Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

आदित्यपुर: भाटिया बस्ती स्थित श्रीराम पब्लिक स्कूल एवं प्रभावती स्कूल ऑफ नर्सिंग का 27वां वार्षिकोत्सव सह प्राइज नाइट गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया. इस दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया. कार्यक्रम का शुभारंम डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने किया. इस मौके पर उन्होंने संस्थान के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया. उन्होंने बच्चों और अभिभावकों को जीवन में सफलता हासिल करने के लिए मेहनत, अनुशासन और शिक्षा के महत्व के बारे में बताया. कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्षद मंजू देवी तथा गंगोत्री नर्सिंग होम के जेएन…

Read More

जामताड़ा: पश्चिम बंगाल की उपमुख्यमंत्री अग्निमित्रा पॉल के देवघर जाने के क्रम में गुरुवार को जामताड़ा के मां चंचला चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया. नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री को अंगवस्त्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया. इस दौरान अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि देवघर जाने के क्रम में जामताड़ा के मां चंचला चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से मिले भव्य स्वागत से उनका मन प्रफुल्लित हो गया. पश्चिम बंगाल में दुर्गापूजा को लेकर उन्होंने कहा कि हिंदुओं के बलिदान और संघर्ष के कारण ही भारतीय…

Read More

सरायकेला: जिले के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 17 में गुरुवार को झारखंड राज्य आवास बोर्ड की खाली पड़ी जमीन की घेराबंदी को लेकर जमकर विवाद हुआ. आवास बोर्ड की ओर से बाउंड्री वॉल निर्माण शुरू कराए जाने की जानकारी मिलते ही स्थानीय वार्ड पार्षद और बड़ी संख्या में वार्डवासी मौके पर पहुंच गए और काम का विरोध शुरू कर दिया. देखते ही देखते आवास बोर्ड के अधिकारियों, पार्षद और स्थानीय लोगों के बीच तीखी बहस और नोकझोंक शुरू हो गई. विवाद की मुख्य वजह क्षेत्र की वर्षों पुरानी जलनिकासी की समस्या बताई जा रही है. स्थानीय…

Read More

 जामताड़ा: प्रखंड अंतर्गत पाकडीह मौजा स्थित हनुमान मंदिर के समीप करीब छह एकड़ जमीन को लेकर चल रहा पुराना विवाद एक बार फिर सामने आ गया है. बुधवार को पाकडीह के ग्रामीणों ने मीडिया के समक्ष अपना पक्ष रखते हुए जमीन से संबंधित दस्तावेज अपने पास होने का दावा किया. ग्रामीणों ने कहा कि कुछ दिन पूर्व सहाना दुर्गा पूजा कमेटी के लोगों ने जमीन की कथित अवैध खरीद-बिक्री और कब्जे को लेकर विरोध जताया था. इसके बाद ग्रामीणों ने सहाना के लोगों से अपने दावे के समर्थन में दस्तावेज सार्वजनिक करने की मांग की. ग्रामीण नारायण मंडल ने…

Read More

जामताड़ा: पुलिस अधीक्षक कार्यालय में गुरुवार को पीपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया. समारोह में पुलिस मुख्यालय द्वारा पारी से बाहर अगली पंक्ति में प्रोन्नत जामताड़ा जिलाबल के पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गईं. समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक शम्भु कुमार सिंह ने पुलिस अवर निरीक्षक सुशील टूडू को पुलिस निरीक्षक की कोटि में तथा आरक्षी संख्या 1337 छोटेलाल कुमार को सहायक अवर निरीक्षक की कोटि में प्रोन्नति मिलने पर उनके कंधों पर नये पद का बैच एवं स्टार लगाकर पीपिंग की. इसके बाद दोनों नव प्रोन्नत पदाधिकारियों को बुके देकर सम्मानित किया…

