- Ranchi PMLA Court Case रांची: तकनीकी कारणों से टली मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ आरोप गठन की कार्यवाही, अब 24 सितंबर को सुनवाई
- Tata Football Academy Convocation जमशेदपुर: टाटा फुटबॉल अकादमी के 16वें दीक्षांत समारोह में 15 युवा खिलाड़ियों को सम्मान, अब पेशेवर फुटबॉल की ओर बढ़ेंगे कदम
- Gamharia Trible Land Issue गम्हरिया: 60 वर्षों से बसे आदिवासी परिवारों पर बेदखली का संकट, अंचल कार्यालय पहुंच लगाई इंसाफ की गुहार
- Khuntpani CHC High Mast Light खरसावां: खूंटपानी के बासाहातु सीएचसी परिसर में जली हाई मास्ट लाइट, मरीजों को रात के अंधेरे से मिलेगी राहत
- Kharsawan MLA Dashrath Gagrai Welcome खरसावां: केप टाउन से लौटे विधायक दशरथ गागराई का स्वागत, झामुमो कार्यकर्ताओं ने भेंट किया गुलदस्ता
- Kandra Karam Mahotsav कांड्रा: धूमधाम से सम्पन्न हुआ करम महोत्सव, झुमुर की थाप पर देर रात तक झूमते रहे हजारों दर्शक
- Khuntpani Blood Donation Camp खरसावां: ओत गुरु लाको बोदरा की जयंती पर खुंटपानी सीएचसी में रक्तदान शिविर, 25 यूनिट रक्त संग्रह
- Jamtara Villagers Protest जामताड़ा: विद्यालय में कथित अनियमितताओं पर बवाल, सचिव को कार्यालय में बंद कर जड़ा ताला
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
जमशेदपुर: शहर की सड़कों पर तेज और कर्कश आवाज निकालने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर दोपहिया वाहन चलाने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है. बढ़ते ध्वनि प्रदूषण को देखते हुए बिष्टुपुर ट्रैफिक थाना पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अब तक आठ ऐसे दोपहिया वाहनों पर कार्रवाई की गई है, जिनमें निर्धारित मानकों के विपरीत मॉडिफाइड साइलेंसर लगाए गए थे. ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक मॉडिफाइड साइलेंसर से निकलने वाली तेज आवाज ध्वनि प्रदूषण बढ़ाने के साथ आम लोगों के लिए परेशानी का कारण बनती है. खासकर बुजुर्गों, मरीजों और विद्यार्थियों को ऐसी…
चांडिल: सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली नगर परिषद क्षेत्र में विकास के दावों के बीच जमीनी तस्वीर कई सवाल खड़े कर रही है. 21 वार्डों में फैले नगर परिषद क्षेत्र के कई इलाकों में सड़क, नाली, जलजमाव, साफ- सफाई और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं को लेकर लोगों की परेशानियां बनी हुई हैं. कहीं सड़कें जर्जर हैं तो कहीं बारिश में जलजमाव और कीचड़ लोगों का रास्ता रोक रहा है. सबसे चिंताजनक तस्वीर उन इलाकों की है, जहां कथित तौर पर बांस-बल्ली के सहारे बिजली के तार घरों तक पहुंचाए गए हैं. ताजा मामला हांसाडुगरी स्थित कपाली नगर परिषद कार्यालय…
सरायकेला: कुचाई प्रखंड के बिरसा मुंडा स्टेडियम में प्रखंड स्तरीय ‘खेलो झारखंड’ प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया. प्राइमरी से माध्यमिक स्तर तक के विद्यार्थियों में छिपी खेल प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें आगे जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रतियोगिता आयोजित की गई है. राज्य परियोजना निदेशक के निर्देशानुसार आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन बीईईओ संजय कुमार जोशी, बीपीओ मिहिर कुमार दास, शिक्षक रूद्र प्रताप महतो, मंगल बेसरा तथा कुशल सिंह सोय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. अतिथियों ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं का उत्साह बढ़ाते हुए खेल भावना के साथ बेहतर…
बोकारो: करीब तीन महीने तक पुलिस की गिरफ्तारी से बचता रहा साइबर अपराध का आरोपी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया. बोकारो पुलिस ने चंदनकियारी के बाभनडांगरा निवासी राजा बाबू दास को चास के धर्मशाला मोड़ से गिरफ्तार किया है. आरोपी पर एक महिला की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप है. मामला बालीडीह थाना क्षेत्र से जुड़ा है. पुलिस के मुताबिक करहरिया गांव की एक महिला की शिकायत पर साइबर अपराध से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था. शिकायत के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी,…
