- Chandil HLM Trophy 2026 चांडिल: 6 से धातकीडीह ने सजेगा ‘फुटबॉल का महाकुंभ’, HLM ट्रॉफी का सालभर रहता है खेल प्रेमियों को इंतजार
- Jamtara Khelo Jharkhand 2026 जामताड़ा: सुविधाओं के अभाव को पछाड़ती रही खुशी की रफ्तार, 3000 मीटर दौड़ में राज्य स्तर पर सिल्वर पर कब्जा
- Chaibasa Cleanliness Awareness 2026 चाईबासा: लोढ़ाई में E/60 बटालियन CRPF का स्वच्छता अभियान, स्कूली बच्चों को किया प्रोत्साहित
- Jamshedpur River Accident जमशेदपुर: मानगो नदी से स्थानीय गोताखोरों ने निकाला पूनम का शव, जिउतिया की खुशियां मातम में बदलीं
- Jamshedpur Srijani Carnival जमशेदपुर: बंगाल क्लब में दो दिवसीय ‘श्रीजनी कार्निवल’ का शुभारंभ, रविवार को सजेगी सौगत नंदी की संगीत संध्या
- Chandil Kukru Transformer Issue चांडिल: कुकड़ू प्रखंड कार्यालय के नीचे 10 दिनों से अंधेरा, 25 KVA का ट्रांसफार्मर खराब
- Kandra Illegal Sand Transportation news कांड्रा: NGT की रोक के बावजूद कांड्रा थाना के सामने से दिन-रात गुजर रहे बालू लदे वाहन, प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवाल
- Kuchai Rural Football कुचाई: दुखियाडीह में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता पर बिराज एफसी का कब्जा, विधायक दशरथ गागराई ने किया पुरस्कृत
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
लोहरदगा: जिले में नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. लोहरदगा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 433 किलो गांजा बरामद किया है और इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. जब्त गांजा की अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ रुपये बताई जा रही है. मामले का खुलासा लोहरदगा एसपी सादिक अनवर रिजवी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि उड़ीसा से एक एलपी ट्रक में बड़ी मात्रा में गांजा लोड कर लोहरदगा के रास्ते उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा है. सूचना के आधार पर पुलिस ने…
जामताड़ा/ Manish Baranwal उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ में श्रम एवं उद्योग विभाग के अंतर्गत संचालित योजनाओं और कार्यों की प्रगति को लेकर गुरुवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने संगठित और असंगठित क्षेत्र के मजदूरों तथा प्रवासी श्रमिकों के निबंधन की स्थिति की जानकारी ली. साथ ही निबंधित लाभुकों को मेधावी पुत्र-पुत्री छात्रवृत्ति योजना, मातृत्व प्रसुविधा योजना, अंत्येष्टि सहायता योजना, झारखंड निर्माण कर्मकार मृत्यु/ दुर्घटना सहायता योजना और निर्माण श्रमिक…
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया गया है. जिलादेश संख्या 419/2026 के तहत कुल 53 पुलिस पदाधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला किया गया है. जारी आदेश के अनुसार कई थाना प्रभारी, सहायक अवर निरीक्षक और अन्य पदाधिकारियों को उनके वर्तमान पदस्थापन से हटाकर जिले के विभिन्न थानों और इकाइयों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है. सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अविलंब अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देकर अनुपालन प्रतिवेदन समर्पित करें. तबादला सूची में कदमा थाना प्रभारी प्रवेश चंद्र सिन्हा को अंचल निरीक्षक जादूगोड़ा बनाया गया है, जबकि दिलीप…
जामताड़ा/ Manish Baranwal जिले में अवैध खनन और तस्करी पर रोक लगाने के लिए खनन विभाग ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है. गुरुवार को खनन विभाग की टीम ने नारायणपुर और जामताड़ा थाना क्षेत्र में विशेष जांच अभियान चलाया. जांच के दौरान नारायणपुर थाना क्षेत्र के पांडेडीह मोड़ के समीप चार मोटरसाइकिलों से ले जाए जा रहे अवैध कोयले को जब्त कर लिया गया. इस संयुक्त कार्रवाई में खनन विभाग के साथ नारायणपुर थाना की पुलिस भी शामिल रही. टीम ने कुल 32 क्विंटल अवैध कोयला जब्त कर नारायणपुर थाना में आवेदन सौंप दिया है. कार्रवाई के दौरान…
सरायकेला/ Pramod Singh समाहरणालय सभाकक्ष में गुरुवार को उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं और गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी कैलाश मिश्रा सहित सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, संकुल संसाधन व्यक्ति और प्रखंड संसाधन व्यक्ति उपस्थित रहे. बैठक में उपायुक्त ने पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा- निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि राज्य स्तर पर जिले की प्रगति बेहतर हो इसके लिए सभी विद्यालयों में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ आवश्यक मूलभूत…
सरायकेला: सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से जिला परिवहन विभाग की ओर से विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भारी जुर्माना वसूला गया. जिला परिवहन पदाधिकारी गिरिजा शंकर महतो के नेतृत्व में सरायकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत तीतीरबिल्ला पुल के समीप विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान विभिन्न प्रकार के वाहनों की सघन जांच की गई. जांच के क्रम में मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल…
जमशेदपुर: गोविंदपुर थाना क्षेत्र में घर से सोना- चांदी के गहने चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके पास से करीब 2.60 लाख रुपये मूल्य के गहने भी बरामद किए हैं. पुलिस के अनुसार वादी पुष्पी देवी ने थाना में लिखित आवेदन देकर बताया था कि एक महिला, जो उनकी बहन की सास बताकर घर आई थी, उसने विश्वास में लेकर उनके घर से सोना और चांदी के गहने चुरा लिए. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. जांच के…
जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन के पास अवैध हथियार के साथ एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उसके पास से एक अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किया गया है. इस मामले की जानकारी गुरुवार को सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी. पुलिस के अनुसार बुधवार को गुप्त सूचना मिली थी कि टाटानगर रेलवे स्टेशन के आसपास एक युवक अवैध हथियार के साथ घूम रहा है और किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है. सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सिटी एसपी के मार्गदर्शन में बिष्टुपुर थाना प्रभारी के नेतृत्व में…
सरायकेला: आदित्यपुर थाना क्षेत्र में युवक पर गोली चलाने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में पुलिस ने एक देशी पिस्टल, एक देशी कट्टा, जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं. इस संबंध में गुरुवार को पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लूणायत ने प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी. जानकारी के अनुसार आदित्यपुर थाना कांड संख्या 67/2026, दिनांक 3 मार्च 2026 को भारतीय न्याय संहिता की धारा 109/3(5) और आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत मामला दर्ज किया गया था. घटना 2 मार्च 2026 की है, जब…
जामताड़ा/ Manish Baranwal सावित्री देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, जामताड़ा के लिए गर्व का विषय है कि विद्यालय के तीन प्रतिभाशाली छात्रों का चयन भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा संचालित INSPIRE Award- MANAK योजना के लिए शैक्षणिक सत्र 2025- 26 हेतु किया गया है. इस योजना के लिए चयनित छात्रों में श्रीजा शांभवी, अनिमेष कुमार और बिस्वजीत कुमार शामिल हैं. इन छात्रों ने अपनी नवोन्मेषी सोच और वैज्ञानिक रुचि के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है. इंस्पायर्ड अवार्ड योजना का उद्देश्य देशभर के स्कूली छात्रों में विज्ञान के प्रति रुचि…