- Ranchi PMLA Court Case रांची: तकनीकी कारणों से टली मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ आरोप गठन की कार्यवाही, अब 24 सितंबर को सुनवाई
- Tata Football Academy Convocation जमशेदपुर: टाटा फुटबॉल अकादमी के 16वें दीक्षांत समारोह में 15 युवा खिलाड़ियों को सम्मान, अब पेशेवर फुटबॉल की ओर बढ़ेंगे कदम
- Gamharia Trible Land Issue गम्हरिया: 60 वर्षों से बसे आदिवासी परिवारों पर बेदखली का संकट, अंचल कार्यालय पहुंच लगाई इंसाफ की गुहार
- Khuntpani CHC High Mast Light खरसावां: खूंटपानी के बासाहातु सीएचसी परिसर में जली हाई मास्ट लाइट, मरीजों को रात के अंधेरे से मिलेगी राहत
- Kharsawan MLA Dashrath Gagrai Welcome खरसावां: केप टाउन से लौटे विधायक दशरथ गागराई का स्वागत, झामुमो कार्यकर्ताओं ने भेंट किया गुलदस्ता
- Kandra Karam Mahotsav कांड्रा: धूमधाम से सम्पन्न हुआ करम महोत्सव, झुमुर की थाप पर देर रात तक झूमते रहे हजारों दर्शक
- Khuntpani Blood Donation Camp खरसावां: ओत गुरु लाको बोदरा की जयंती पर खुंटपानी सीएचसी में रक्तदान शिविर, 25 यूनिट रक्त संग्रह
- Jamtara Villagers Protest जामताड़ा: विद्यालय में कथित अनियमितताओं पर बवाल, सचिव को कार्यालय में बंद कर जड़ा ताला
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
जमशेदपुर: नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को विशेष समारोह आयोजित कर वरिष्ठ शिक्षकों को उनके दीर्घकालीन एवं समर्पित सेवाकाल के लिए सम्मानित किया गया. इस दौरान शिक्षण एवं गैर- शिक्षण कर्मियों ने सांस्कृतिक और मनोरंजक कार्यक्रमों में भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया. कार्यक्रम की शुरुआत कुलाधिपति मदन मोहन सिंह, कुलपति प्रो. डॉ. प्रभात कुमार पाणि, रजिस्ट्रार नागेंद्र सिंह सहित विश्वविद्यालय के अधिकारियों और शिक्षकों ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की. कुलाधिपति मदन मोहन सिंह ने कहा कि शिक्षक केवल विषय का ज्ञान नहीं देते, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, चरित्र…
खरसावां: विश्व हिन्दू परिषद का स्थापना दिवस शनिवार को खरसावां में प्रखंड अध्यक्ष सुब्रत सिंह देव की अध्यक्षता में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया. कार्यक्रम में विहिप के प्रांत संगठन मंत्री चितरंजन कुमार मुख्य रूप से शामिल हुए. कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं संगठन के संस्थापक महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. इस दौरान विहिप के उद्देश्यों, सामाजिक समरसता, भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों के संरक्षण पर चर्चा हुई. प्रांत संगठन मंत्री चितरंजन कुमार ने कहा कि विहिप समाज सेवा, संस्कार निर्माण, गौ…
आदित्यपुर: रोड नंबर 32 स्थित अजाइल लर्निंग में शिक्षक दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया. कार्यक्रम में कक्षा 7 से 12 तक के छात्र- छात्राओं ने भाग लेकर अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया. अजाइल लर्निंग के निदेशक एवं पर्यावरणविद् इंजीनियर अमरेश सर और श्वेता सिंह मैम ने विद्यार्थियों को स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासन, सच्चाई, निष्ठा और निरंतर मेहनत के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी. उन्होंने कहा कि सही दिशा में किया गया निरंतर प्रयास सफलता का मार्ग प्रशस्त करता है. शिक्षक दिवस को सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुए गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों के बीच…
जामताड़ा: शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को जामताड़ा जिले के सरकारी एवं निजी विद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए. राजकीय प्लस-2 बुनियादी विद्यालय मेझिया और जेबीसी प्लस-2 मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय सहित विभिन्न स्कूलों में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण और अन्य गतिविधियों के माध्यम से शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की. राजकीय प्लस-2 बुनियादी विद्यालय मेझिया में प्रधानाध्यापक राजीव कुमार ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल पाठ्यक्रम पूरा नहीं करते, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण और उज्ज्वल भविष्य की नींव…
