- Ranchi PMLA Court Case रांची: तकनीकी कारणों से टली मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ आरोप गठन की कार्यवाही, अब 24 सितंबर को सुनवाई
- Tata Football Academy Convocation जमशेदपुर: टाटा फुटबॉल अकादमी के 16वें दीक्षांत समारोह में 15 युवा खिलाड़ियों को सम्मान, अब पेशेवर फुटबॉल की ओर बढ़ेंगे कदम
- Gamharia Trible Land Issue गम्हरिया: 60 वर्षों से बसे आदिवासी परिवारों पर बेदखली का संकट, अंचल कार्यालय पहुंच लगाई इंसाफ की गुहार
- Khuntpani CHC High Mast Light खरसावां: खूंटपानी के बासाहातु सीएचसी परिसर में जली हाई मास्ट लाइट, मरीजों को रात के अंधेरे से मिलेगी राहत
- Kharsawan MLA Dashrath Gagrai Welcome खरसावां: केप टाउन से लौटे विधायक दशरथ गागराई का स्वागत, झामुमो कार्यकर्ताओं ने भेंट किया गुलदस्ता
- Kandra Karam Mahotsav कांड्रा: धूमधाम से सम्पन्न हुआ करम महोत्सव, झुमुर की थाप पर देर रात तक झूमते रहे हजारों दर्शक
- Khuntpani Blood Donation Camp खरसावां: ओत गुरु लाको बोदरा की जयंती पर खुंटपानी सीएचसी में रक्तदान शिविर, 25 यूनिट रक्त संग्रह
- Jamtara Villagers Protest जामताड़ा: विद्यालय में कथित अनियमितताओं पर बवाल, सचिव को कार्यालय में बंद कर जड़ा ताला
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
जामताड़ा: जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए), जामताड़ा के तत्वावधान में डोभाकेंद्र, नारायणपुर में न्याय रथ के माध्यम से विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को उनके कानूनी अधिकारों, संवैधानिक मूल्यों और सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक किया गया. कार्यक्रम में डिप्टी चीफ एलएडीसी, जामताड़ा उत्तम कुमार सिन्हा एवं डीएलएसए के पैनल लॉयर पारस कुमार राय ने दहेज प्रथा, लैंगिक समानता, महिलाओं के अधिकार, संवैधानिक मूल्य तथा NALSA जागृति योजना 2025 से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी. वक्ताओं ने दहेज प्रथा को सामाजिक बुराई बताते हुए इसके दुष्परिणामों और इससे संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी. ग्रामीणों को…
चांडिल: सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी पुलिस ने चोरी के मामले में फरार चल रहे आरोपी मोहम्मद महफूज को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद महफूज, उम्र करीब 30 वर्ष, पिता मोहम्मद मतलुब, निवासी मिल्लत नगर, कपाली ओपी क्षेत्र, थाना चांडिल के रूप में हुई है. कपाली ओपी प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि मोहम्मद महफूज चोरी के एक मामले में फरार चल रहा था. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी. इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अपने घर पर मौजूद है. सूचना के सत्यापन…
कांड्रा: रामकृष्ण फाउंडेशन के तत्वावधान एवं वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन, जमशेदपुर के सहयोग से रामकृष्ण फोर्जिंग्स लिमिटेड, प्लांट 5 परिसर में रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का शुभारंभ कंपनी के प्रतिनिधि शक्तिपद सेनापति ने दीप प्रज्वलित कर किया. शिविर में कंपनी के कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया. वहीं रक्तदान शिविर की जानकारी मिलने के बाद कंपनी के गेट के बाहर अपना व्यवसाय करने वाले कुछ स्थानीय व्यवसायी भी इस नेक पहल का हिस्सा बनने के लिए कंपनी परिसर के अंदर पहुंचे और स्वेच्छा से रक्तदान किया. बाहरी व्यवसायियों का…
रांची: झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर राज्य सरकार ने दो दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है. मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग की ओर से रविवार को जारी आदेश के अनुसार 6 और 7 सितंबर 2026 को पूरे राज्य में राजकीय शोक रहेगा. आदेश में कहा गया है कि राजकीय शोक की अवधि के दौरान जिन भवनों पर नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है, वहां राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा. इस दौरान किसी भी प्रकार के राजकीय समारोह का आयोजन नहीं किया जाएगा. राज्य सरकार ने सोमवार, 7 सितंबर 2026 को राज्य…
