What's Hot
- Rajnagar Education Support राजनगर: झामुमो नेता सचिन महतो की सराहनीय पहल, प्रखंड टॉपर रोहित महतो के आगे की पढ़ाई का खर्च उठाने का लिया जिम्मा देखें video
- Jharkhand Labour Minister Visit जमशेदपुर: निजी दौरे पर शहर पहुंचे श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव, सर्किट हाउस में पुरेन्द्र के नेतृत्व में हुआ स्वागत
- Kapali Police Hotel Restaurant Raid चांडिल: अपराध नियंत्रण को लेकर कपाली पुलिस का विशेष अभियान, डोबो रोड के होटल-रेस्टोरेंट में एक साथ दी दबिश
- Sonua Child Missing news चाईबासा: सोनुआ के उड़ूनिया गांव से 10 वर्षीय बालिका अनीता सोरेन लापता
- Chaibasa Gudri Bridge Damage चाईबासा: भारी बारिश में कोंजेन घाटी के पास बह गई पुलिया, तीन गांवों का आवागमन प्रभावित
- Tayo Colony Pedestrian Road Issue गम्हरिया: टायो कॉलोनी का दशकों पुराना पैदल मार्ग बंद करने की आशंका, कॉलोनीवासियों ने प्रबंधन से लगाई गुहार
- Chandil Chilgudih Football Tournament चांडिल: चिलगुडीह और रघुनाथपुर में फुटबॉल प्रतियोगिता, खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने पहुंचीं विधायक सविता महतो
- Jharkhand Assembly Estimates Committee reviews सरायकेला: प्राक्कलन समिति की दो टूक हिदायत, देरी करने वाले संवेदकों को नए काम से रखें दूर
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
सरायकेला: शहर के सबसे व्यस्ततम बिरसा चौक पर वर्षों से लोगों के लिए परेशानी और दुर्घटनाओं का कारण बने जानलेवा गड्ढे का आखिरकार स्थायी समाधान हो गया है. लंबे समय से सड़क के बीच बने इस गड्ढे के कारण राहगीरों, दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को रोजाना जोखिम उठाकर आवागमन करना पड़ता था. बरसात के दिनों में गड्ढे में पानी भर जाने से स्थिति और अधिक खतरनाक हो जाती थी. कई बार लोग दुर्घटना का शिकार हुए और स्थानीय नागरिक लगातार इसकी स्थायी मरम्मत की मांग कर रहे थे. नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने इस जनसमस्या को…
सरायकेला: जिले में महिला फुटबॉल को नई पहचान देने की दिशा में रविवार को खरसावां स्थित अर्जुना स्टेडियम में महिला फुटबॉल अकादमी के लिए चयन शिविर आयोजित किया गया. शिविर में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं 72 महिला खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. प्रदर्शन, तकनीकी कौशल और शारीरिक क्षमता के आधार पर 25 खिलाड़ियों का प्रथम चरण में चयन किया गया. चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई. चयनित खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल, फिटनेस और तकनीकी दक्षता से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया. वहीं अन्य प्रतिभागियों को भी दूसरे चरण के ट्रायल में अपनी…
सरायकेला: झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ, सरायकेला- खरसावां शाखा के तृतीय जिला सम्मेलन में कर्मचारियों की एकजुटता और संगठनात्मक शक्ति का प्रभावशाली प्रदर्शन देखने को मिला. सम्मेलन में नई जिला कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया और कर्मचारियों के अधिकारों, सेवा सुरक्षा तथा लंबित मांगों को लेकर मजबूती से संघर्ष करने का संकल्प लिया गया. सम्मेलन में उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रशासन और कर्मचारियों के बीच बेहतर समन्वय से ही सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन संभव है. उन्होंने कर्मचारियों की भूमिका को…
खूंटी: पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई (PLFI) के एक सक्रिय एवं मोस्ट वांटेड उग्रवादी को हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है. गिरफ्तार उग्रवादी की पहचान राजेन्द्र साहू उर्फ राजेन्द्र साव उर्फ मास्टर के रूप में हुई है. उसके कब्जे से एक देशी पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं. पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कई मामलों में वांछित पीएलएफआई उग्रवादी राजेन्द्र साहू मुरहू थाना क्षेत्र के अपने गांव गम्हरिया में मौजूद है. सूचना मिलते ही एसपी के निर्देश पर तोरपा अनुमंडल पुलिस…