सरायकेला: खरकई लिफ्ट सिंचाई योजना के कमांड क्षेत्र में खेतों तक पानी पहुंचाने और सिंचाई व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए जल उपभोक्ता समितियों का गठन किया गया है. योजना में केंद्र सरकार की 60 प्रतिशत वित्तीय भागीदारी है. अब जल वितरण से लेकर सिंचाई तंत्र के रखरखाव तक में किसानों की सीधी भागीदारी होगी. निर्धारित प्रक्रिया के तहत प्रत्येक पांच हेक्टेयर कृषि क्षेत्र से एक प्रतिनिधि का चयन किया गया. कुल 226 प्रतिनिधियों के चयन के बाद 17 सदस्यीय कार्यकारिणी समितियां गठित की गईं, जिनका कार्यकाल तीन वर्ष होगा. गम्हरिया अंचल के गंजिया स्थित किसान भवन में 10…
जामताड़ा: नाला-अफजलपुर मुख्य मार्ग पर बहादुरडी मोड़ के समीप शनिवार एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि बाइक पर सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक की पहचान एकलव्यपुर निवासी प्रदीप मंडल (40), पिता सजनीकांत मंडल के रूप में हुई है. वहीं घायल युवक बहादुरडी निवासी कार्तिक पाल (35), पिता सुनील पाल बताया गया है। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गयी. बताया गया कि प्रदीप मंडल अपने परिजन व बहादुरडी निवासी कार्तिक पाल के साथ बाइक से नाला प्रखंड के…
जमशेदपुर: उलीडीह ओपी क्षेत्र में एक महिला से भूत-प्रेत और बुरी शक्तियों का भय दिखाकर सोने- चांदी के आभूषण ठगने का मामला सामने आया है. पीड़ित महिला युवराज एन्क्लेव की रहने वाली बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार महिला दूध लेने मून सिटी गई थी. इसी दौरान दो अज्ञात लोगों ने उसे अपनी बातों में उलझाया और कथित तौर पर भूत-प्रेत का साया होने की बात कहकर डराया. इसके बाद दोनों ने महिला से उसके सोने-चांदी के आभूषण उतरवा लिए और मौका मिलते ही आभूषण लेकर फरार हो गए. कुछ देर बाद महिला को ठगी का अहसास…
सरायकेला: खरसावां थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए 23 वर्षीय आरोपी मो. एहसान को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी किया गया सामान भी बरामद किया है. शनिवार को आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. खरसावां थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह ने बताया कि खरसावां थाना कांड संख्या 44/26, धारा 303(2)/305(ए) बीएनएस के अनुसंधान के दौरान बेहरासाई निवासी मो. एहसान की संलिप्तता सामने आई. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की. पुलिस के अनुसार पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर आरोपी की निशानदेही पर कांड…
जमशेदपुर: एमजीएम अस्पताल के पीछे झाड़ियों में शनिवार को गोह (इंडियन मॉनिटर लिजर्ड) दिखाई देने के बाद लोगों में कौतूहल का माहौल रहा. आकार में बड़ी छिपकली जैसे दिखने वाले इस वन्यजीव को देखकर कुछ लोग सहम गए, हालांकि गोह आमतौर पर इंसानों से दूरी बनाकर रहने वाला जीव है. बंगाल मॉनिटर के नाम से पहचानी जाने वाली गोह का वैज्ञानिक नाम Varanus bengalensis है. यह जंगलों, खेतों, झाड़ियों और चट्टानी क्षेत्रों के अलावा आबादी के आसपास भी कभी-कभी दिखाई देती है. वयस्क गोह की लंबाई पूंछ सहित करीब एक से डेढ़ मीटर तक हो सकती है. गोह कीड़े-…
जमशेदपुर: बोड़ाम थाना क्षेत्र में एक ही रात ज्वेलरी और मोबाइल दुकान में हुई चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है. विशेष अनुसंधान टीम ने झारखंड और पश्चिम बंगाल के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से चोरी के चांदी के आभूषण, मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल होंडा SP 125 बाइक बरामद की गई है. शनिवार को ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी. पुलिस के अनुसार 3-4 अगस्त की रात बोड़ाम में दीपक स्वर्णकार की ज्वेलरी दुकान की एल्बेस्टस छत तोड़कर चोर…