- Ranchi PMLA Court Case रांची: तकनीकी कारणों से टली मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ आरोप गठन की कार्यवाही, अब 24 सितंबर को सुनवाई
- Tata Football Academy Convocation जमशेदपुर: टाटा फुटबॉल अकादमी के 16वें दीक्षांत समारोह में 15 युवा खिलाड़ियों को सम्मान, अब पेशेवर फुटबॉल की ओर बढ़ेंगे कदम
- Gamharia Trible Land Issue गम्हरिया: 60 वर्षों से बसे आदिवासी परिवारों पर बेदखली का संकट, अंचल कार्यालय पहुंच लगाई इंसाफ की गुहार
- Khuntpani CHC High Mast Light खरसावां: खूंटपानी के बासाहातु सीएचसी परिसर में जली हाई मास्ट लाइट, मरीजों को रात के अंधेरे से मिलेगी राहत
- Kharsawan MLA Dashrath Gagrai Welcome खरसावां: केप टाउन से लौटे विधायक दशरथ गागराई का स्वागत, झामुमो कार्यकर्ताओं ने भेंट किया गुलदस्ता
- Kandra Karam Mahotsav कांड्रा: धूमधाम से सम्पन्न हुआ करम महोत्सव, झुमुर की थाप पर देर रात तक झूमते रहे हजारों दर्शक
- Khuntpani Blood Donation Camp खरसावां: ओत गुरु लाको बोदरा की जयंती पर खुंटपानी सीएचसी में रक्तदान शिविर, 25 यूनिट रक्त संग्रह
- Jamtara Villagers Protest जामताड़ा: विद्यालय में कथित अनियमितताओं पर बवाल, सचिव को कार्यालय में बंद कर जड़ा ताला
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
कांड्रा: थाना क्षेत्र के नीलांचल कंपनी के पुराने गेट के समीप मेन रोड पर बुधवार शाम बुलेट मोटरसाइकिल और टीवीएस हैवी ड्यूटी बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों की पहचान रघुनाथपुर निवासी बांका बर्मन और पालूबेड़ा निवासी अंकित महतो के रूप में हुई है. दुर्घटना के बाद मौके पर राहगीरों एवं ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को नीलांचल कंपनी एवं जेआरडीसीएल की एंबुलेंस से इलाज के लिए जमशेदपुर अस्पताल भेजा गया. घटना की सूचना मिलने के बाद कांड्रा थाना…
जामताड़ा: मिहिजाम थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित शिव मंदिर के समीप बुधवार को एक व्यक्ति की मौत से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान मिहिजाम नगर परिषद के वार्ड संख्या 17 अंतर्गत अंबेडकरनगर निवासी 55 वर्षीय शांता तुरी के रूप में हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. जानकारी के अनुसार, शांता तुरी लंबे समय से मिहिजाम स्थित अपने ससुराल में रह रहा था. उसके ससुर का नाम लड्डू तुरी बताया गया है. मृतक का मूल घर पश्चिम बंगाल के कुल्टी में है. वह काफी समय…
राजनगर: सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड अंतर्गत बाना पंचायत के बड़ाकांकी गांव में बुधवार को पत्थर लघु खनिज के खनन पट्टे को लेकर ग्रामसभा का आयोजन किया गया. ग्रामसभा की अध्यक्षता ग्राम प्रधान विश्वपति महतो ने की. बैठक में प्रस्तावित खनन लीज को लेकर ग्रामीणों के साथ विस्तार से चर्चा की गई, जिसके बाद उपस्थित ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से अपनी सहमति जताई. ग्रामसभा में जिला खनन पदाधिकारी, सरायकेला-खरसावां के पत्रांक 836/एमएम, दिनांक 06 जुलाई 2026 तथा प्रखंड स्तर से जारी पत्रांक 595, दिनांक 27 अगस्त 2026 के निर्देशों के अनुपालन में बड़ाकांकी मौजा में प्रस्तावित खनन पट्टे पर चर्चा…
जामताड़ा: कुंडहित प्रखंड अंतर्गत बागडेहरी थाना क्षेत्र के मुड़ाबेड़िया गांव में बुधवार को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) दुमका की टीम के पहुंचने से हलचल तेज हो गई. टीम ने बागडेहरी थाना में कार्यरत चौकीदार शरद गोप उर्फ एनका के घर पहुंचकर उसकी संपत्ति से संबंधित जानकारी जुटाई. बताया जा रहा है कि चौकीदार के खिलाफ पूर्व में आय से अधिक संपत्ति रखने की शिकायत की गई थी. इसी शिकायत के संदर्भ में ACB की जांच की जा रही है. जानकारी के अनुसार, इंस्पेक्टर के नेतृत्व में दुमका ACB की टीम मुड़ाबेड़िया गांव पहुंची. टीम ने चौकीदार के घर और…
