Author: Tech Ashish

Exploring world

आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना अंतर्गत मुस्लिम बस्ती एच रोड के समीप बेखौफ अपराध कर्मियों ने 27 वर्षीय युवक को गोली मार दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को टाटा मुख्य अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के क्रम में युवक ने दम तोड़ दिया. मृतक की पहचान मोहम्मद फिरोज के रूप में की गई है. बताया जाता है. कि फिरोज पेशे से बिजली मिस्त्री था घटना क्यों हुई, इसके पीछे क्या कारण हैं, फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. उधर घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. फिरोज के संबंध में बताया…

Read More

कुचाई: प्रखंड के सुदूरवर्ती नक्सल पहाडी क्षेत्र के करंजडीह मुरूदपीडी मैदान में खेल कमेटी जोमरो, टोला गंडीकदा द्वारा आयोजित तीन दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता रिमझिम बारिश के बीच संपन्न हो गई.  सीनियर और जूनियर वर्ग के हॉकी प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्र के दर्जनों टीमो ने भाग लिया. सीनियर वर्ग के हॉकी प्रतियोगिता में कसराउली को 2-1 से पराजित कर लोसोकोर विखाडी की टीम चैंपियन रही. जबकि जूनियर वर्ग के प्रतियोगिता में लोसोकोर विखाडी की टीम को 1-0 से पराजित कर कसराउली की टीम चैंपियन रही. हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल मैच का शुभारंभ खरसावां विधायक दशरथ गागराई द्वारा खिलाड़ियों से परिचय…

Read More

चक्रधरपुर/ Ashish Kumar Verma झारखंड मुक्ति मोर्चा में इन दिनों जिला अध्यक्ष विधायक सुखराम उरांव के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है. जिसमें काफी संख्या में युवा कार्यकर्ता पार्टी का दामन थाम रहे है.  सदस्यता अभियान के क्रम में रविवार को इंदिरा कॉलोनी स्थित दिशोम गुरू आशीर्वाद योजना के भवन में काफी संख्या में नगर व ग्रामीण क्षेत्र के युवा कार्यकर्ताओं ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थामा. इस मौके पर जिला अध्यक्ष सह विधायक सुखराम उरांव ने स्वयं झामुमो में सदस्यता ग्रहण करने वाले कार्यकर्ताओं को फूल माला पहनाकर और गुलाब सौंपकर स्वागत किया.  इस…

Read More

कुचाई: किसान भवन सभागार में रविवार को झामुमो पार्टी का खरसावां विधानसभा स्तरीय सदस्यता अभियान सह नव मनोनीत पदाधिकारियों का स्वागत समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में मुख्य रूप से खरसावां विधायक दशरथ गागराई, झामुमो जिलाध्यक्ष डॉ सुभेंदु महतो, केंद्रीय सदस्य सुधीर महतो शामिल हुए.  इस दौरान झामुमो जिलाध्यक्ष श्री महतो ने कहा कि पूरे जिले के 132 पंचायतों एवं तीन नगर पंचायतों में सदस्यता अभियान चलाकर 70 हजार नये सदस्य जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है. वही विधायक श्री गागराई ने कहा कि प्रखंड और पंचायत में सदस्यता अभियान की जवाबदेही प्रखंड अध्यक्ष और प्रखंड कमेटी की…

Read More

आदित्यपुर: रविवार को आदित्यपुर नगर निगम वार्ड 17 की पूर्व पार्षद नीतू शर्मा ने वोटर लिस्ट सुधार कैंप लगाया, जिसमें करीब 50 लोगों के आवेदन लिए गए. इनमें नए मतदाताओं का नाम जोड़ने से लेकर नाम सुधार, पता सुधार, ट्रांसफर से संबंधित प्रपत्र लिए गए. मौके पर बीएलओ शंपा दास मौजूद रही. पूर्व पार्षद नीतू शर्मा ने बताया कि यह शिविर वैसे लोगों के लिए लगाया गया जो किसी कारणवश मानवीय या तकनीकी भूल से हुए मतदाता पहचान पत्र की त्रुटियों को सुधरवा नहीं पा रहे थे. साथ ही वैसे युवा जिनका मतदाता सूची में नाम नहीं जुड़ा है…