रांची: मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में ढाई महीने के भीतर बैगा और गोंड समुदाय के 30 से अधिक आदिवासी बच्चों की मौत के मामले को लेकर झारखंड में सियासत गरमा गई है. झारखंड मुक्ति मोर्चा ने घटना को लेकर मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की मांग की है. साथ ही मृत बच्चों के परिवारों को 25-25 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग उठाई गई है. रांची स्थित झामुमो कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में विधायक लुईस मरांडी…
जमशेदपुर: प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के खिलाफ झारखंड में चल रहे अभियान के बीच कोलकाता में तीन प्रमुख माओवादी नेताओं के आत्मसमर्पण ने सुरक्षा एजेंसियों का ध्यान खींचा है. आत्मसमर्पण करने वालों में रीजनल कमिटी सदस्य रामप्रसाद मार्डी उर्फ सचिन, जोनल कमिटी सदस्य मीता उर्फ नयनतारा और सबजोनल कमिटी सदस्य गौरी उर्फ बुल्लू उर्फ जोबा शामिल हैं. उपलब्ध पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार तीनों के खिलाफ झारखंड के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हत्या, मुठभेड़, सुरक्षा बलों पर हमला और IED विस्फोट समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं. सचिन पर 15 लाख का इनाम, दर्ज हैं 44 मामले जमशेदपुर के पटमदा…
रामगढ़: कोयला कारोबारियों से कथित रूप से लेवी और रंगदारी की रकम वसूलकर भाग रहे राहुल दुबे गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिद्दी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से 40 हजार रुपये नकद, दो मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की है. पुलिस को सूचना मिली थी कि राहुल दुबे गिरोह से जुड़े दो युवक काले रंग की पल्सर बाइक से कोयला कारोबारियों से लेवी की रकम वसूलने के बाद रामगढ़ की ओर भाग रहे हैं. सूचना मिलते ही गिद्दी थाना प्रभारी मोहम्मद इकबाल हुसैन के नेतृत्व…
सरायकेला: उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने जिले में चल रही निर्माण एवं विकास योजनाओं को निर्धारित समय- सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया है. गुरुवार को समाहरणालय सभागार में कार्य प्रमंडलों से संबंधित योजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने लंबित कार्यों में तेजी लाने के साथ निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया. बैठक में विभिन्न कार्य प्रमंडलों के तहत संचालित निर्माण एवं विकास कार्यों की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की गई. उपायुक्त ने पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की जानकारी लेते हुए लंबित और निर्माणाधीन योजनाओं…
जामताड़ा: सिविल सर्जन जामताड़ा के निर्देश पर राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत गुरुवार को जामताड़ा कॉलेज और रेलवे स्टेशन के आसपास तंबाकू उत्पाद बेचने वाली दुकानों के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान तंबाकू उत्पाद अधिनियम-2003 (COTPA) की धारा 6ए व 6बी के अनुपालन की जांच की गयी। जिला सलाहकार राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम डॉ. सर्वीना सिन्हा, जामताड़ा थाना के एसआइ एमबी बारा एवं एसके रजक के नेतृत्व में टीम ने कुल 12 दुकानों की जांच की. जांच के दौरान पांच दुकानदारों को कोटपा कानून का उल्लंघन करते पाया गया। सभी से अर्थदंड…
जमशेदपुर: गणेश चतुर्थी को लेकर शहर में तैयारियां तेज हो गई हैं. 14 सितंबर को होने वाले गणेशोत्सव के लिए पूजा समितियां और श्रद्धालु अपने- अपने स्तर से तैयारी में जुटे हैं. बाजारों में भी भगवान गणेश की छोटी- बड़ी प्रतिमाएं नजर आने लगी हैं. लेकिन इस उत्सवी माहौल के पीछे उन मूर्तिकारों का संघर्ष भी छिपा है, जिनके हाथों से तैयार प्रतिमाएं पूजा पंडालों और घरों तक पहुंचती हैं. इस बार लगातार बारिश के साथ बढ़ती लागत और बाजार की बदलती परिस्थितियों ने मूर्तिकारों की परेशानी बढ़ा दी है. गणेश चतुर्थी नजदीक होने के कारण मूर्तिकार दिन-रात प्रतिमाओं…