- Ranchi PMLA Court Case रांची: तकनीकी कारणों से टली मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ आरोप गठन की कार्यवाही, अब 24 सितंबर को सुनवाई
- Tata Football Academy Convocation जमशेदपुर: टाटा फुटबॉल अकादमी के 16वें दीक्षांत समारोह में 15 युवा खिलाड़ियों को सम्मान, अब पेशेवर फुटबॉल की ओर बढ़ेंगे कदम
- Gamharia Trible Land Issue गम्हरिया: 60 वर्षों से बसे आदिवासी परिवारों पर बेदखली का संकट, अंचल कार्यालय पहुंच लगाई इंसाफ की गुहार
- Khuntpani CHC High Mast Light खरसावां: खूंटपानी के बासाहातु सीएचसी परिसर में जली हाई मास्ट लाइट, मरीजों को रात के अंधेरे से मिलेगी राहत
- Kharsawan MLA Dashrath Gagrai Welcome खरसावां: केप टाउन से लौटे विधायक दशरथ गागराई का स्वागत, झामुमो कार्यकर्ताओं ने भेंट किया गुलदस्ता
- Kandra Karam Mahotsav कांड्रा: धूमधाम से सम्पन्न हुआ करम महोत्सव, झुमुर की थाप पर देर रात तक झूमते रहे हजारों दर्शक
- Khuntpani Blood Donation Camp खरसावां: ओत गुरु लाको बोदरा की जयंती पर खुंटपानी सीएचसी में रक्तदान शिविर, 25 यूनिट रक्त संग्रह
- Jamtara Villagers Protest जामताड़ा: विद्यालय में कथित अनियमितताओं पर बवाल, सचिव को कार्यालय में बंद कर जड़ा ताला
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
जमशेदपुर: सोनारी सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी, ईस्ट लेआउट बटतल्ला की ओर से सोमवार को भूमि पूजन सह खूंटी पूजा के साथ भव्य दुर्गा पूजा पंडाल के निर्माण की शुरुआत की गई. भारत सेवाश्रम संघ के स्वामी सुभ्रानन्दजी महाराज एवं पीजुषानन्दजी महाराज ने विधिवत पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया. समिति के संयुक्त सचिव स्वपन मुखर्जी ने बताया कि इस वर्ष पूजा पंडाल को भव्य काल्पनिक मंदिर का स्वरूप दिया जाएगा. पंडाल करीब 40 फीट ऊंचा और 60 फीट चौड़ा होगा. आकर्षक साज-सज्जा के साथ इसे विशेष रूप दिया जाएगा. 18 फीट की प्रतिमा होगी मुख्य आकर्षण …
सरायकेला: सरायकेला- राजनगर बाईपास मार्ग पर भारी वाहनों के परिचालन को लेकर लगाया गया प्रतिबंध जिला प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से हटा दिया है. 12 सितंबर 2026 से लागू नो एंट्री और पूर्ण प्रतिबंध की व्यवस्था महज दो दिनों बाद समाप्त कर दी गई. सोमवार को जिला परिवहन पदाधिकारी की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया. आदेश के अनुसार उपायुक्त के निर्देश पर तितिरबिला, सीनीसिमदा और मगरकेला होते हुए राजनगर जाने वाले बाईपास मार्ग पर भारी वाहनों के परिचालन पर लगी रोक समाप्त की गई है. अब इस मार्ग पर भारी वाहनों का परिचालन पूर्ववत सामान्य…
जमशेदपुर: साकची स्थित स्वर्णरेखा नदी घाट पर सोमवार को स्थानीय लोगों की तत्परता से एक किशोर की जान बच गई. नदी के तेज बहाव में बह रहे किशोर को देखकर वहां मौजूद लोगों ने तत्काल बचाव शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किशोर को बहते देख जब लोग बचाने पहुंचे तो वह शुरुआत में बचाव का विरोध कर रहा था. उसने कथित तौर पर जीने की इच्छा नहीं होने की बात भी कही. इसके बावजूद स्थानीय लोगों ने हिम्मत नहीं छोड़ी और उसे नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया. …
धनबाद: वासेपुर के कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई बंटी खान को धनबाद पुलिस ने पश्चिम बंगाल पुलिस के सहयोग से कोलकाता से गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार बंटी खान फर्जी दस्तावेजों के सहारे दुबई भागने की तैयारी में था. अंतरराष्ट्रीय उड़ान के जरिए विदेश निकलने से पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया. धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार ने बैंक मोड़ थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि बंटी खान के खिलाफ हत्या, रंगदारी, आर्म्स एक्ट और आपराधिक साजिश समेत एक दर्जन से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं. पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी. …
