- Adityapur Bike Theft आदित्यपुर: दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी, गंगोत्री नर्सिंग होम के सीसीटीवी में दिखा चोर, थाना पहुंचा पीड़ित,
- Jamtara Abua Awas Yojana जामताड़ा: सरकारी आवास की आस में बीत रही जिंदगी, जर्जर घर में तीन बेटियों का परिवार
- Saraikela Police Transfer Posting सरायकेला ब्रेकिंग: बदले गए जिले के कई थाना और ओपी प्रभारी, जानें किसे कहां की मिली कमान
- Jamtara Railway Accident जामताड़ा: ट्रेन की चपेट में आने से 43 वर्षीय व्यक्ति की मौत
- Chandil Heavy Traffic Jam चांडिल: पाटा टोल टैक्स बाईपास ब्रिज से चांडिल गोलचक्कर तक भीषण जाम, एयरपोर्ट जाने वाले यात्री परेशान
- Jamtara Mihijam Accident news जामताड़ा: तेज रफ्तार कार बिजली पोल से टकराई, चालक घायल
- Adityapur Road Encroachment सरायकेला: टाटा- कांड्रा रोड पर हादसों का इंतजार क्यों ? सड़क किनारे बढ़ता अतिक्रमण, अवैध पार्किंग और JIADA के समीप पनप रहा “फूड जोन” बना रहा “डेंजर जोन”
- Jamtara crime news जामताड़ा: बंद घर पर चोरों का धावा, 90 हजार नकद समेत जेवरात साफ
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
सरायकेला: राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत कुचाई प्रखंड के रूगुडीह पंचायत भवन में दलहन उत्पादन को बढ़ावा देने एवं किसानों की आय में वृद्धि के उद्देश्य से बुधवार को उड़द बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में पंचायत क्षेत्र के 45 किसानों के बीच उन्नत किस्म के उड़द बीज का वितरण किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखंड कृषि पदाधिकारी (बीएओ) लिबनुस हेंब्रम, बीटीएम राजेश कुमार तथा रूगुडीह पंचायत के मुखिया करम सिंह मुंडा उपस्थित रहे. अतिथियों ने संयुक्त रूप से किसानों के बीच बीज का वितरण किया और वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने की…
जमशेदपुर: रहबर फाउंडेशन ने अपने मिशन “To Help People in Need and Eliminate Poverty” के तहत जुगसलाई ईदगाह मैदान में 100 गरीब, विधवा एवं बेरोज़गार लोगों के बीच फल और सब्ज़ी बेचने के लिए ठेलों का वितरण किया. कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को आत्मनिर्भर बनाकर उन्हें सम्मानजनक रोजगार से जोड़ना रहा. कार्यक्रम से पहले संस्था की ओर से सभी लाभार्थियों का सत्यापन किया गया. इसके बाद प्रत्येक लाभार्थी को एक नया ठेला उपलब्ध कराया गया. साथ ही व्यवसाय की शुरुआत में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए प्रत्येक ठेले के साथ 8 से 10 प्रकार के…
जमशेदपुर: पवित्र श्रावण मास में भगवान भोलेनाथ की आराधना को समर्पित श्री नीलकंठ महादेव संघ द्वारा आयोजित होने वाली दसवीं भव्य भजन संध्या एवं विशाल महाभंडारा की तैयारियों का विधिवत शुभारंभ बुधवार को एग्रिको स्थित ट्रांसपोर्ट मैदान में भूमि पूजन के साथ किया गया. आगामी 10 अगस्त को आयोजित होने वाले इस धार्मिक आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है. वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक विधि-विधान के बीच भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर आयोजन की सफलता, क्षेत्र की सुख-समृद्धि तथा जनकल्याण की कामना की गई. भूमि पूजन में संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित…
चाईबासा: सोनुआ प्रखंड के निश्चितपुर स्थित दीनदयाल शिशु/ विद्या मंदिर में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर ‘महर्षि वेदव्यास जयंती सह गुरु दक्षिणा’ कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ आयोजित किया गया. कार्यक्रम में गुरु परंपरा, भारतीय संस्कृति और संस्कारों के महत्व पर विशेष जोर दिया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ छात्र- छात्राओं एवं शिक्षक- शिक्षिकाओं ने महर्षि वेदव्यास के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर किया. इसके बाद आयोजित विचार गोष्ठी में शिक्षक मनोज भारती ने महर्षि वेदव्यास के जीवन- दर्शन और भारतीय संस्कृति में गुरु के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु ही…
