- Ranchi PMLA Court Case रांची: तकनीकी कारणों से टली मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ आरोप गठन की कार्यवाही, अब 24 सितंबर को सुनवाई
- Tata Football Academy Convocation जमशेदपुर: टाटा फुटबॉल अकादमी के 16वें दीक्षांत समारोह में 15 युवा खिलाड़ियों को सम्मान, अब पेशेवर फुटबॉल की ओर बढ़ेंगे कदम
- Gamharia Trible Land Issue गम्हरिया: 60 वर्षों से बसे आदिवासी परिवारों पर बेदखली का संकट, अंचल कार्यालय पहुंच लगाई इंसाफ की गुहार
- Khuntpani CHC High Mast Light खरसावां: खूंटपानी के बासाहातु सीएचसी परिसर में जली हाई मास्ट लाइट, मरीजों को रात के अंधेरे से मिलेगी राहत
- Kharsawan MLA Dashrath Gagrai Welcome खरसावां: केप टाउन से लौटे विधायक दशरथ गागराई का स्वागत, झामुमो कार्यकर्ताओं ने भेंट किया गुलदस्ता
- Kandra Karam Mahotsav कांड्रा: धूमधाम से सम्पन्न हुआ करम महोत्सव, झुमुर की थाप पर देर रात तक झूमते रहे हजारों दर्शक
- Khuntpani Blood Donation Camp खरसावां: ओत गुरु लाको बोदरा की जयंती पर खुंटपानी सीएचसी में रक्तदान शिविर, 25 यूनिट रक्त संग्रह
- Jamtara Villagers Protest जामताड़ा: विद्यालय में कथित अनियमितताओं पर बवाल, सचिव को कार्यालय में बंद कर जड़ा ताला
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
जमशेदपुर: युवा कारोबारी निखार सबलोक की हत्या की गुत्थी पुलिस ने भले सुलझा लेने का दावा किया है, लेकिन इस खुलासे ने जमशेदपुर के अपराध जगत से जुड़े कई पुराने अध्याय एक बार फिर खोल दिए हैं. सवाल केवल यह नहीं है कि निखार को किसने मारा. बड़ा सवाल यह भी है कि इस हत्या के पीछे सक्रिय नेटवर्क कितना बड़ा था, उसके तार कहां- कहां तक फैले हैं और क्या यह हत्याकांड आने वाले दिनों में शहर के आपराधिक समीकरण को बदलने वाला साबित होगा ? पुलिस ने बुधवार को हत्याकांड का खुलासा करते हुए अशोक कुमार सिंह उर्फ…
जमशेदपुर: मानगो थाना क्षेत्र अंतर्गत मानगो गोलचक्कर के समीप बुधवार देर शाम बड़ा हादसा होते-होते टल गया. टाटा से भागलपुर जाने वाली यात्री बस शंकर-पार्वती अनियंत्रित होकर पारडीह रोड स्थित सिंधी होटल के समीप खड़ी दो मोटरसाइकिलों को रौंदते हुए आगे बढ़ गई. हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए ले जाया गया. बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद एक मोटरसाइकिल बस के नीचे ही फंसी रही. हादसे की सूचना मिलते ही मानगो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य…
जामताड़ा: नगर पंचायत क्षेत्र में जल निकासी की समस्या के समाधान की दिशा में पहल शुरू कर दी गई है. बुधवार को नगर पंचायत के वार्ड संख्या 10 स्थित सुभाष चौक में मानवी होटल से कामेश्वर यादव के घर तक आरसीसी स्लैबयुक्त नाली निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास नगर अध्यक्ष आशा गुप्ता ने किया. इस अवसर पर समाजसेवी तरुण कुमार गुप्ता सहित नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों के पार्षद और स्थानीय लोग मौजूद रहे. शिलान्यास के दौरान नगर अध्यक्ष आशा गुप्ता ने कहा कि सुभाष चौक पर शहर के विभिन्न हिस्सों से आने वाला बारिश का पानी जमा हो…
चांडिल: अनुमंडल के कुकड़ू प्रखंड के तिरुलडीह पंचायत अंतर्गत सपादा गांव में लगातार हो रही बारिश के कारण त्रिभन गोराई का आवास गिर गया. मकान गिरने से पीड़ित परिवार के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही ईचागढ़ विधायक सविता महतो पीड़ित परिवार से मिलने सपादा पहुंचीं और तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध कराई. विधायक ने परिवार के लिए सूखा राशन, कपड़े और कंबल उपलब्ध कराने के साथ अस्थायी रूप से रहने के लिए टेंट एवं तिरपाल की व्यवस्था कराई. उन्होंने आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों और कुकड़ू अंचलाधिकारी अभय द्विवेदी से संपर्क कर स्थिति…