चांडिल: कपाली ओपी क्षेत्र के मिल्लतनगर में करीब 8 वर्षीय बच्ची दो दिनों से अकेली और परेशान हालत में मिली. बच्ची को मिल्लतनगर आंगनबाड़ी केंद्र के समीप लगातार अकेला देखे जाने की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेत्री खैरून निसा अंसारी वहां पहुंचीं और उसकी मदद की. बाद में बच्ची को सुरक्षित कपाली ओपी पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया. खैरून निसा अंसारी के अनुसार उन्होंने बच्ची से उसका नाम, पता और माता-पिता के संबंध में जानकारी लेने का प्रयास किया, लेकिन वह स्पष्ट जानकारी नहीं दे सकी. बच्ची की स्थिति को देखते हुए उसे पहले सुरक्षित स्थान पर ले…
जमशेदपुर: बिरसानगर थाना क्षेत्र के बारीडीह स्थित विजया गार्डन फेज-7 में सोमवार को दर्दनाक घटना हुई. यहां 10वीं मंजिल से गिरने से टाटा स्टील के 62 वर्षीय पूर्व अधिकारी संदीप पाल की मौत हो गई. घटना के बाद सोसाइटी में सनसनी फैल गई. गंभीर अवस्था में संदीप पाल को तत्काल टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बताया गया कि संदीप पाल टाटा स्टील के मर्चेंट मिल में चीफ पद पर कार्यरत रह चुके थे. सेवानिवृत्ति के बाद वह परिवार के साथ जमशेदपुर में रह रहे थे. करीब 15 दिन…
जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के बाग-ए-जमशेद गोलचक्कर के समीप सोमवार को सड़क हादसे के बाद जमकर हंगामा और मारपीट हुई. ऑटो चालकों और कार सवार के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि कुछ देर के लिए सड़क रणभूमि में तब्दील हो गई. घटना में तीन से चार लोगों के घायल होने की सूचना है. घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है. कार चालक के अनुसार, पहले दो ऑटो की आपस में टक्कर हुई, जिससे एक ऑटो सड़क पर पलट गया. इसी क्रम में दूसरा ऑटो उनकी कार के ऊपर पलट गया. आरोप है कि इसके…
कांड्रा: क्षेत्र में गणेश पूजा को लेकर सोमवार को उत्सवी माहौल रहा. श्री श्री सार्वजनिक गणेश पूजा कमिटी, हरिजन कल्याण समिति कांड्रा बस्ती और श्री श्री गणेश पूजा कमिटी, किशोर संघ कांड्रा कॉलोनी की ओर से बनाए गए पूजा पंडालों का पूर्व मुख्यमंत्री सह स्थानीय विधायक चंपाई सोरेन ने फीता काटकर उद्घाटन किया. पूर्व मुख्यमंत्री के पहुंचने पर दोनों पूजा समितियों के सदस्यों ने ढोल-बाजे के साथ उनका भव्य स्वागत किया. उन्हें गुलदस्ता भेंट कर अभिनंदन किया गया. इसके बाद चंपाई सोरेन ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की. चंपाई…
जामताड़ा: कायस्थपाड़ा स्थित राउतपाड़ा में गणेश चतुर्थी पर आस्था और परंपरा का अनूठा संगम देखने को मिला. यहां समिति की ओर से भगवान गणेश की विधि- विधान से पूजा- अर्चना की गई. श्रद्धालुओं ने गणपति से क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की. समिति के सदस्य सचिन राउत ने बताया कि वर्ष 1979 में मोहल्ले के राउत परिवार के सदस्यों ने गणपति पूजा की शुरुआत की थी. तब से यह परंपरा लगातार चली आ रही है. इस वर्ष आयोजन का 47वां वर्ष है और पुरानी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए गणपति महोत्सव भव्य तरीके से…
आदित्यपुर: आदित्यपुर-2 के रायडीह रोड नंबर 31- 32 स्थित भगवती संघ श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की ओर से इस वर्ष दुर्गा पूजा का 20वां वर्ष मनाया जाएगा. सोमवार, 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के अवसर पर दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण के लिए विधिवत भूमि पूजन किया गया. पंडित अभिजीत चटर्जी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना संपन्न कराई. इसके बाद पंडाल निर्माण के लिए ध्वजा फहराई गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता पूजा कमिटी के अध्यक्ष अधिवक्ता ओम प्रकाश ने की. मुख्य अतिथि के रूप में प्रेस क्लब सरायकेला- खरसावां के अध्यक्ष मनमोहन सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप…