- Asansol Illegal Coal Mining आसनसोल: 20 टन कोयला पकड़ा, फिर भी सवाल जिंदा: बदला सत्ता का चेहरा या सिस्टम ?
- Chandil HLM Trophy 2026 चांडिल: 6 से धातकीडीह ने सजेगा ‘फुटबॉल का महाकुंभ’, HLM ट्रॉफी का सालभर रहता है खेल प्रेमियों को इंतजार
- Jamtara Khelo Jharkhand 2026 जामताड़ा: सुविधाओं के अभाव को पछाड़ती रही खुशी की रफ्तार, 3000 मीटर दौड़ में राज्य स्तर पर सिल्वर पर कब्जा
- Chaibasa Cleanliness Awareness 2026 चाईबासा: लोढ़ाई में E/60 बटालियन CRPF का स्वच्छता अभियान, स्कूली बच्चों को किया प्रोत्साहित
- Jamshedpur River Accident जमशेदपुर: मानगो नदी से स्थानीय गोताखोरों ने निकाला पूनम का शव, जिउतिया की खुशियां मातम में बदलीं
- Jamshedpur Srijani Carnival जमशेदपुर: बंगाल क्लब में दो दिवसीय ‘श्रीजनी कार्निवल’ का शुभारंभ, रविवार को सजेगी सौगत नंदी की संगीत संध्या
- Chandil Kukru Transformer Issue चांडिल: कुकड़ू प्रखंड कार्यालय के नीचे 10 दिनों से अंधेरा, 25 KVA का ट्रांसफार्मर खराब
- Kandra Illegal Sand Transportation news कांड्रा: NGT की रोक के बावजूद कांड्रा थाना के सामने से दिन-रात गुजर रहे बालू लदे वाहन, प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवाल
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
जमशेदपुर: मिथिला सांस्कृतिक परिषद जमशेदपुर की ओर से दो दिवसीय विद्यापति स्मृति पर्व समारोह का आयोजन 14 और 15 मार्च को बिस्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में किया जाएगा. कार्यक्रम को लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं. आयोजन को सफल बनाने और अधिक से अधिक लोगों तक इसकी जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य से परिषद की ओर से दो प्रचार वाहनों को शहर के विभिन्न क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया. ये वाहन अलग- अलग इलाकों में घूमकर लोगों को समारोह की जानकारी देंगे और उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित करेंगे. परिषद के अध्यक्ष मोहन ठाकुर…
सरायकेला/ Pramod Singh झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव को लेकर गुरुवार को सरायकेला बार एसोसिएशन में मतदान की प्रक्रिया सुबह 10 बजे से उत्साहपूर्वक शुरू हुई. समाचार लिखे जाने तक करीब 40 प्रतिशत अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया था. सरायकेला बार एसोसिएशन में कुल 234 सदस्य हैं. ये सभी सदस्य स्टेट बार काउंसिल के प्रतिनिधियों के चयन के लिए मतदान कर रहे हैं. चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है. मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखने के लिए सुरक्षा और निगरानी के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. इसके लिए दंडाधिकारी…
सरायकेला: नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने साप्ताहिक हाट के कारण तीनों सड़कों पर लगने वाले भयानक सड़क जाम को खत्म करने के प्रयास में जनता और दुकानदारों के सहयोग की सराहना की है. उन्होंने कहा कि जाम की समस्या से निजात दिलाने की दिशा में उठाए गए कदम को लोगों का व्यापक समर्थन मिला है. अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि इस पहल में आम जनता के साथ- साथ दुकानदारों का भी भरपूर सहयोग मिला है, लेकिन कुछ कुंठित विचारधारा के लोग इसका विरोध कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि हारे हुए प्रत्याशी की…
रांची: झारखंड सरकार ने सूबे में कानून- व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग को जल्द ही बड़ी संख्या में नई गाड़ियों की सौगात देने जा रही हैं. राज्य के विभिन्न जिलों और थानों के लिए कुल 1477 नए वाहनों का आवंटन किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार इन वाहनों में 628 चार पहिया और 849 दो पहिया वाहन शामिल हैं. इन गाड़ियों को राज्य के सभी जिलों में जरूरत के अनुसार भेजा जाएगा, जिससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में पुलिस पेट्रोलिंग को और मजबूत बनाया जा सके. बताया जा रहा है कि…