जामताड़ा: मिहिजाम थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के कानगोई इलाके से खुद को पुलिसकर्मी बताकर लोगों पर रौब जमाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से एक देशी पिस्तौल, पांच जिंदा कारतूस, पुलिस की वर्दी, फर्जी पहचान पत्र सहित कई संदिग्ध सामान बरामद किए गए हैं. मामले की जानकारी देते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वसीम राजा ने अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक पुलिसकर्मी बनकर लोगों को भ्रमित कर रहा है. सूचना का सत्यापन करने के बाद कानगोई…
जामताड़ा: जिले के श्रीरामपुर स्थित बाल गृह में बुधवार को ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम के तहत एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी अंजू पोद्दार ने की. वहीं, मुख्य अतिथि के रूप में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव पवन कुमार उपस्थित रहे. कार्यशाला को संबोधित करते हुए पवन कुमार ने कहा कि स्वच्छता का हमारे जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है. स्वस्थ और सुदृढ़ जीवन के लिए व्यक्तिगत स्वच्छता आवश्यक है. उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह स्वयं स्वच्छ रहे और अपने आसपास के वातावरण को भी…
आदित्यपुर: औद्योगिक क्षेत्र की जर्जर सड़कों, बंद स्ट्रीट लाइटों, जाम नालियों और साफ- सफाई जैसी बुनियादी समस्याओं को लेकर आदित्यपुर गम्हरिया विकास समिति का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में जियाडा के रीजनल डायरेक्टर प्रेम रंजन से मिला. प्रतिनिधिमंडल ने औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल स्थिति से अवगत कराते हुए सड़क निर्माण में आ रही प्रशासनिक और तकनीकी बाधाओं को दूर कर जल्द कार्य शुरू कराने की मांग की. बैठक के बाद पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि जर्जर सड़कों के कारण उद्यमियों, श्रमिकों और आम लोगों को रोजाना भारी परेशानी का सामना करना…
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत देवांबीर में राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी अबुआ आवास योजना के तहत निर्मित नव-निर्मित पक्के मकान का विधिवत उद्घाटन किया गया. ग्राम पंचायत की मुखिया श्रीमती ज्योति सोय ने फीता काटकर आवास का उद्घाटन किया तथा योजना की लाभुक पेची खण्डाईट को उनके नए घर की चाबी सौंपकर शुभकामनाएं दीं. इस अवसर पर मुखिया श्रीमती ज्योति सोय ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य प्रत्येक गरीब परिवार को पक्का आवास उपलब्ध कराना है, ताकि कोई भी परिवार कच्चे मकान में रहने को मजबूर न हो. उन्होंने योजना के अन्य लाभुकों से…
सरायकेला: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत सरायकेला- खरसावां जिले ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है. जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता अभिलेखों का डिजिटाइजेशन शत- प्रतिशत पूरा कर लिया गया है. कुल 8,92,189 मतदाताओं का रिकॉर्ड सफलतापूर्वक डिजिटाइज किया गया है और अब जिले में लंबित डिजिटाइजेशन की संख्या शून्य हो गई है. जिले के 50- ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 2,88,888, 51- सरायकेला विधानसभा क्षेत्र में 3,74,735 तथा 57- खरसावां विधानसभा क्षेत्र में 2,28,566 मतदाताओं का डिजिटाइजेशन पूरा किया गया. तीनों विधानसभा क्षेत्रों में निर्वाचक प्रपत्रों और…
सरायकेला: जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत राशन का लाभ लेने वाले अयोग्य लाभुकों के खिलाफ जिला प्रशासन ने व्यापक अभियान शुरू कर दिया है. उपायुक्त नीतीश कुमार के निर्देश पर जिले में राशन कार्डों का सत्यापन कराया जा रहा है. अभियान के तहत लगभग 65 हजार अयोग्य लाभुकों को चिन्हित कर उनके नाम राशन सूची से हटाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गलत तरीके से सरकारी राशन का लाभ लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. उनके नाम सूची से हटाने के साथ-साथ अब तक उठाए गए खाद्यान्न…