राजनगर: केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित झारखंड खनिज नियामवली बिल के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने आंदोलन का शंखनाद कर दिया है. आगामी 7 सितंबर को पूरे झारखंड में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा. इसे लेकर पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं. बुधवार को आंदोलन की तैयारियों का जायजा लेने झामुमो नेता केपी सोरेन राजनगर स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे. यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. केपी सोरेन ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाया जा रहा खनिज संबंधी बिल झारखंड के…
जमशेदपुर: शहर के युवा कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए जमशेदपुर एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब के नेतृत्व में गठित विशेष अनुसंधान दल (SIT) को बड़ी कामयाबी मिली है. बुधवार को जमशेदपुर और सरायकेला- खरसावां पुलिस ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा किया. गौरतलब है कि 24 अगस्त 2026 को निखार सबलोक को सरायकेला- खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत 10th माइलस्टोन रिसोर्ट के पास गोली मार दी गई थी. गंभीर रूप से घायल निखार को टीएमएच में भर्ती कराया गया, जहां इलाज…
जामताड़ा: स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला परिवहन विभाग ने बुधवार को जामताड़ा स्थित सेंट जोसेफ स्कूल परिसर में स्कूल बसों और वैन की सघन जांच की. मोटरयान निरीक्षक जामताड़ा और रोड सेफ्टी टीम के संयुक्त तत्वावधान में चलाए गए अभियान के दौरान वाहनों के दस्तावेजों के साथ उनकी तकनीकी स्थिति की भी बारीकी से जांच की गयी. जांच के दौरान स्कूली बच्चों के परिवहन में लगे बस और वैन के इंश्योरेंस, प्रदूषण प्रमाणपत्र, फिटनेस प्रमाणपत्र समेत अन्य आवश्यक कागजातों की जांच की गयी. इसके अलावा वाहनों का भौतिक और तकनीकी निरीक्षण कर यह…
जामताड़ा: नारायणपुर थाना क्षेत्र से 11 अगस्त को अपहृत हुई नाबालिग किशोरी को पुलिस ने देवघर के जसीडीह से बरामद कर लिया है. मामले में पुलिस ने आरोपी अतुल वेद मिश्रा, उम्र 18 वर्ष, पिता वेदांत कुमार मिश्रा, निवासी भूली ब्लॉक डी, सेक्टर-8, क्वार्टर नंबर 152, भूली ओपी, धनबाद को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इस संबंध में नारायणपुर थाना में कांड संख्या 145/2026 दर्ज किया गया था. घटना के बाद से पुलिस नाबालिग की तलाश में जुटी हुई थी. थाना प्रभारी मुराद हसन के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने अनुसंधान के क्रम में कार्रवाई…
खूंटी: जिले के कर्रा प्रखंड के घासीबाड़ी क्षेत्र में ग्रामीणों से संदिग्ध गोवंश परिवहन की सूचना मिलने के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पैदल ले जाए जा रहे 20 से अधिक गोवंश को रोक दिया. सूचना पर जिला संयोजक कर्मवीर महतो के नेतृत्व में कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. इस दौरान कर्रा पुलिस की मौजूदगी में गोवंश के परिवहन से संबंधित दस्तावेजों की जांच की गई. संबंधित लोगों ने बाजार समिति, जलटंडा से जारी दस्तावेज प्रस्तुत किए. दस्तावेज प्रस्तुत किए जाने के बाद गोवंश को मुक्त कर दिया गया. बजरंग दल के जिला…
जमशेदपुर:सरायकेला-खरसावां जिले को जमशेदपुर से जोड़ने वाली महत्वपूर्ण जाबिर पुलिया पर लाखों रुपये की लागत से लगाई गई लोहे की रेलिंग की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं. हल्की बारिश के बाद ही पुलिया के किनारे लगी रेलिंग टूटकर नाले में बह गई. इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता और मजबूती को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है. बताया जाता है कि जाबिर पुलिया पर राहगीरों और वाहन चालकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दोनों ओर लोहे की रेलिंग लगाई गई थी. इस कार्य में लाखों रुपये की सरकारी राशि खर्च होने की बात कही जा रही है.…