जमशेदपुर: पश्चिम के विधायक सरयू राय द्वारा मानगो की जनता को लेकर दिए गए कथित बयान के विरोध में रविवार को मानगो चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया. मानगो कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष ईश्वर सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विधायक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला दहन किया और बयान वापस लेकर सार्वजनिक माफी की मांग की. प्रदर्शन के दौरान ईश्वर सिंह ने कहा कि यदि किसी जनप्रतिनिधि द्वारा यह कहा जाता है कि “मानगो के हर घर में अपराधी पैदा होते हैं”, तो यह मानगो की लाखों सम्मानित जनता का अपमान है. उन्होंने कहा कि…
जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी समिति की वार्षिक आमसभा रविवार को बाबा लक्ष्मीनाथ सभागार में शांतिपूर्ण एवं गरिमामय माहौल में संपन्न हुई. बैठक में बड़ी संख्या में आजीवन सदस्यों ने भाग लिया और संगठन के विकास, वित्तीय स्थिति तथा भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की. कार्यक्रम की शुरुआत बाबा परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई. समिति के अध्यक्ष मानस कुमार मिश्रा ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन की एकता और समाजहित में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया. महासचिव चंद्रशेखर झा ने पिछले तीन वर्षों में किए गए कार्यों…
धनबाद: जिले के तोपचांची थाना क्षेत्र स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-19 (NH-19) पर दिनदहाड़े 3.20 लाख रुपये की चोरी की वारदात को ग्रामीणों की सतर्कता और पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने नाकाम कर दिया. स्कॉर्पियो सवार चार अपराधियों ने पिकअप चालक से नकदी चोरी कर फरार होने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने पीछा कर तीन आरोपियों को धर दबोचा. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की पूरी रकम बरामद कर ली है. घटना शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे की है. पुलिस के अनुसार. सब्जी व्यवसाय से जुड़े एक पिकअप चालक का चौपारण से ही स्कॉर्पियो सवार चार बदमाश पीछा…
खूंटी: विश्व हिंदू परिषद- बजरंग दल, जिला इकाई की ओर से सेवा सप्ताह के तहत 2000+ पौधारोपण अभियान का शुभारंभ जिला सह संयोजक कर्मवीर महतो के नेतृत्व में किया गया. अभियान के पहले चरण में विश्व जागृति मिशन आदिवासी पब्लिक स्कूल, कुंजला सहित विभिन्न स्थानों पर 250 से अधिक पौधे लगाए गए. इसके अलावा सोसोटोली में 20 तथा कर्रा प्रखंड के कुडलुम में भी 20 पौधों का रोपण किया गया. संगठन ने पूरे जिले में चरणबद्ध तरीके से 2000 से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला सह संयोजक कर्मवीर महतो…
जामताड़ा: जिले के मिहिजाम थाना पुलिस ने टोटो चोरी के मामले का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गया टोटो भी बरामद कर लिया. दोनों आरोपियों को रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस के अनुसार. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजदेव सिंह (पिता- गुरदेव सिंह) एवं उपकार पासवान (पिता- स्वर्गीय राजेंद्र पासवान), दोनों निवासी हिल रोड, मिहिजाम के रूप में हुई है. बताया गया कि टोटो चोरी की घटना को लेकर मिहिजाम थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी.…
जामताड़ा: पुलिस अधीक्षक शम्भु कुमार सिंह की अध्यक्षता में रविवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था और लंबित मामलों की समीक्षा की गई. बैठक में सभी थाना प्रभारियों, पुलिस निरीक्षकों, एसडीपीओ और विभिन्न शाखाओं के अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए. बैठक में बताया गया कि मई 2026 से अब तक 753 वारंटों का निष्पादन किया गया है, जबकि जून 2026 में 43 वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को गंभीर अपराधियों, सीमावर्ती क्षेत्रों के सक्रिय बदमाशों और हाल ही में जेल से छूटे…