Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

जामताड़ा: नारायणपुर थाना क्षेत्र के मंडरो हरिजन टोला में कुएं में गिरने से 35 वर्षीय नाई संतोष भंडारी की मौत हो गई. हादसे की जानकारी मिलते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई. घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. जानकारी के अनुसार, गम्हरियाटांड़ गांव निवासी संतोष भंडारी मंडरो गांव में आयोजित छटियारी कार्यक्रम में हजामत बनाने के लिए घर से निकले थे. मंडरो पहुंचकर काम करने के बाद देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटे, तो परिजन उनकी तलाश में जुट गए. इसी दौरान मंडरो हरिजन टोला स्थित एक कुएं में…

Read More

बोकारो: भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल अंतर्गत भोजूडीह में तैनात एक मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक को कथित रूप से 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. कार्रवाई 15 सितंबर को की गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने CBI से शिकायत की थी कि मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक द्वारा उसकी बीमारी की छुट्टी मंजूर करने के एवज में 25 हजार रुपये रिश्वत की मांग की जा रही है. शिकायत मिलने के बाद CBI ने मामले का सत्यापन किया और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई…

Read More

जमशेदपुर: सोनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत मरीन ड्राइव मुख्य मार्ग पर मंगलवार रात एक तेज रफ्तार सफेद रंग की कार अनियंत्रित होकर सड़क के बीच डिवाइडर में जा फंसी. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. दुर्घटना में कार भी क्षतिग्रस्त हुई है. दुर्घटनाग्रस्त कार का नंबर JH05DE-8279 बताया जा रहा है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार मरीन ड्राइव मुख्य मार्ग से गुजर रही थी. इसी दौरान चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और कार सड़क के बीच बने डिवाइडर में जा फंसी. कार में युवक- युवती के सवार होने की बात स्थानीय लोगों के…

Read More

सरायकेला: नगर क्षेत्र के हाट टोला स्थित लक्ष्मी मंदिर के समीप मंगलवार को एक घर में करीब चार फीट लंबा वाटर स्नेक घुसने से परिवार में हड़कंप मच गया. घर के अंदर अचानक सांप दिखाई देने के बाद परिजन घबरा गए और इसकी सूचना सर्पमित्र राजा बारिक को दी. सूचना मिलते ही राजा बारिक मौके पर पहुंचे. उन्होंने सावधानीपूर्वक सांप को सुरक्षित रेस्क्यू किया और बाद में उसे आबादी से दूर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया. सांप के रेस्क्यू होने के बाद परिवार और आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली. मौसम बदलने पर बढ़ जाती है…

Read More

चांडिल: सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत हिम्मत नगर में मंगलवार को एक महिला अकेले भटकती मिली. काफी देर तक महिला को इधर-उधर भटकते देख स्थानीय लोगों ने उसकी मदद करने का प्रयास किया और मामले की जानकारी कपाली ओपी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को सुरक्षित अपने साथ कपाली ओपी ले आई. पुलिस के अनुसार महिला बोलने और सुनने में असमर्थ है, जिसके कारण उसकी पहचान करना चुनौती बना हुआ है. वह अपना नाम, पता या परिवार के संबंध में जानकारी नहीं दे पा रही है. परिजनों की…

Read More

जमशेदपुर: भाषा से अभिव्यक्ति को मजबूती और तकनीक से भविष्य को नई दिशा. इसी सोच के साथ नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय हिंदी दिवस और राष्ट्रीय अभियंता दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए. एक ओर विद्यार्थियों ने कविता, कहानी, गीत और नए बिजनेस आइडिया के जरिए हिंदी में अपनी रचनात्मक क्षमता दिखाई, वहीं दूसरी ओर इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों ने स्मार्ट टेक्नोलॉजी, डिजिटलाइजेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और सतत विकास की संभावनाओं को समझा. विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक समिति ने हिंदी दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया. वहीं प्लेसमेंट सेल एवं डिपार्टमेंट ऑफ इंजीनियरिंग की ओर से अभियंता दिवस पर “नवाचार…

Read More

चांडिल: गणेश पूजा के अवसर पर चांडिल प्रखंड के हिलिमिली बनडीह में एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में क्षेत्र की 16 टीमों ने हिस्सा लिया. खिलाड़ियों ने मैदान पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए खेल भावना का परिचय दिया. प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में ईचागढ़ विधायक सविता महतो शामिल हुईं. उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं. ग्रामीण खिलाड़ियों को मंच देना जरूरी: सविता महतो खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए विधायक सविता महतो ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह…

Read More

सरायकेला: नाबालिग के साथ गलत नीयत से छेड़छाड़ के मामले में अदालत ने 65 वर्षीय आरोपी मिथलेश कुमार तिवारी को दोषी करार देते हुए चार वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमाशंकर सिंह की अदालत ने आरोपी को पॉक्सो अधिनियम की धारा 8 के तहत चार वर्ष के सश्रम कारावास के साथ एक हजार रुपये जुर्माने की सजा दी है. जुर्माना नहीं देने पर एक माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा. इसी मामले में अदालत ने भारतीय दंड संहिता की धारा 354(ए) के तहत भी आरोपी को दो वर्ष के कारावास और एक…

Read More

सरायकेला: नई फसल की खुशबू, गहरी आस्था और सदियों पुरानी राजपरंपरा का अनूठा संगम मंगलवार को सरायकेला में देखने को मिला. नुआखाई जंताल पूजा के अवसर पर पाऊड़ीमेड स्थित पाऊड़ी पीठ और मां झुमकेश्वरी की पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई. सरकारी स्तर पर आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में नई फसल से तैयार चावल का प्रसाद सबसे पहले मां पाऊड़ी को अर्पित किया गया. इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. नुआखाई जंताल पूजा सरायकेला के लिए केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि यहां की प्राचीन आस्था, कृषि संस्कृति, राजपरंपरा और सामुदायिक विरासत का जीवंत प्रतीक है. नई…

Read More

सरायकेला: मध्याह्न भोजन योजना के संचालन में अब भुगतान व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया जा रहा है. सरायकेला प्रखंड संसाधन केंद्र में आयोजित बैठक में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी (बीईईओ) दिनेश कुमार दंडपात ने विद्यालय प्रभारियों को योजना की नई प्रक्रिया एवं भुगतान व्यवस्था की विस्तृत जानकारी दी. नई व्यवस्था के तहत अब कुकिंग कॉस्ट की राशि सरस्वती वाहिनी संचालन समिति के खाते में नहीं भेजी जाएगी, बल्कि एसएनए स्पर्श (SNA-SPARSH) व्यवस्था के तहत सीधे वेंडर के खाते में भुगतान किया जाएगा. इसके लिए प्रत्येक विद्यालय को अपना वेंडर बनाना अनिवार्य होगा. बीईईओ दिनेश कुमार दंडपात ने बताया कि खाद्य…

Read More