रांची: झारखंड सरकार के मंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा की केंद्रीय कार्यकारिणी के सदस्य सुदिव्य कुमार ‘सोनू’ के आकस्मिक निधन के बाद पार्टी ने सोमवार, 7 सितंबर को राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर प्रस्तावित एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है. इस संबंध में झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने कार्यालय आदेश जारी कर पार्टी के सभी जिलाध्यक्षों, जिला सचिवों, जिला संयोजक प्रमुखों, महानगर अध्यक्षों एवं महानगर संयोजकों को निर्देश दिया है. कार्यालय आदेश के अनुसार मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का रविवार, 6 सितंबर 2026 को पूर्वाह्न 3:30 बजे आकस्मिक निधन हुआ. उनके…
रांची: झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार के साथ एक बेहद दुखद और असामान्य संयोग जुड़ गया है. वर्ष 2019 में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद पद पर रहते जिन मंत्रियों का निधन हुआ, उनमें तीन मंत्री सीधे तौर पर राज्य के शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. पहले जगरनाथ महतो, फिर रामदास सोरेन और अब उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन हो गया. रविवार तड़के सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन ने इस दुखद संयोग को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है. जगरनाथ महतो और रामदास सोरेन स्कूली शिक्षा…
जमशेदपुर: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और महिला उद्यमियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन के लिए मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से साकची स्थित बंगाल क्लब में कोलकाता की महिला संचालित संस्था ‘एनिग्मा’ की चार दिवसीय प्री-पूजा प्रदर्शनी शनिवार से शुरू हुई. प्रदर्शनी 8 सितंबर तक प्रतिदिन सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक चलेगी. प्रदर्शनी का उद्घाटन समाजसेवी पूर्वी घोष ने फीता काटकर किया. उन्होंने महिला उद्यमियों को मंच उपलब्ध कराने की एनिग्मा की पहल की सराहना करते हुए जमशेदपुर की महिलाओं और शहरवासियों से प्रदर्शनी में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की. संस्था की…
गम्हरिया: स्वर्णरेखा बहुउद्देशीय परियोजना के गंजिया स्थित किसान प्रशिक्षण भवन में खरकई लिफ्ट सिंचाई योजना के तहत जल उपयोक्ता समिति के गठन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. एक तरफ ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों पर मनमाने तरीके से पूर्व निर्धारित समिति की घोषणा करने का आरोप लगाते हुए समिति को भंग कर ग्रामसभा के माध्यम से दोबारा पारदर्शी चयन कराने की मांग की है. वहीं विभाग का कहना है कि निर्धारित प्रक्रिया के तहत प्रत्येक पांच हेक्टेयर कृषि क्षेत्र से प्रतिनिधियों का चयन कर समिति गठित की गई है. मुखिया सुखदेव सरदार ने आरोप लगाया कि समिति गठन…
सरायकेला: जमशेदपुर के युवा कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड की जांच अब एक और महत्वपूर्ण चरण में पहुंच गई है. मामले में गिरफ्तार रितेश सिंह, सुनील रजक और अंकित सिंह को चांडिल अनुमंडल न्यायालय ने पुलिस को तीन दिनों के रिमांड पर दिया है. अब पुलिस तीनों से अलग- अलग और आमने- सामने पूछताछ कर हत्या की साजिश, शूटरों की भूमिका, फंडिंग, रेकी और वारदात से पहले तथा बाद में आरोपियों के मूवमेंट की बची हुई कड़ियों को जोड़ने का प्रयास करेगी. उल्लेखनीय है कि निखार सबलोक की 24 अगस्त को चांडिल थाना क्षेत्र के आसनबनी स्थित टेंथ माइल स्टोन के…
जमशेदपुर: जन्माष्टमी और ब्रह्मचारी लोकनाथ बाबा की जयंती के उपलक्ष्य में सोनारी स्थित शांति बिहार कॉम्प्लेक्स में धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया. श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण और लोकनाथ बाबा की विधिवत पूजा- अर्चना कर सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की. इस अवसर पर गुरु तंद्रा मुखर्जी के नेतृत्व में महिलाओं ने भगवान श्रीकृष्ण और उनकी विभिन्न लीलाओं पर आधारित भजनों की प्रस्तुति दी. भक्ति से सराबोर प्रस्तुतियों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया और पूरा परिसर कृष्ण भक्ति में डूबा नजर आया. कार्यक्रम को सफल बनाने में बर्नाली हालदार, सोमा बोस, बाबी मुखर्जी, जयंती मिश्रा,…