सरायकेला: झामुमो युवा नेता सन्नी सिंह की माता अमृत कौर (56) का रविवार सुबह रांची के RIMS में इलाज के दौरान निधन हो गया. वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं. उनके निधन की खबर मिलते ही परिजनों, समर्थकों और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई.


पारिवारिक सूत्रों के अनुसार पिछले दिनों ब्रेन स्ट्रोक आने के बाद अमृत कौर को इलाज के लिए जमशेदपुर के TMH में भर्ती कराया गया था. बाद में उन्हें बेहतर एवं लंबे उपचार के लिए रांची के RIMS में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा था. परिजनों के मुताबिक उनकी सेहत में सुधार भी हो रहा था, लेकिन रविवार सुबह अचानक उनका निधन हो गया.
अमृत कौर अपने पीछे पति, पुत्र और पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं. पारिवारिक सूत्रों के अनुसार रविवार शाम उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.
झामुमो युवा नेता सन्नी सिंह की मां के निधन की सूचना मिलने के बाद उनके समर्थकों, राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों और शुभचिंतकों ने शोक व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है.

