Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

सीतामढ़ी: भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 16 हजार रुपये रिश्वत लेते एक मुखिया को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के अनुसार रुन्नीसैदपुर प्रखंड के कौड़ियां लालपुर पंचायत के मुखिया अवधेश साह को डुमरा में निगरानी विभाग की टीम ने रिश्वत लेते हुए दबोच लिया. बताया जा रहा है कि एक लाभुक से योजना से जुड़े काम के एवज में कमीशन की मांग की गई थी. लाभुक द्वारा इसकी शिकायत किए जाने के बाद निगरानी विभाग ने जाल बिछाया और कार्रवाई करते हुए मुखिया को 16 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh नगर क्षेत्र स्थित भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम में साप्ताहिक हाट लगाने की कोशिश को लेकर खिलाड़ियों में नाराजगी देखी जा रही है. खिलाड़ियों और स्थानीय लोगों ने उपायुक्त को आवेदन देकर स्टेडियम परिसर में हाट बाजार लगाने पर रोक लगाने की मांग की है. दिए गए आवेदन में बताया गया है कि 6 मार्च को कुछ लोगों द्वारा साप्ताहिक हाट के सब्जी विक्रेताओं को भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम के अंदर बैठाने का प्रयास किया जा रहा था. उस समय स्टेडियम में अभ्यास कर रहे खिलाड़ियों ने इसका विरोध करते हुए इसे खेल गतिविधियों के लिए अनुचित…

Read More

आदित्यपुर: गम्हरिया प्रखंड कार्यालय के निर्देश पर मंगलवार को आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड 17 स्थित प्रभात पार्क में पेंशन योजना के लाभुकों का सत्यापन किया गया. इस दौरान वार्ड 15, 16, 17, 18 और 19 के लाभार्थियों की जांच की गई. सत्यापन के दौरान लाभुकों के आधार कार्ड और बैंक पासबुक की जांच की गई. जिन लाभार्थियों की मृत्यु हो चुकी है, उनका नाम सूची से हटाने की प्रक्रिया भी की गई. यह कैंप स्थानीय वार्ड पार्षद श्रीमती नीतू शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया. कैंप में गम्हरिया अंचल से आए कर्मचारी संदीप कुमार, सोनामणि महतो,…

Read More

जमशेदपुर: परसुडीह थाना क्षेत्र के सरजमदा में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में 35 वर्षीय ठेका मजदूर अनिल गुईयां की मौत हो गई. मृतक सरजमदा का ही निवासी था. घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. जानकारी के अनुसार सरजमदा स्थित रेणु देवी के घर में छत की सेंट्रिंग का काम चल रहा था. साथी मजदूर रामचंद्र देवगम ने बताया कि दोपहर के समय सभी मजदूर काम खत्म कर भोजन करने के लिए सीढ़ियों से नीचे उतर रहे थे. इसी दौरान अनिल गुईयां का पैर अचानक फिसल गया. सीढ़ियों…

Read More

जामताड़ा/ Manish Baranwal जिला न्यायालय परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक ईमेल के जरिए कोर्ट को ड्रोन बम से उड़ाने की धमकी मिली. धमकी कथित तौर पर तमिलनाडु के एक संगठन के नाम से भेजी गई है. सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस महकमा अलर्ट मोड में आ गया. सुरक्षा के मद्देनजर सिविल कोर्ट परिसर की घेराबंदी कर दी गई और चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई. मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (CJM) नीतीश कुमार सांगा ने स्वयं कोर्ट और अधिवक्ता परिसर का निरीक्षण किया. इस दौरान हेडक्वार्टर डीएसपी संजय कुमार सिंह और…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh स्वास्थ्य सेवाओं को आम लोगों तक पहुंचाने और वैकल्पिक चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरायकेला में प्रखंड स्तरीय आयुष शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे मरीजों का चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया. शिविर का नेतृत्व डॉ. सोनाली प्रगति ने किया. इस दौरान विभिन्न प्रकार की बीमारियों से पीड़ित करीब 170 मरीजों की जांच कर उन्हें होम्योपैथिक पद्धति से दवाइयां दी गईं. साथ ही मरीजों को उनकी बीमारी के अनुसार जरूरी परामर्श भी दिया गया. इस अवसर पर डॉ. सोनाली प्रगति ने…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh सरायकेला- चाईबासा मार्ग स्थित सांगाजाटा फुटबॉल मैदान में झारखंड की दशा और दिशा विषय पर कोल्हान रक्षा संघ द्वारा एक सम्मेलन का आयोजन किया गया. सम्मेलन में कोल्हान क्षेत्र के तीनों जिलों के अलावा ओडिशा से भी बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग शामिल हुए. कार्यक्रम की अध्यक्षता कोल्हान रक्षा संघ के अध्यक्ष एवं झारखंड प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी डीबार जोंकों ने की. अपने संबोधन में उन्होंने कोल्हान क्षेत्र की मूल समस्याओं पर चर्चा करते हुए कहा कि भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में हो भाषा को शामिल कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है.…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh राजनगर के दैनिक जागरण के पत्रकार पीताम्बर सोय की माताजी गुरुबारी कुई (56) का रविवार देर शाम राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान निधन हो गया. वे पिछले कई महीनों से शुगर सहित अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित थीं. उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई. सोमवार को उनके पैतृक निवास कालाझरना गांव में आदिवासी हो समुदाय की पारंपरिक रीति- रिवाज के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया. अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों ने शामिल होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस…

Read More

चाईबासा/ Jayant Pramanik केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के 87वें स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को 60 बटालियन सीआरपीएफ द्वारा मानव सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना के साथ एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम 60 बटालियन सीआरपीएफ मुख्यालय आसनतालिया, चक्रधरपुर में आयोजित किया गया, जिसमें सदर अस्पताल चाईबासा की मेडिकल टीम ने तकनीकी सहयोग प्रदान किया. स्थापना दिवस के इस विशेष अवसर पर बटालियन के अधिकारियों और जवानों में खासा उत्साह देखने को मिला. “रक्तदान महादान” के संकल्प को साकार करते हुए बड़ी संख्या में जवानों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया. इस…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh प्रखंड के सीनी स्थित वीएस पब्लिक स्कूल परिसर में भक्ति भाव के साथ शिव गुरु परिचर्चा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. कार्यक्रम का उद्देश्य भगवान शिव को गुरु रूप में स्वीकार कर उनके बताए मार्ग को जीवन में अपनाने का संदेश देना था. कार्यक्रम की शुरुआत गुरु वंदना के साथ हुई. इसके बाद जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे गुरु भाई-बहनों ने भजन और प्रवचन के माध्यम से भगवान शिव के गुरु स्वरूप की महिमा का विस्तार से वर्णन किया, जिससे पूरा पंडाल भक्तिमय माहौल में डूब गया. इस…

Read More