आदित्यपुर: गम्हरिया प्रखंड कार्यालय के निर्देश पर मंगलवार को आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड 17 स्थित प्रभात पार्क में पेंशन योजना के लाभुकों का सत्यापन किया गया. इस दौरान वार्ड 15, 16, 17, 18 और 19 के लाभार्थियों की जांच की गई.

विज्ञापन
सत्यापन के दौरान लाभुकों के आधार कार्ड और बैंक पासबुक की जांच की गई. जिन लाभार्थियों की मृत्यु हो चुकी है, उनका नाम सूची से हटाने की प्रक्रिया भी की गई. यह कैंप स्थानीय वार्ड पार्षद श्रीमती नीतू शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया.
कैंप में गम्हरिया अंचल से आए कर्मचारी संदीप कुमार, सोनामणि महतो, सूरज गोराई, राकेश कुमार के साथ आंगनबाड़ी सेविका सुनीता कुमारी और रुपमा सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे.

विज्ञापन