Read More

सरायकेला: जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत बुरुडीह गांव के समीप गुरुवार को एक तेज रफ्तार ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे में कार सवार सुभाष महतो समेत चार लोग घायल हो गए, जबकि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. घायलों में जानुम पलाशडीह निवासी सुभाष महतो एवं उसके तीन साथी शामिल बताए जा रहे हैं. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल सभी घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अचानक कार से नियंत्रण खोने के कारण दुर्घटना हुई. घटना गुरुवार शाम करीब चार बजे की बताई जा रही है. पुलिस को इसकी…

Read More

रांची/ जमशेदपुर: दलमा वन्यजीव अभयारण्य के अति-संवेदनशील क्षेत्र में करीब 11 करोड़ रुपये की लागत से टूरिस्ट कॉटेज और लॉज निर्माण का मामला अब सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित केंद्रीय अधिकार प्राप्त समिति (CEC) तक पहुंच गया है. मामले में CEC ने झारखंड के मुख्य सचिव और प्रधान मुख्य वन संरक्षक सह वन्यजीव प्रतिपालक (PCCF/Wildlife Warden) को नोटिस जारी कर 9 सितंबर 2026 की सुनवाई में उपस्थित होने को कहा है. जमशेदपुर के पर्यावरण कार्यकर्ता एवं अधिवक्ता प्रतीक शर्मा ने सुप्रीम कोर्ट के टी.एन. गोदावर्मन वाद से संबंधित मामले में CEC के समक्ष आवेदन दिया है. इसमें आरोप लगाया गया है…

Read More

सरायकेला- खरसावां: जिले में अपराध नियंत्रण, त्वरित पुलिस रिस्पॉन्स और पेट्रोलिंग व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में गुरुवार को पुलिस को बड़ी सौगात मिली. जिला पुलिस के बेड़े में 19 नई बोलेरो शामिल की गई हैं. इसके साथ ही जिले में पुलिस के पास अब कुल 38 बोलेरो और 26 बाइक उपलब्ध हो गई हैं. नए वाहनों को अलग-अलग क्षेत्रों में पेट्रोलिंग और विधि-व्यवस्था से जुड़े कार्यों में लगाया जाएगा. गुरुवार को सरायकेला पुलिस केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. इसके बाद उन्होंने नए पेट्रोलिंग वाहनों को रवाना किया. कार्यक्रम…

Read More

सरायकेला: आदित्यपुर क्षेत्र में लंबे समय से आमने-सामने रहे सागर लोहार और विक्की नंदी गिरोह के बीच कथित सुलह की संभावना को लेकर इंडिया न्यूज वायरल बिहार झारखंड में सूत्रों के हवाले से प्रकाशित खबर के बाद एक नई स्थिति सामने आई है. खबर को जहां सभ्य समाज और पुलिस महकमे में अपराध की राह छोड़कर मुख्यधारा में लौटने की सकारात्मक संभावना के रूप में देखा गया, वहीं सागर लोहार ने ऐसी किसी सुलह की संभावना से स्पष्ट इनकार किया है. सागर लोहार ने इंडिया न्यूज वायरल के संवाददाता को फोन कर खबर का खंडन प्रकाशित करने को कहा. उसका…

Read More

जामताड़ा:शिक्षक दिवस के अवसर पर जामताड़ा जिले के प्रारंभिक विद्यालयों के संचालन समय में बदलाव किया गया है. जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय की ओर से 2 सितंबर को जारी आदेश के अनुसार 5 सितंबर 2026 को जिले के सभी प्रारंभिक विद्यालय सुबह 6:30 बजे से पूर्वाह्न 11:30 बजे तक संचालित होंगे. जिला शिक्षा अधीक्षक ने यह आदेश उपायुक्त जामताड़ा के मौखिक निर्देश के आलोक में जारी किया है. आदेश में जिले के सभी संबंधित प्रारंभिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, प्रधानाध्यापिका एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक-प्रधानाध्यापिका को निर्धारित समय-सारिणी का अनिवार्य रूप से पालन करने का निर्देश दिया गया है. कार्यालय की…

Read More