जामताड़ा/ Manish Baranwal साइबर ठगी के एक बड़े मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने जामताड़ा जिले के करमाटांड़ में छापेमारी कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी पर मुंबई के एक हाई प्रोफाइल व्यक्ति के बैंक खाते से 6 लाख रुपये की साइबर ठगी करने का आरोप है. बुधवार को महाराष्ट्र के कफ परेड थाना (मुंबई) की पुलिस टीम जामताड़ा पहुंची और करमाटांड़ थाना प्रभारी चंदन कुमार तिवारी के साथ संयुक्त अभियान चलाया. पुलिस ने ईदगाह मोड़ के फूकबंदी गांव में छापेमारी कर मजहर आलम को गिरफ्तार किया. बताया जाता है कि मजहर आलम ईदगाह मोड़ स्थित अलीफा…
आदित्यपुर: नगर निगम क्षेत्र में कचरा उठाव शुरू होने के साथ ही एक बार फिर शहरी कचरे के निपटान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. सामाजिक संस्था जन कल्याण मोर्चा के अनुरोध पर बुधवार से नगर निगम क्षेत्र से कचरे का उठाव शुरू कर दिया गया है, लेकिन कचरे को वार्ड संख्या 2 स्थित सिटी सेंटर की जमीन पर ही डंप किया जा रहा है. कचरा डंप किए जाने से आसपास के क्षेत्रों में बदबू फैलने लगी है, जिससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़…
जामताड़ा/ Manish Baranwal साइबर अपराध के लिए कुख्यात जामताड़ा जिले में फर्जी बैंक अधिकारी बनकर लोगों से ठगी करने वाले दो साइबर अपराधियों को न्यायालय ने कड़ी सजा सुनाई है. जिला जज प्रथम अजय कुमार श्रीवास्तव की अदालत ने दोनों आरोपियों को दोषी करार देते हुए 5 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है. यह मामला वर्ष 2019 का है. पुलिस के अनुसार 8 जनवरी 2019 को कर्माटांड़ के तत्कालीन थाना प्रभारी मंगल प्रसाद कुजूर ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की थी. इस दौरान कर्माटांड़ थाना क्षेत्र के अलगचुआ निवासी सरफराज अंसारी और मन्नान अंसारी को गिरफ्तार…
सरायकेला/ Pramod Singh जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता तथा पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत की उपस्थिति में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई. बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने और सड़क अधोसंरचना के सुधार से जुड़े विभिन्न मुद्दों की विस्तृत समीक्षा की गई. जिला परिवहन पदाधिकारी गिरिजा शंकर महतो ने सड़क सुरक्षा से संबंधित अद्यतन प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि जनवरी…
चांडिल: ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में सामाजिक आयोजनों के दौरान होने वाली पानी की समस्या को दूर करने के लिए विधायक सविता महतो ने पहल की है. विधायक योजना के तहत क्षेत्र के चारों प्रखंड चांडिल, नीमडीह, कुकड़ू और ईचागढ़ के साथ ही कपाली नगर परिषद के लिए पानी टैंकर उपलब्ध कराए जा रहे हैं. बुधवार को चांडिल के भुईयांडीह में विधायक सविता महतो ने नारियल फोड़कर और फीता काटकर पांच पानी टैंकर का उद्घाटन किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शादी- विवाह, श्राद्धकर्म और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के दौरान अक्सर पानी की समस्या सामने आती है.…
जमशेदपुर/ Varun Kumar सीनी स्थित जोनल रेलवे प्रशिक्षण संस्थान में टाटानगर रेल सिविल डिफेंस की ओर से ऑपरेटिंग विभाग के कर्मचारियों के लिए आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. प्रशिक्षण के दौरान रेलकर्मियों को फायर सर्विस, इमरजेंसी रेस्क्यू और बेसिक लाइफ सपोर्ट से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई. प्रशिक्षण कार्यक्रम में पावर प्वाइंट प्रस्तुति के माध्यम से आपदा प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं को समझाया गया, वहीं मॉक ड्रिल के जरिए कर्मचारियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया. इस अवसर पर सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर एवं राष्ट्रपति पदक सम्मानित सदस्य संतोष कुमार ने कहा कि भारत विश्व के आपदा…