Read More

औरंगाबाद/ Dinanath Mouar जिले के एक छोटी सी रियासत रायपुर ग्राम के दक्षिण बटाने नदी के तट पर एक छोटी सी पहाड़ी पर बसी सत्यचण्डी शक्ति पीठ के दरबार में आज आद्रा नक्षत्र के अंतिम रविवार को लेकर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन तथा प्रसाद अर्पण किया. आपको बता दें यह माता रानी का दरबार आदि अनादि काल से चला आ रहा है. मान्यता है कि जब यहां कोलभील समुदाय का साम्राज्य हुआ करता था उस समय भी माता रानी के दरबार में पूजा- अर्चना किया जाता था. माता रानी के दरबार में उपस्थित पुरोहित एवं जानकार…

Read More

जमशेदपुर: काशीडीह निवासी होनहार निशानेबाज हर्षदीप सिंह ने राज्य स्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक जीत कर जमशेदपुर का नाम रोशन किया है. हर्षदीप की सफलता पर भगवान सिंह ने उभरते हुए निशानेबाज़ को बधाई देते हुए उसे खेलों का भविष्य बताया है. सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह ने अपने पंजाब प्रवास के दौरान युवा सिख हर्षदीप सिंह के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उसे जमशेदपुर और सिखों का गौरव बताया है. उन्होंने घोषणा की है कि सीजीपीसी जल्द ही इस होनहार युवा सिख निशानेबाज का सम्मान करेगी.  गौरतलब है कि 20 वर्षीय काशीडीह लाइन नंबर…

Read More

जमशेदपुर/ Afroz Mallik लौहनगरी जमशेदपुर में चोरों का आतंक सर चढ़कर बोल रहा है. चोर कब किस मकान, दुकान या संस्थान को अपना निशाना बना ले कहना मुश्किल है. चोरों के आतंक से हर कोई आतंकित है. पुलिस एक मामले का खुलासा करती नहीं कि दूसरा मामला सामने आ जाता है. अब सवाल यह है कि आखिर चोरों से निजात मिले कैसे ?  ताजा मामला मानगो थाना अंतर्गत दाईगुट्टू का है. जहां एक बंद मकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया और करीब 50 हजार से भी अधिक के पीतल के सामान ले उड़े. बताया जाता है कि गृहस्वामी…

Read More

गया/ Pradeep Ranjan जिला परिषद उपाध्यक्ष शीतल प्रसाद यादव को मोबाइल पर जान से मारने की धमकी मिली है. इसे लेकर शीतल प्रसाद यादव ने स्थानीय रामपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. साथ ही वरीय अधिकारियों से सुरक्षा की गुहार लगाई है. इस संबंध में जिला परिषद उपाध्यक्ष शीतल प्रसाद यादव ने बताया कि बीते देर शाम एक नंबर से कॉल आया. कॉल करने वाले व्यक्ति ने लगातार गाली- गलौज करनी शुरू कर दी. जब हमने पूछा कि गाली- गलौज क्यों कर रहे हैं ? तो उसने अपना नाम सत्येंद्र यादव बताते हुए कहा कि तुम भूल गए…

Read More

गोड्डा/ Ajay Kumar Mandal जिले के हनवारा थानांतर्गत रामकोल पंचायत के डुमरिया गांव निवासी बिट नम्बर 02/7 के चौकीदार छबील पासवान के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गयी. इसको लेकर हनवारा थाना परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता थाना प्रभारी रौशन कुमार ने की.  थाना प्रभारी ने सेवानिवृत्त चौकीदार के सेवानिवृत्ति के बाद के जीवन की मंगलकामना करते हुए कहा कि अवकाश प्राप्त श्री पासवान एक कर्तव्यनिष्ठ व मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति हैं. वे अपने क्षेत्र में काफी सजग रहा करते थे. इन्होंने 33 वर्षों तक अपनी सेवा दी है. इनके सेवानिवृत्त होने…

Read More