जामताड़ा: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने प्रदेश भाजपा के विभिन्न प्रकोष्ठों एवं विभागों के संयोजक और सह संयोजकों की घोषणा की है. इसमें जामताड़ा निवासी एवं भाजपा युवा नेता मनीष दुबे को 12 विभागों का सह संयोजक बनाया गया है. प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें मोर्चा के दायित्व से मुक्त कर अब प्रदेश स्तर के संगठनात्मक कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी है. मनीष दुबे को मिली इस नई जिम्मेदारी को जामताड़ा के एक युवा कार्यकर्ता के प्रदेश संगठन में बढ़ती भूमिका के रूप में देखा जा रहा है. उन्होंने छात्र राजनीति से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी…
जामताड़ा: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, रांची के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, जामताड़ा की ओर से सखी वन स्टॉप सेंटर में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में महिलाओं एवं बच्चों के कानूनी अधिकार, संरक्षण तथा उपलब्ध सहायता सेवाओं की जानकारी दी गई. कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव पवन कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कलानाथ, सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र कुमार मिश्रा एवं जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी अंजू पोद्दार समेत विभिन्न विभागों एवं संस्थानों के पदाधिकारी व प्रतिनिधि उपस्थित रहे. इस अवसर पर सचिव पवन कुमार…
चांडिल: चौका थाना क्षेत्र के तुलग्राम में बुधवार को 84 वर्षीय बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या किए जाने का मामला सामने आया है. घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान तुलग्राम निवासी स्व. शंकर सरदार के पुत्र आनंद सिंह सरदार उर्फ आनंद सरदार के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, अज्ञात व्यक्ति ने बुजुर्ग पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही चौका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेते हुए जांच शुरू की. पुलिस ने शव को कब्जे में…
सरायकेला: अवैध शराब के विनिर्माण एवं बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए खरसावां थाना क्षेत्र के मधुसाई गांव में एक अवैध चुलाई अड्डे को ध्वस्त किया. उपायुक्त नितिश कुमार सिंह एवं अधीक्षक उत्पाद के निर्देश पर गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में 5,000 किलो जावा महुआ और 40 लीटर महुआ चुलाई शराब बरामद की गई. छापेमारी के दौरान बरामद अवैध उत्पाद को विधिवत जब्त कर लिया गया. वहीं, चुलाई अड्डा संचालक के विरुद्ध झारखंड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है. उपायुक्त नितिश…
आदित्यपुर: जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड 17 की वार्ड पार्षद नीतू शर्मा ने जयप्रकाश उद्यान के निवासियों के साथ एक बार पुनः वन विभाग सरायकेला एवं जमशेदपुर के DFO से मुलाकात की. इस दौरान HYDT बोरिंग, हाईमास्ट लाइट लगाने तथा स्काई रेजीडेंसी के पास बची हुई सड़क के निर्माण को लेकर अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) जारी करने की मांग रखी गई. वार्ड पार्षद ने DFO के समक्ष स्थानीय लोगों की समस्याओं और जनहित से जुड़े मुद्दों को विस्तार से रखा. उन्होंने बताया कि NOC नहीं मिलने के कारण क्षेत्र में इन विकास…
सरायकेला: जिला समाहरणालय वह स्थान है, जहां से जिले में कानून-व्यवस्था से लेकर अवैध खनन, बालू के परिवहन और भंडारण पर कार्रवाई को लेकर प्रशासनिक निर्देश जारी होते हैं. ऐसे में समाहरणालय परिसर में चल रहे करीब ढाई करोड़ रुपये के मरम्मत कार्य के दौरान बड़ी मात्रा में डंप की गई बालू को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं. सवाल बालू के समाहरणालय परिसर में रखे जाने पर नहीं, बल्कि उसके स्रोत और वैध दस्तावेजों को लेकर है. लोगों का कहना है कि यदि सरकारी निर्माण कार्य के लिए बालू वैध स्रोत से मंगाई गई है, तो उसकी खरीद,…