आसनसोल: त्योहारों के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए रेलवे ने आसनसोल और जयपुर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. इस विशेष ट्रेन के परिचालन से झारखंड और राजस्थान के बीच सफर करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी. खासकर आसनसोल रेल मंडल के चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह क्षेत्र के यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा.


रेलवे की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ट्रेन संख्या 09719 जयपुर-आसनसोल स्पेशल 7 नवंबर 2026 को जयपुर से दोपहर 12:45 बजे रवाना होगी. यह ट्रेन अगले दिन 8 नवंबर को शाम 6:30 बजे आसनसोल पहुंचेगी.
वहीं, वापसी में ट्रेन संख्या 09720 आसनसोल-जयपुर स्पेशल 8 नवंबर 2026 को रात 9 बजे आसनसोल से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन सुबह 3:30 बजे जयपुर पहुंचेगी. दोनों दिशाओं में इस ट्रेन का एक-एक ट्रिप निर्धारित किया गया है.
चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह में होगा ठहराव
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस स्पेशल ट्रेन का ठहराव पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल अंतर्गत चित्तरंजन, मधुपुर एवं जसीडीह रेलवे स्टेशनों पर भी निर्धारित किया गया है. इससे इन स्टेशनों के आसपास रहने वाले यात्रियों को जयपुर और राजस्थान के अन्य क्षेत्रों तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त विकल्प मिलेगा.
स्लीपर और एसी कोच की रहेगी सुविधा
रेलवे के अनुसार, स्पेशल ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान (स्लीपर) और वातानुकूलित श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे. त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने और उनकी यात्रा को अधिक सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से रेलवे की ओर से यह विशेष व्यवस्था की गई है.
इस ट्रेन के परिचालन से त्योहार के समय लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है.
रिपोर्ट: मनीष वर्णवाल

