Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

चाईबासा/ Jyotish Mahali पश्चिम सिंहभूम जिले के मनोहरपुर प्रखंड अंतर्गत डिम्बुली गांव की करीब 110.53 एकड़ आदिवासी जमीन को मूल रैयतों को वापस दिलाने की मांग तेज हो गई है. इस मुद्दे को लेकर भारत आदिवासी पार्टी ने झारखंड सरकार के मुख्य सचिव और विभागीय मंत्री को ज्ञापन सौंपा है. पार्टी का आरोप है कि उद्योग स्थापना के नाम पर वर्षों पहले ली गई जमीन पर आज तक कोई उद्योग स्थापित नहीं किया गया. इसके बावजूद जमीन कंपनी के नाम पर दर्ज है, जिससे स्थानीय रैयतों में असंतोष बढ़ता जा रहा है. भारत आदिवासी पार्टी के जिला अध्यक्ष सुशील…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh आगामी 11 से 13 अप्रैल तक आयोजित होने वाले चैत्र पर्व सह छऊ महोत्सव की तैयारियों को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में इस वर्ष महोत्सव को भव्य और आकर्षक रूप से आयोजित करने का निर्णय लिया गया. बैठक में बताया गया कि चैत्र पर्व की शुरुआत 5 अप्रैल को भैरव पूजा के साथ होगी. स्थानीय भैरव स्थान पर विधि- विधान के साथ पूजा- अर्चना की जाएगी. इसके अगले दिन शुभघट लाया जाएगा, जबकि पूरे आयोजन का समापन 14 अप्रैल को पाट संक्रांति के साथ होगा.…

Read More

सरायकेला: भारत की जनगणना- 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना (HLD) कार्य के सफल संचालन को लेकर सरायकेला- खरसावां जिले में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. जिला सभागार में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर अपर उपायुक्त जयबर्धन कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेंदर उरांव, कार्यपालक दंडाधिकारी सतेंद्र महतो, कार्यपालक दंडाधिकारी सह जिला सांख्यिकी पदाधिकारी कमलेश कुमार दास, राज्य स्तरीय जनगणना प्रशिक्षक गजेंद्र गुप्ता, उप निदेशक तथा जिला समन्वयक अर्जुन राम समेत जिले के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे. प्रशिक्षण कार्यक्रम के…

Read More

जामताड़ा/ Manish Baranwal समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रवि आनंद की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए. बैठक के दौरान उपायुक्त ने सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने, ओवरस्पीडिंग और ट्रिपल राइडिंग रोकने, मॉडिफाइड वाहनों पर कार्रवाई, हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, रोड साइनेज लगाने तथा “नो हेलमेट, नो पेट्रोल” नियम का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. जिला परिवहन विभाग और पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान चलाकर फरवरी माह…

Read More

सरायकेला: हरियाणा के भिवाड़ी स्थित दिल्ली- जयपुर हाईवे के कापड़ियावास क्षेत्र में सिग्नेचर ग्लोबल सोसाइटी की निर्माणाधीन साइट पर हुए दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले श्रमिकों के परिजनों को 40- 40 लाख रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का निर्णय लिया गया है. यह जानकारी स्थानीय सांसद सह केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के हवाले से दी गई है. इस हादसे में ईचागढ़ थाना क्षेत्र के बुरुहातु गांव निवासी शिव शंकर सिंह मुंडा की भी मौत हो गई थी. वे आजसू पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता सीमंत सिंह मुंडा के भाई थे. शुक्रवार को…

Read More

सरायकेला: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याओं और आवेदनों की सुनवाई की गई. उपायुक्त ने प्राप्त मामलों के त्वरित, पारदर्शी और समयबद्ध निष्पादन को सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. जनता दरबार में मुख्य रूप से आदित्यपुर स्थित पीआगो (Piaggio) शोरूम और श्रीराम फाइनेंस के खिलाफ कथित धोखाधड़ी की शिकायत सामने आई. शिकायत में कहा गया कि खराब ऑटो वाहन उपलब्ध कराया गया और वाहन एक्सचेंज की प्रक्रिया में राशि के गबन का मामला सामने आया है. इसके अलावा सरायकेला…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh आगामी रामनवमी, ईद और सरहुल पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर सीनी ओपी परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता ओपी प्रभारी विनय कुमार सिंह ने की. बैठक में शांति समिति के सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता और क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. इस दौरान सभी ने आपसी भाईचारा और सामुदायिक सौहार्द बनाए रखते हुए रामनवमी, ईद और सरहुल जैसे प्रमुख पर्वों को शांति और उल्लास के साथ मनाने का संकल्प लिया. ओपी प्रभारी विनय कुमार सिंह ने कहा कि पर्व- त्योहार समाज में एकता और…

Read More

जामताड़ा/ Manish Baranwal जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है. इलाज और आवश्यक संसाधनों के अभाव में तीन वर्षीय मासूम की मौत के बाद शहर में भारी आक्रोश देखा गया. इस घटना ने जिले की स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. जानकारी के अनुसार जामताड़ा बाजार निवासी संटू साव के तीन वर्षीय पुत्र अंशु को अचानक पेट दर्द और उल्टी की शिकायत हुई. परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. आरोप है कि अस्पताल पहुंचने पर वहां कोई शिशु रोग…

Read More

रांची: झारखंड में लंबे समय से बंद पड़े दाखिल- खारिज (म्यूटेशन) के मामलों को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. अब राज्य में दाखिल- खारिज की प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी गई है. हालांकि इसके लिए कुछ शर्तें भी लागू की गई हैं. झारखंड सरकार के भू-राजस्व विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार वर्ष 2008 से पहले रजिस्टर्ड जमीन के मामलों में दाखिल- खारिज की प्रक्रिया की जा सकेगी. इस संबंध में विभाग ने राज्य के सभी जिलों के उपायुक्तों को निर्देश जारी कर दिया है. सरकार के इस निर्णय के बाद राज्य में वर्षों से…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh जिला अंतर्गत गृह रक्षा वाहिनी के विज्ञापन सं.–01/2025 के तहत ग्रामीण एवं शहरी गृह रक्षकों के नव नामांकन के लिए आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा सह लिखित परीक्षा की तैयारियों का उपायुक्त नितिश कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक मुकेश लुणायत ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया. दोनों अधिकारियों ने बिरसा मुंडा स्टेडियम पहुंचकर परीक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया. जानकारी के अनुसार शारीरिक दक्षता सह लिखित परीक्षा आगामी 17 मार्च से बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में आयोजित की जाएगी. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने मैदान में चल रही तैयारियों की समीक्षा करते हुए…

Read More