Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

आदित्यपुर: नगर निगम चुनाव सम्पन्न होने के बाद जहां एक ओर डिप्टी मेयर के चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है, वहीं वार्ड 17 की नव निर्वाचित पार्षद नीतू शर्मा अपने वार्ड की समस्याओं के समाधान में जुट गई हैं. डिप्टी मेयर पद के संभावित प्रत्याशी जहां पार्षदों को अपने पक्ष में करने के लिए लगातार लॉबिंग में लगे हुए हैं, वहीं नीतू शर्मा इन सब से दूर अपने पुराने अंदाज में जनता की सेवा को प्राथमिकता दे रही हैं. सुबह से लेकर देर रात तक वार्ड के लोगों से मिलना, उनकी समस्याएं सुनना और समाधान की…

Read More

चांडिल/ Vikash Thakur भाजपा कुकड़ू मंडल के उपाध्यक्ष नारायण महतो का शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद निधन हो गया. उनके निधन की खबर से भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर फैल गई. परिजनों के अनुसार शुक्रवार सुबह अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई थी. इसके बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए टाटा ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी हृदय गति रुक गई, जिससे उनकी मृत्यु हो गई. नारायण महतो संगठन के सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ता माने जाते थे. वे लंबे समय से भाजपा से जुड़े हुए थे…

Read More

चांडिल/ Vikash Thakur सरायकेला- खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल अंतर्गत नीमडीह थाना क्षेत्र के लुपुंगडीह गांव के पास शुक्रवार की सुबह एक बड़ा हादसा टल गया. इंडियन गैस सिलेंडर से लदा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया. घटना के बाद कुछ देर के लिए इलाके में अफरा- तफरी का माहौल बन गया. ट्रक के पलटने से आसपास के ग्रामीणों में दहशत फैल गई, क्योंकि वाहन में बड़ी संख्या में घरेलू गैस सिलेंडर लदे हुए थे. दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए किसी तरह वाहन के अंदर से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई. स्थानीय…

Read More

गम्हरिया/ Shubham Kumar दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (सीकेपी) डिविजन अंतर्गत झुरकुली और गोविंदपुर रेलवे फाटक के बीच शुक्रवार तड़के रेलवे ट्रैक के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक के समीप शव पड़ा देखा, जिसके बाद इसकी सूचना गम्हरिया थाना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. बताया जा रहा है कि मृतक का एक पैर कटा हुआ है और शरीर के कई हिस्से क्षत- विक्षत हो गए हैं. फिलहाल शव…

Read More

जमशेदपुर: गोलमुरी थाना क्षेत्र के नामदा बस्ती में गुरुवार को पारिवारिक विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया. मामूली कहासुनी के बाद चाचा ने अपने ही भतीजे पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक की पहचान 25 वर्षीय ऋषि तिवारी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि किसी घरेलू विवाद को लेकर दोनों के बीच पहले कहासुनी हुई थी. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और गुस्से में आकर चाचा ने भतीजे पर चाकू से हमला कर दिया. हमले में ऋषि तिवारी गंभीर रूप से घायल…

Read More

आदित्यपुर: नगर निगम में डिप्टी मेयर के चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. करीब आधा दर्जन पार्षद इस पद की दौड़ में शामिल बताए जा रहे हैं और सभी अपनी- अपनी जीत के दावे कर रहे हैं. वहीं राजनीतिक दल भी अपने- अपने समीकरण बैठाने में जुट गए हैं. दरअसल आदित्यपुर नगर परिषद से लेकर नगर निगम बनने तक के इतिहास पर नजर डालें तो एक दिलचस्प परंपरा सामने आती है. यहां अब तक अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मेयर और डिप्टी मेयर जैसे महत्वपूर्ण पदों पर बैठे जनप्रतिनिधि दोबारा चुनाव जीतने में सफल नहीं हो सके हैं. कई…

Read More

आदित्यपुर: आदित्यपुर- दो निवासी स्वर्गीय गौर चंद चटर्जी उर्फ गौरदा की पत्नी चंद्रा चटर्जी का गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे निधन हो गया. वह 74 वर्ष की थीं और लंबे समय से पेट की बीमारी से ग्रसित थीं. उनका इलाज अस्पताल में चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली. परिजनों के अनुसार चंद्रा चटर्जी का अंतिम संस्कार शुक्रवार को किया जाएगा. सुबह 9 बजे उनके आवास शिवकाली मंदिर, रायडीह बस्ती, आदित्यपुर-दो से अंतिम यात्रा निकलेगी, जो बिष्टुपुर स्थित पार्वती घाट पहुंचेगी. उनके निधन की खबर से परिजन, परिचित और स्थानीय समाज में शोक की लहर है. कई…

Read More

रांची: गुरुग्राम में हुए दर्दनाक हादसे में झारखंड के जमशेदपुर और ईचागढ़ के छह तथा राजस्थान के भरतपुर के एक श्रमिक की मौत हो गई थी. इस घटना के बाद प्रभावित परिवारों को राहत देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने गुरुग्राम पहुंचकर सभी मृतकों के परिजनों को मुआवजे के रूप में 20- 20 लाख रुपये का चेक सौंपा. इसके साथ ही प्रत्येक परिवार को 20 हजार रुपये की नगद सहायता भी प्रदान की गई. जिस कंपनी में सभी श्रमिक कार्यरत थे, उस कंपनी की ओर से आश्रित परिवारों को रोजगार के…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh आगामी रामनवमी, सरहुल और ईद पर्व को लेकर गुरुवार को आमदा ओपी परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता ओपी प्रभारी रामरेखा पासवान ने की. बैठक में क्षेत्र के ग्राम प्रधान, मुखिया, स्थानीय जनप्रतिनिधि और समाजसेवी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे. इस दौरान आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई. ओपी प्रभारी रामरेखा पासवान ने कहा कि सभी पर्व आपसी भाईचारे और सद्भाव के प्रतीक हैं. उन्होंने लोगों से सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए मिलजुल कर त्योहार मनाने की अपील…

Read More

जमशेदपुर: परसुडीह थाना क्षेत्र के सिदो- कान्हू चौक, हलूदबनी से एक दर्दनाक मामला सामने आया है. यहां 35 वर्षीय वीरेंद्र दामद ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मिली जानकारी के अनुसार वीरेंद्र दामद पेशे से ड्राइवर थे और भाड़े की गाड़ी चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे. घटना के समय उनकी पत्नी घर पर मौजूद नहीं थी और काम पर गई हुई थी. बताया जा रहा है कि जब उनकी पत्नी घर लौटी तो घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला. काफी आवाज देने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. इसके बाद…

Read More