Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

 सरायकेला: थाना क्षेत्र के विष्णुपादुका गांव में गुरुवार की शाम पति-पत्नी के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. आरोप है कि 65 वर्षीय पति प्रधान सामद ने लाठी से वार कर अपनी 60 वर्षीय पत्नी जुरजुरी सामद की हत्या कर दी. घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई. जानकारी के अनुसार जुरजुरी सामद अपने पति प्रधान सामद के साथ घर में थी. दंपती के तीनों बेटे खेत में काम करने के लिए गए हुए थे. इसी दौरान पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई. विवाद बढ़ने पर आरोप है कि प्रधान सामद…

Read More

सरायकेला: खान एवं खनिज संसाधनों से जुड़े MMDR संसोधन विधेयक 2026 और केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को चांडिल के भुईयाडीह स्थित पार्टी कार्यालय में हुई. जिलाध्यक्ष डॉ. शुभेंदु महतो की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में 7 सितंबर को जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन करने और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया. बैठक में खरसावां विधायक दशरथ गागराई, ईचागढ़ विधायक सविता महतो सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए. नेताओं ने कहा कि झारखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संपदा पर यहां…

Read More

चाईबासा: सोनुआ प्रखंड क्षेत्र में किसानों को कृषि योजनाओं का सीधा और पारदर्शी लाभ दिलाने के उद्देश्य से डिजिटल क्रॉप सर्वे की शुरुआत की जा रही है. इसे लेकर आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में किसानों सहित विभिन्न स्तर के कर्मियों और स्वयंसेवकों को सर्वे की प्रक्रिया और उद्देश्य की जानकारी दी गई. प्रशिक्षण के दौरान सहायक तकनीकी प्रबंधक एटीएम श्वेता रानी हांसदा और प्रखंड तकनीकी प्रबंधक बीटीएम लखींद्र हेंब्रम ने डिजिटल क्रॉप सर्वे के संबंध में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने बताया कि अभियान के तहत सर्वेयर गांव-गांव जाकर प्रत्येक प्लॉट यानी खेत का भौतिक और डिजिटल सर्वेक्षण करेंगे. सर्वे…

Read More

चाईबासा/सोनुआ: प्रखंड क्षेत्र की जेएसएलपीएस संघ से जुड़ी कैडर दीदियों ने गुरुवार को अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर प्रखंड कार्यालय एवं जेएसएलपीएस कार्यालय में ज्ञापन सौंपा. कैडर दीदियों ने वर्षों से सेवा देने के बावजूद उचित मानदेय नहीं मिलने पर नाराजगी जताते हुए मांगों पर जल्द सकारात्मक पहल करने की मांग की. ज्ञापन के माध्यम से कैडर कर्मियों ने कहा कि वे गांव और पंचायत स्तर पर कई वर्षों से पूरी निष्ठा के साथ सरकारी एवं गैर-सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं. इसके बावजूद उनके मानदेय में सम्मानजनक बढ़ोतरी नहीं की गई…

Read More

सरायकेला: आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जुडियो मॉल के समीप मोबाइल छीनकर बाइक से भाग रहे एक युवक ने सड़क पर चल रहे राहगीर को टक्कर मार दी. टक्कर के बाद युवक खुद भी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरकर घायल हो गया. इसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी. सूचना मिलने पर पहुंची आदित्यपुर पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया. मिली जानकारी के अनुसार बाइक संख्या JH05BQ- 8893 पर सवार युवक श्रीडुंगरी के समीप एक व्यक्ति का मोबाइल छीनकर भाग रहा था. इसी दौरान जुडियो मॉल के पास उसने एक राहगीर को…

Read More

जमशेदपुर/रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) की चुनावी नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के साथ कोल्हान प्रमंडल से विजय आनंद मूनका का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद पर लगातार दूसरी बार निर्विरोध निर्वाचन सुनिश्चित हो गया है. इस पद के लिए केवल उनका नामांकन प्राप्त होने के कारण वे निर्विरोध चुने गए. उनके पुनर्निर्वाचन से कोल्हान के व्यापार एवं उद्योग जगत में हर्ष का माहौल है. विजय आनंद मूनका इससे पूर्व सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज में लगातार चार वर्षों तक अध्यक्ष रह चुके हैं. इस दौरान उन्होंने व्यापारियों और उद्यमियों की समस्याओं को शासन-प्रशासन के समक्ष…

Read More

सरायकेला: झारखंड में सरकारी नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया को लेकर एक बार फिर सियासी और छात्र आंदोलन की तपिश तेज होती दिख रही है. जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा पर निकले छात्र नेता देवेंद्र महतो गुरुवार को सरायकेला पहुंचे. उन्होंने सिदो-कान्हू पार्क में सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और इसके बाद बिरसा चौक पहुंचकर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए. मीडिया से बातचीत में देवेंद्र महतो ने भर्ती व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड के युवाओं को नौकरी उनका हक है…

Read More

आदित्यपुर: थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 2 स्थित धीराजगंज में गैस एजेंसी का काम शुरू करने वाले एक दंपती के साथ मारपीट और गैस सिलेंडर जबरन ले जाने का मामला सामने आया है. पीड़िता जोबा हेम्ब्रम ने आदित्यपुर थाना में लिखित शिकायत देकर छह लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कानूनी कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है. शिकायत के अनुसार 2 सितंबर की रात करीब 11:30 बजे कार्तिक सरदार, बबलू सरदार, गौतम गोराई, बबलू कालिंदी, मनोज सरदार और महेश महतो कथित रूप से उनके घर पहुंचे और वहां से गैस सिलेंडर ले जाने लगे. आरोप है कि पति…

Read More

जमशेदपुर: चर्चित होटल कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड की जांच के बीच जमशेदपुर पुलिस ने उत्तर प्रदेश के दो कथित शूटरों को गिरफ्तार किया है. सीतारामडेरा पुलिस ने मानगो बस स्टैंड के समीप पांडेय घाट क्षेत्र में छापेमारी कर सुलतानपुर निवासी प्रदीप सिंह (38) और अभिनय यादव (24) को दबोचा. इनके पास से दो गोलियों से लोड एक देसी पिस्टल बरामद की गई है. गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में एएसपी ऋषभ द्विवेदी ने बताया कि 2 सितंबर को दोनों के हथियार के साथ मानगो बस स्टैंड के आसपास मौजूद होने की सूचना मिली थी. पुलिस टीम ने शौचालय के पीछे…

Read More

जामताड़ा: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व जामताड़ा के डीएन हाई स्कूल समेत विभिन्न विद्यालयों में हर्षोल्लास, श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया गया. इस अवसर पर विद्यालय परिसर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया. कार्यक्रम के दौरान पूरा विद्यालय परिसर कृष्ण भक्ति से सराबोर नजर आया. डीएन हाई स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में नर्सरी से लेकर कक्षा दसवीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया. बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनकी बाल लीलाओं और राधा-कृष्ण की भक्ति पर आधारित नृत्य, गायन और…

Read More