे. बताया जाता है कि विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. बाइक चाकरी निवासी राजेंद्र मल्हार चला रहे थे. टक्कर इतनी तेज थी कि प्रकाश मंडल का पैर बुरी तरह घायल हो गया. वहीं बाइक सवार राजेंद्र मल्हार को भी गंभीर चोटें आई हैं. बाइक संख्या JH 21 K 5374 भी क्षतिग्रस्त हो…
चाईबासा/Jayant pramanik पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ प्रखंड अंतर्गत तैरा गांव में श्रद्धा और भक्ति के माहौल में मां भगवती पाउड़ी देवी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा विधि-विधान के साथ संपन्न हुई. धार्मिक अनुष्ठान में गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व ग्रामीणों द्वारा भव्य संकीर्तन का आयोजन किया गया. गाजे-बाजे और भक्ति गीतों के बीच मां के प्रतीक ‘घोड़ा’ को शोभायात्रा के रूप में देवी स्थल तक पहुंचाया गया. इस दौरान पूरा गांव ‘मां भगवती’ के जयकारों से गूंज उठा और वातावरण भक्तिमय हो गया. देवी स्थल पर आमंत्रित पंडितों…
चाईबासा/Jayant pramanik पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ प्रखंड अंतर्गत पड़सा सिग्नल पुल के समीप रेलवे अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर भालूरूंगी पंचायत के उपमुखिया गणेश चंद्र बोदरा के नेतृत्व में ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम तरुण हुरिया से मिला और उन्हें मांगपत्र सौंपा. प्रतिनिधिमंडल ने अपने ज्ञापन में कहा है कि भालूरूंगी पंचायत सहित आसपास के दर्जनों गांवों के ग्रामीणों को बाजार आने-जाने के लिए रोजाना रेल पटरी पार करनी पड़ती है. इससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है और हमेशा रेल हादसे की आशंका बनी रहती है. ग्रामीणों ने बताया कि…
आदित्यपुर: 23 फरवरी को संपन्न निकाय चुनाव के दौरान वार्ड 17 के बूथ संख्या 124 पर हुई घटना को लेकर झामुमो जिलाध्यक्ष डॉ. शुभेन्दु महतो ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है. उन्होंने जिला प्रशासन और निर्वाचन आयोग से पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है. डॉ. महतो ने कहा कि यदि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन में दोषियों पर मामला दर्ज नहीं किया गया तो प्रशासन की भूमिका संदिग्ध मानी जाएगी. उन्होंने डीसी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी से सवाल किया कि आखिर किस अनुमति से पार्षद प्रत्याशी अमित सिंह उर्फ बॉबी सिंह अपने…
सरायकेला: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के 19 वर्षीय पोते वीर सोरेन की हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में मौत की सूचना मिल रही है. हालांकि अब तक इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. मिली जानकारी के अनुसार वीर सोरेन बाहर रहकर पढ़ाई कर रहे थे. मंगलवार को वे अपने दोस्तों के साथ कुल्लू घूमने गए थे. बताया जा रहा है कि बर्फ में स्केटिंग करने के बाद होटल लौटने पर उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई. उन्हें अस्पताल ले जाने का मौका नहीं मिल सका और वहीं उनकी मौत हो गई. इधर घटना की सूचना मिलते…
जमशेदपुर: जुगसलाई थाना क्षेत्र के नया बाजार राम टेकरी रोड मोहल्ला में मंगलवार को छेड़छाड़ की घटना के बाद दो समुदायों के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई. जानकारी के अनुसार, एक युवक द्वारा युवती के साथ कथित छेड़छाड़ का विरोध किए जाने पर विवाद बढ़ गया. घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद होने की बात कही जा रही है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विरोध के दौरान युवक की पिटाई कर दी गई. इसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने कुछ घरों पर हमला कर दिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने…
जमशेदपुर/ Varun Kumar प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने झारखंड के लिए महत्वपूर्ण गम्हरिया- चांडिल तीसरी और चौथी रेल लाइन परियोजना को मंजूरी दे दी है. इस परियोजना पर कुल 1168 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. करीब 26 किलोमीटर के रूट पर 68 किलोमीटर नई ट्रैक लाइन बिछाई जाएगी. परियोजना के तहत 13 बड़े पुल, 59 छोटे पुल, 2 आरओआर, 13 आरयूबी, 2 आरओबी और 4 लेवल क्रॉसिंग का निर्माण किया जाएगा. यह मल्टी- ट्रैकिंग परियोजना इंडियन रेलवे की क्षमता में बड़ा इजाफा करेगी. रेल लाइन की क्षमता बढ़ने से कोयला, लौह अयस्क और…
सरायकेला: मंगलवार को झारखंड बजट 2026- 27 में राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र के सुचारू संचालन के लिए कार्यकारी एवं स्थायी समितियों के पुनर्गठन को स्वीकृति प्रदान की गई है. सांस्कृतिक गतिविधियों के संचालन और प्रचार- प्रसार को सशक्त बनाने के उद्देश्य से भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद तथा झारखण्ड सरकार के बीच पांच वर्षों के लिए एमओयू किया गया है. इससे सरायकेला की समृद्ध छऊ परंपरा को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई पहचान मिलने की उम्मीद है. इस बीच सरायकेला नगर पंचायत के झामुमो समर्थित प्रत्याशी मनोज चौधरी ने पीपीपी मोड पर सदर अस्पताल को मेडिकल कॉलेज एवं…
जमशेदपुर/ Varun Kumar लोकसभा क्षेत्र के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राखा माइंस रेलवे स्टेशन पर ट्रेन संख्या 18477/18478 पुरी- योग नगरी ऋषिकेश कलिंग उत्कल एक्सप्रेस के ठहराव को स्वीकृति प्रदान कर दी है. इस संबंध में मंत्री द्वारा जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो को पत्र भेजकर जानकारी दी गई है. पत्र में उल्लेख है कि 11 फरवरी 2026 को सांसद द्वारा भेजे गए अनुरोध पर विचार करने के बाद यह निर्णय लिया गया है. रेल मंत्रालय के इस फैसले से…
बोकारो: जिले में इनकम टैक्स विभाग की बड़ी कार्रवाई सामने आई है. मंगलवार दोपहर से शहर के अलग- अलग इलाकों में छापेमारी जारी है. जानकारी के अनुसार चास के प्रभात कॉलोनी में सरकारी ठेकेदार सोनू मिश्रा के आवास पर इनकम टैक्स विभाग की टीम ने दबिश दी है. इसके अलावा सेक्टर 9, 37 स्ट्रीट स्थित मकान संख्या 978 में प्रकाश जेरॉक्स के मालिक प्रकाश कुमार के घर पर भी छापेमारी चल रही है. बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई डीएमएफटी फंड के कथित दुरुपयोग से जुड़ी हो सकती है. हालांकि आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं की गई…