Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

चांडिल: सरायकेला- खरसावां जिले की कपाली ओपी पुलिस ने डोबो क्षेत्र में रंगदारी मांगने और मारपीट कर घायल करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी सन्नी कर्मकार को गिरफ्तार किया है. आरोपी जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत दुमुहानी के निर्मल नगर का रहने वाला है. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस के अनुसार डोबो क्षेत्र में कल्टू सिंह से कथित रूप से रंगदारी मांगी गई थी. आरोप है कि रंगदारी को लेकर हथियार के बल पर उसके साथ मारपीट कर उसे घायल भी किया गया था. शिकायत मिलने…

Read More

चांडिल: थाना क्षेत्र के गांगुडीह कैनाल में मंगलवार तड़के करीब 3:30 बजे एक बालू लदा टीपर अनियंत्रित होकर जा गिरा. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार टीपर बालू लेकर जा रहा था. इसी दौरान गांगुडीह कैनाल के समीप चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और टीपर सीधे कैनाल में जा गिरा. राहत की बात यह है कि फिलहाल इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, यह…

Read More

सरायकेला. सरायकेला थाना क्षेत्र के टेंटोपोसी गांव में मंगलवार की भोर सर्पदंश से छह वर्षीय बच्ची की मौत हो गई. मृत बच्ची की पहचान टेंटोपोसी निवासी गणेश महतो की छह वर्षीय पुत्री पूर्वी महतो के रूप में हुई है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि गांव में मातम पसरा हुआ है. जानकारी के अनुसार, पूर्वी महतो अपनी मां के साथ चारपाई पर सोई हुई थी. मंगलवार की सुबह करीब तीन बजे बच्ची अचानक रोते हुए उठी और परिजनों से कहा कि उसे कुछ काट लिया है. परिजनों ने तत्काल टॉर्च जलाकर देखा तो चारपाई पर एक…

Read More

सरायकेला: आदित्यपुर के आशियाना चौक से सोमवार देर शाम कथित रूप से अपहृत कोलाबिरा के बालीगुमा निवासी अल्ताफ उर्फ हामिद को कुछ ही घंटों के भीतर सकुशल बरामद कर लिया गया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार बढ़ती पुलिस दबिश और जिलेभर में नाकेबंदी के बाद अपहर्ता युवक को कपाली के तमुलिया इलाके में छोड़कर फरार हो गए. कपाली ओपी पुलिस ने युवक को अपने संरक्षण में ले लिया है. बताया जा रहा है कि अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले की सीमाओं और प्रमुख मार्गों पर नाकेबंदी कर सघन वाहन जांच शुरू कर दी…

Read More

राजनगर: बोतरबेड़ा गांव में करीब 80 वर्षों से चली आ रही फुटबॉल की परंपरा इस वर्ष भी पूरे उत्साह के साथ देखने को मिली. सितंबर माह के दूसरे रविवार को आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में कुल 48 टीमों ने हिस्सा लिया. रोमांचक मुकाबलों को देखने के लिए मैदान में हजारों खेलप्रेमियों की भीड़ उमड़ी. फाइनल मुकाबला गुरमा एफसी और पानतांति कल्याण समिति के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच जोरदार मुकाबले के बाद पानतांति कल्याण समिति ने जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया, जबकि गुरमा एफसी उपविजेता रही. विजेता टीम को एक खस्सी और 35 हजार…

Read More

आदित्यपुर: नगर निगम के वार्ड संख्या 17 के लिए सोमवार का दिन दोहरी सौगात लेकर आया. काली मंदिर प्रांगण में भव्य शिव मंदिर निर्माण के लिए विधि-विधान से भूमिपूजन किया गया. इसी मौके पर नगर निगम की ओर से स्थापित हाईमास्ट लाइट का उद्घाटन भी किया गया. इसके अलावा वार्ड के दो अन्य स्थानों पर लगाई गई हाईमास्ट लाइटों का पार्षद नीतू शर्मा ने स्थानीय गणमान्य लोगों की मौजूदगी में उद्घाटन किया. पार्षद नीतू शर्मा ने वार्डवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं देते हुए शिव मंदिर निर्माण में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया. उन्होंने सुहागिन महिलाओं को तीज की…

Read More

खूंटपानी: प्रखंड के दोपाई पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र बोदरा के आकस्मिक निधन की सूचना पर खरसावां विधायक दशरथ गागराई की धर्मपत्नी सह समाजसेवी बासंती गागराई सोमवार को उनके पैतृक आवास पहुंचीं. उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया और गहरी संवेदना व्यक्त की. बासंती गागराई ने दिवंगत धर्मेंद्र बोदरा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र बोदरा मिलनसार, कर्मठ और जनहित के प्रति समर्पित जनप्रतिनिधि थे. वे आम लोगों की समस्याओं के समाधान और पंचायत के विकास के लिए हमेशा सक्रिय रहते थे. उनके निधन से दोपाई पंचायत के साथ पूरे क्षेत्र…

Read More

खूंटपानी: प्रखंड के पुरूनिया गांव में शहीद स्व. शिवचरण होनहागा की 31वीं पुण्यतिथि पर आयोजित तीन दिवसीय मुंडा स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का रोमांचक मुकाबलों के साथ समापन हुआ. प्रतियोगिता में आसपास के गांवों की कुल 48 टीमों ने हिस्सा लिया. फाइनल मुकाबले में कोल्हान बेंगोल बींज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया. विजेता टीम को 40 हजार रुपये नकद और एक खस्सी दिया गया. वहीं उपविजेता एनवाईएस मौदी को 30 हजार रुपये और एक खस्सी देकर सम्मानित किया गया. तीसरे स्थान पर रही एबीसी पुरूनिया को 20 हजार रुपये, जबकि चौथे स्थान पर…

Read More

आदित्यपुर: आदित्यपुर थाना क्षेत्र के व्यस्त आशियाना चौक से सोमवार शाम एक युवक को कथित रूप से जबरन गाड़ी में बैठाकर ले जाने की घटना सामने आई है. युवक की पहचान अल्ताफ उर्फ़ हामिद के रूप में बताई जा रही है, जो कोलाबिरा के बालीगुमा का रहने वाला है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चार-पांच की संख्या में युवक एक काले रंग की गाड़ी से आशियाना चौक पहुंचे. आरोप है कि उन्होंने हामिद को सफेद रंग की कार संख्या JH05CE-5447 से उतारा और जबरन अपनी गाड़ी में बैठाकर गम्हरिया की ओर ले गए. युवक के मामा अफसर अली ने आरोप लगाया है…

Read More

रांची: पुलिस ने अलग-अलग घटनाओं का खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में प्रयुक्त टेम्पू, XUV-500, मोबाइल फोन, नकदी और अन्य सामान बरामद किया है. पहली घटना 10 सितंबर की रात की है. गया निवासी 61 वर्षीय मो. अनजार अहमद ऑटो से लौट रहे थे. आरोप है कि बूटी मोड़ के पास ऑटो चालक उन्हें मुख्य सड़क से हटाकर सुनसान रास्ते पर ले गया, जहां चाकू का भय दिखाकर मारपीट की गई और 22 हजार रुपये नकद, मोबाइल एवं दस्तावेज लूट लिए गए. तकनीकी अनुसंधान के आधार पर…

Read More