सरायकेला: राष्ट्रीय लोक अदालत एवं विशेष लोक अदालत को लेकर सोमवार को बैंक ऑफ इंडिया की सरायकेला शाखा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. DLSA के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में ऋणधारकों को बैंक ऋण से जुड़े मामलों के आपसी सहमति और सौहार्दपूर्ण निपटारे की प्रक्रिया की जानकारी दी गई.


विज्ञापन
अधिकारियों ने पात्र NPA ऋणधारकों को वन टाइम सेटलमेंट यानी OTS सुविधा के बारे में बताते हुए लोक अदालत के माध्यम से अपने ऋण खातों का नियमानुसार निपटारा कराने की अपील की.
कार्यक्रम में DLSA सचिव, विशेष लोक अदालत के सदस्य, अग्रणी जिला प्रबंधक सहित संबंधित अधिकारी एवं ऋणधारक मौजूद रहे. कार्यक्रम का उद्देश्य लंबित बैंक ऋण मामलों का त्वरित समाधान और ऋणधारकों को लोक अदालत की सुविधाओं के प्रति जागरूक करना था.

विज्ञापन
