Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

चाईबासा/ Jyotish Mahali मझगांव विधानसभा क्षेत्र में जंगली हाथियों के लगातार बढ़ते आतंक और कई गांवों में अब तक बिजली नहीं पहुंचने के मुद्दे को लेकर मंझारी प्रखंड के बुनमलता गांव में एक बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद सदस्य सह झारखंड बचाओ जनसंघर्ष मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष माधव चंद्र कुंकल ने की. बैठक में ग्रामीणों ने बताया कि विगत जनवरी माह से अब तक जंगली हाथियों ने कई गांवों में ग्रामीणों के घरों को नुकसान पहुंचाया है, लेकिन प्रभावित परिवारों को अब तक उचित मुआवजा नहीं मिल पाया है. इससे लोगों में नाराजगी देखी जा…

Read More

चाईबासा/ Joytish Mahali पश्चिम सिंहभूम जिले के जराईकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय बुनियादी विद्यालय, जराईकेला में सुरक्षा बलों द्वारा जनकल्याण और ग्रामीणों के साथ विश्वास निर्माण के उद्देश्य से सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम मकरंडा गांव के टोला परोडीह क्षेत्र में एफ/134 बटालियन के कमांडेंट त्रिलोक नाथ सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ. कार्यक्रम के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुंदन कुमार सिंह ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और जरूरतमंद लोगों के बीच निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया. इस दौरान ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए विभिन्न बीमारियों से बचाव के बारे…

Read More

रांची: ईचागढ़ की विधायक सविता महतो ने झारखंड विधानसभा में तारांकित प्रश्न के माध्यम से कुकड़ू थाना भवन और मिलन चौक में टीओपी खोलने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया. उन्होंने कहा कि ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के कुकड़ू में बना थाना भवन लगभग 10 वर्षों से तैयार है, लेकिन आज तक उसका उपयोग नहीं किया जा रहा है. विधायक के सवाल के जवाब में सरकार की ओर से बताया गया कि गृह विभाग की अधिसूचना संख्या- 4245 दिनांक 10 जुलाई 2010 तथा अधिसूचना संख्या- 14/डीएस दिनांक 28 फरवरी 2009 के तहत सरायकेला- खरसावां जिले के तिरुलडीह को नए थाना के…

Read More

सरायकेला: जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो के श्वसुर और झारखंड आंदोलनकारी सुनील कुमार महतो के पिता स्वर्गीय राजकिशोर महतो के श्राद्ध कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना प्रकट की. इस अवसर पर सोनाराम बोदरा ने कहा कि स्व. राजकिशोर महतो एक सरल, मिलनसार और समाज के प्रति समर्पित व्यक्ति थे. उन्होंने अपने जीवन में समाज के हित में कई कार्य किए और क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई. उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है.…

Read More

जमशेदपुर: 87वें सीआरपीएफ दिवस के अवसर पर जमशेदपुर के सुंदरनगर स्थित 106 आरएएफ कैंप में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में 106 आरएएफ के साथ- साथ 157 वाहिनी सीआरपीएफ के कर्मिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया. यह कार्यक्रम 106 आरएएफ के कमांडेंट राजीव कुमार के निर्देशन में आयोजित किया गया. इस मौके पर वाहिनी के सीएमओ (एसजी) अश्वनी कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी सच्चिदानंद मिश्र और कौशल साधन गिरी, सहायक कमांडेंट राजीव कुमार समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे और कार्यक्रम का उत्साहवर्धन किया. रक्तदान शिविर का आयोजन जमशेदपुर सदर अस्पताल के सहयोग…

Read More

जामताड़ा/ Manish Baranwal जिले के कर्माटांड़ थाना क्षेत्र के तेलियांडीह गांव में चार दिन से लापता एक विवाहिता का शव कुएं से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. मृतका की पहचान 26 वर्षीय प्रीति देवी के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा सदर अस्पताल भेज दिया. बताया जा रहा है कि प्रीति देवी का शव उसके घर से करीब 200 मीटर दूर स्थित एक कुएं से मिला है. मृतका की मां अनीता देवी ने बेटी के पति सुबोध…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh जिले के सीनी ओपी क्षेत्र से एक युवक के रहस्यमय तरीके से लापता होने का मामला सामने आया है. युवक के अचानक गायब होने से परिजनों में चिंता का माहौल है. इस संबंध में परिवार के लोगों ने सीनी ओपी में लिखित आवेदन देकर युवक की तलाश की मांग की है. मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मुरूप, पोस्ट कुकरुहाट निवासी राकेश प्रधान ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उनका भतीजा सुमित प्रधान 09 मार्च की सुबह करीब 7.30 बजे घर से निकला था. उस समय उसने गुलाबी शर्ट और काला चप्पल पहन रखा था.…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh इन दिनों सोशल मीडिया पर बच्चा चोरी की अफवाहों को लेकर पुलिस सतर्क हो गई है. सरायकेला थाना प्रभारी विनय कुमार ने चेतावनी दी है कि अफवाह के आधार पर किसी निर्दोष व्यक्ति के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि कुछ असामाजिक तत्व सोशल मीडिया के माध्यम से बच्चा चोरी की झूठी अफवाह फैला रहे हैं, जिससे लोगों में डर और भ्रम का माहौल बन रहा है. ऐसे में यदि किसी को कोई संदिग्ध सूचना मिलती है तो तुरंत पुलिस को जानकारी दें और कानून को अपने हाथ…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh जिले के राजनगर प्रखंड के दैनिक जागरण के पत्रकार पीताम्बर सोय की माता गुरुवारी कुई का रविवार देर शाम निधन हो गया. बताया जा रहा है कि उनका इलाज राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा था, जहां शाम करीब सात बजे उन्होंने अंतिम सांस ली. उनकी उम्र लगभग 56 वर्ष बताई जा रही है. परिजनों के अनुसार गुरुवारी कुई का अंतिम संस्कार सोमवार सुबह सात बजे राजनगर प्रखंड के कालाझरना गांव में किया जाएगा. इस दुखद समाचार के बाद पत्रकार जगत में शोक की लहर दौड़ गई है. प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला-खरसावां ने भी गहरी…

Read More

राजनगर/ Rasbihari Mandal क्षेत्र में इन दिनों सोशल मीडिया पर बच्चा चोरी की अफवाह तेजी से फैल रही है. जिससे लोगों में डर और भ्रम का माहौल बन गया है. फेसबुक. इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप जैसे प्लेटफॉर्म पर बिना सत्यापन के ऐसी खबरें साझा की जा रही हैं. जिसका खामियाजा कई निर्दोष लोगों को भुगतना पड़ रहा है. राजनगर थाना क्षेत्र में दो दिन पहले ऐसा ही एक मामला सामने आया. जब बच्चा चोरी की अफवाह के आधार पर कुछ लोगों ने एक निर्दोष महिला और उसके बेटे के साथ मारपीट कर दी. मामला थाना पहुंचने पर पुलिस जांच में…

Read More